wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 9 सौर विकिरण , ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

Total questions: 12

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

कथनः पवनों द्वारा ताप का स्थानांतरण एक स्थान से दूसरे स्थान पर होता है।

कारणः पृथ्वी के अलग-अलग भागों में ताप की मात्रा समान नहीं होती है।

कूटः

A

कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

B

कथन सही है, कारण भी सही है लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

कथन सही है, कारण गलत है।

D

कथन गलत है, कारण सही है।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. उपसौर की स्थिति में पृथ्वी को अपसौर की अपेक्षा अधिक सूर्यातप प्राप्त होता है।

2. अपसौर और उपसौर की स्थिति में सूर्यातप की भिन्नता के कारण पृथ्वी के दैनिक मौसम पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

पृथ्वी की सतह पर सूर्यातप की तीव्रता की मात्रा में प्रतिदिन, हर मौसम और प्रतिवर्ष परिवर्तन होता रहता है। इसके प्रमुख कारण हैं-

1. पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन।

2. सूर्य की किरणों का नति कोण।

3. दिन की अवधि।

4. वायुमंडल की पारदर्शिता।

कूटः

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 1, 3 और 4

D

उपरोक्त सभी।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

निम्नलिखित में से कौन-सी घटना/घटनाएँ प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होती है/हैं?

1. आकाश का रंग नीला दिखाई पड़ना।

2. आकाश में इंद्रधनुष का बनाना।

3. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल दिखाई देना।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

केवल 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

वायुमंडल में उष्मा संचलन के संबंध में नीचे दिये गए युग्मों पर विचार कीजियेः

1. पृथ्वी के संपर्क में आने वाली वायुमंडल की परत का गर्म होना - चालन

2. वायुमंडल के लंबवत् तापन की प्रक्रिया - संवहन

3. वायु के क्षैतिज संचलन से ताप का स्थानांतरण - अभिवहन

उपरोक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

1, 2 और 3

D

केवल 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

सूर्यातप की पृथ्वी की सतह पर स्थानिक वितरण के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. पृथ्वी पर सबसे अधिक सूर्यातप उपोष्ण कटिबंधीय मरुस्थलों पर प्राप्त होता है।

2. एक ही अक्षांश पर स्थित महासागरीय भाग में, महाद्वीपीय भाग की अपेक्षा अधिक सूर्यातप प्राप्त होता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

उष्णकटिबंधीय प्रदेशों के उत्तरी भाग में गर्मियों में चलने वाली स्थानीय पवन परिणाम है-

A

संवहन

B

चालन

C

विकिरण

D

अभिवहन

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पार्थिव विकिरण के संबंध में सही है?

A

सूर्य द्वारा लघु तरंग ऊर्जा से पृथ्वी की सतह को गर्म करना।

B

पृथ्वी द्वारा उत्सर्जित दीर्घ तरंग ऊर्जा से वायुमंडल को नीचे से गर्म करना।

C

सौर विकिरण का पृथ्वी के हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा परावर्तित होकर लौट जाना।

D

वायुमंडल द्वारा सौर विकिरण को परावर्तित करना।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

सौर विकिरण की वह मात्रा जो पृथ्वी के धरातल पर पहुँचने से पूर्व ही बादलों तथा हिमाच्छादित क्षेत्रों द्वारा परावर्तित होकर वापस लौट जाती है, उसे कहते हैं-

A

एल्बिडो

B

सूर्यातप

C

पार्थिव विकिरण

D

तापमान का व्युत्क्रमण

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ऊँचाई में वृद्धि के साथ तापमान में वृद्धि को तापमान का व्युत्क्रमण कहते हैं।

2. भूमध्यरेखीय क्षेत्र में तापमान व्युत्क्रमण की घटना वर्ष भर होती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

11.

समताप रेखाओं का दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध में अधिक विचलन होता है। इसका प्रमुख कारण है-

A

उत्तरी गोलार्द्ध में वनों का प्रतिशत दक्षिणी गोलार्द्ध से ज़्यादा है।

B

दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध में स्थलीय भाग अधिक है।

C

दक्षिणी गोलार्द्ध का तापमान उत्तरी गोलार्द्ध से अधिक होता है।

D

उपरोक्त सभी।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

12.

पृथ्वी के विषुवत् वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिक होता है, इसका मुख्य कारण है-

A

उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लंबाई विषुवतीय क्षेत्रों से ज़्यादा होती है।

B

उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में ‘ग्रीनहाऊस प्रभाव’ विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा ज़्यादा होता है।

C

विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।

D

उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कोरिऑलिस बल का मान विषुवतीय क्षेत्रों से ज़्यादा होता है।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D