wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 7 भू – आकृतियाँ तथा उनका विकास

Total questions: 24

Worksheet time: 12mins

Name
Class
Date
1.

हिमनद के द्वारा अपरदन से निर्मित स्थलरूपों के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?

A

अधिकतर सर्क हिमनद घाटियों के शीर्ष पर पाए जाते हैं।

B

सर्क के शीर्ष पर अपरदन होने से हॉर्न निर्मित होते हैं।

C

हिमानीकृत घाटियाँ अंग्रेज़ी के अक्षर U जैसी होती हैं।

D

इनमें से कोई नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

पिघलते हुए हिमनद के द्वारा मिश्रित रूप से भारी व महीन पदार्थों के निक्षेप को कहा जाता है-

A

हिमोढ़

B

एस्कर

C

ड्रमलिन

D

सर्क

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

निम्नलिखित में से किस-हिमनद स्थलरूप का विकास हिमनद दरारों में भारी चट्टानी मलबे के भरने व उसके बर्फ के नीचे रहने से होता है?

A

एस्कर

B

हिमानी धौत मैदान

C

ड्रमलिन

D

हॉर्न

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

समुद्री तरंगों व धाराओं के द्वारा निर्मित स्थलरूपों के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. तटरेखा का अत्यधिक अवनमन होने से किनारे के स्थल भाग के जलमग्न होने से फियोर्ड तट बनते हैं।

2. रोधिकाएँ जिनका एक भाग खाड़ी के शीर्षस्थल से जुड़ा हो उसे लैगून कहते हैं।

3. रोधिका तथा स्पिट किसी खाड़ी के मुख पर निर्मित होकर इसके मार्ग को अवरुद्ध करके तटीय मैदान का निर्माण करते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. भारत का पश्चिमी तट ऊँचा चट्टानी निवर्तन तट है।

2. भारत के पूर्वी तट निचले अवसादी तट हैं।

3. भारत के पूर्वी तट पर निक्षेपित स्थलाकृतियाँ पाई जाती हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/है?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 2

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

यदि समुद्री तूफान या सुनामी समुद्र से स्थल की ओर प्रवाहित होती है तो समुद्री अपतट पर बनी विभिन्न स्थलाकृतियों से उनके टकराने का सही क्रम कौन-सा है?

A

रोध – रोधिकाएँ – पुलिन - पुलिन स्तूप

B

रोधिकाएँ – रोध – पुलिन - पुलिन स्तूप

C

पुलिन – रोध – रोधिकाएँ - पुलिन स्तूप

D

पुलिन – पुलिन स्तूप – रोध - रोधिकाएँ

a)

D

b)

C

c)

B

d)

A

7.

मरुस्थलीय क्षेत्रों में पर्वतों के पाद पर मलबे रहित अथवा मलबे सहित मंद ढाल वाले चट्टानी तल को क्या कहते हैं?

A

इंसेलबर्ग

B

पेडीमेंट

C

पीठिका शैल

D

प्लाया

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

उथली जल की झीलें “प्लाया” किस क्षेत्र में पाई जाने वाली स्थलाकृतियाँ हैं?

A

बाढ़ के मैदान

B

हिमनद प्रदेश

C

मरुस्थल

D

समुद्र तट

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

विभिन्न स्थलरूपों एवं उनके निर्माण के कारकों के संबंध में नीचे दी गई सूचियों को आपस में मिलाइये-

सूची-I

सूची-II

A. प्रवाहित जल. 1. बरखान

B. हिमनद 2. गोखुर झील

C. समुद्री तरंग. 3. स्पिट

D. पवनें. 4. एस्कर

कूटः

A

A B C D

1 3 2 4

B

A B C D

2 4 3 1

C

A B C D

3 1 2 4

D

A B C D

4 2 1 3

a)

D

b)

C

c)

B

d)

A

10.

डोलाइन, युवाला तथा लेपीस उदाहरण हैं-

A

भौम जल द्वारा अपरदित स्थलाकृतियों का।

B

भौम जल द्वारा निक्षेपित स्थलाकृतियों का।

C

हिमनदों द्वारा अपरदित स्थलरूप का।

D

पवनों द्वारा अपरदित स्थलरूप का।

a)

D

b)

C

c)

B

d)

A

11.

नदियों द्वारा प्रवाहित जल की किस अवस्था में अधोमुखी कटाव के द्वारा जलप्रपात व सोपानी जलप्रपात लुप्त हो जाते हैं?

A

तरुणावस्था

B

युवावस्था

C

अंतिम प्रौढ़ावस्था

D

वृद्धावस्था

a)

D

b)

C

c)

B

d)

A

12.

निम्नलिखित में से किस भू-आकृतिक निर्माण के कारक के द्वारा सम्प्राय मैदान का विकास होता है?

A

हिमनद

B

प्रवाहित जल

C

सागरीय तरंगें

D

भोम जल

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

13.

प्रवाहित जल से निर्मित प्रत्येक अवस्था की स्थलरूप संबंधी विशेषताओं के संबंध में कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

1. युवावस्था - उथली V-आकार की घाटी

2. प्रौढ़ावस्था - प्राकृतिक तटबंध

3. वृद्धावस्था - गोखुर झील

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

केवल 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

14.

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृतियाँ नदियों द्वारा अपरदन के फलस्वरूप बनीं हैं?

1. गॉर्ज

2. गभीरभूत विसर्प

3. कैनियन

4. नदी वेदिकाएँ

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 3 और 4

D

उपरोक्त सभी।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

15.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जलगर्तिका (Potholes) को परिभाषित करता है?

A

नदी निक्षेपित बाढ़ के मैदान में लंबवत् अपरदन।

B

पहाड़ी क्षेत्रों के नदी तल में अपरदित छोटे चट्टानी टुकड़ों का गर्तों में फँसकर गोलाकार घूमना।

C

नदियों द्वारा कठोर चट्टानों को गहराई से काट कर विस्तृत विसर्पों का निर्माण करना।

D

इनमें से कोई नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

16.

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृतियाँ नदियों के द्वारा निक्षेपित पदार्थों से बनी हैं?

1. जलोढ़ पंख

2. डेल्टा

3. प्राकृतिक तटबंध

4. नदी वेदिकाएँ

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 3 और 4

D

केवल 1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

17.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जब नदी उच्च स्थलों से बहती हुई मंद ढाल के मैदान में प्रवेश करती है तो जलोढ़ पंख का निर्माण होता है।

2. यदि नदी अपने साथ बहाकर लाए हुए पदार्थों को समुद्र के किनारे पर बिखेर देती है तो डेल्टा का निर्माण होता है।

3. डेल्टा का विस्तार समुद्र के अंदर तक होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 2

D

उपरोक्त सभी।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

18.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. प्राकृतिक तटबंध स्थलरूप का संबंध बाढ़ के मैदान से है।

2. बाढ़ व डेल्टाई मैदानों में नदियों द्वारा विकसित लूप को विसर्प कहा जाता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

19.

गुम्फित नदी प्रारूप के विकास के लिये कौन-सी दशाएँ आवश्यक हैं?

1. नदी तट पर अपरदन एवं निक्षेपण।

2. नदी में जल की मात्रा।

3. नदी में जलोढ़ की अधिक मात्रा ।

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1 और 3

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

20.

निम्नलिखित में से किन प्रदेशों में रासायनिक अपक्षय प्रक्रिया यांत्रिक अपक्षय प्रक्रिया की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होती है?

A

शुष्क प्रदेश

B

चूना-पत्थर प्रदेश

C

हिमनद प्रदेश

D

आर्द्र प्रदेश

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

21.

कार्स्ट स्थलाकृतियों (Karst topography) का निर्माण होता है-

A

सागरीय तरंगों के द्वारा

B

हिमनदों के द्वारा

C

भौम जल के द्वारा

D

पवनों के द्वारा

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

22.

निम्नलिखित में से कौन-से अपरदनकारी व निक्षेपणकारी दोनों कारक हैं?

1. प्रवाहित जल

2. भूमिगत जल

3. हिमनद

4. पवन

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 3 और 4

D

उपरोक्त सभी।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

23.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. स्टैलेग्माइट, कंदराओं की छत से धरातल पर टपकने वाले चूनामिश्रित जल से बनते हैं।

2. विभिन्न मोटाई के स्टैलेग्माइट तथा स्टैलेक्टाइट के मिलने से स्तंभ और कंदरा स्तंभ बनते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

24.

हिमनद के संबंध में नीचे दिये कथनों पर विचार कीजियेः

1. वृहत् समतल क्षेत्र पर फैले हुए हिम परत को महाद्वीपीय हिमनद या गिरिपद हिमनद कहते हैं।

2. हिमनद मुख्यतः गुरुत्व बल के कारण गतिमान होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D