Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

Total questions: 11

Worksheet time: 6mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अनुक्रमण (Succession) की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?

A

किसी भी पारिस्थितिकी में माँसाहारी जंतुओं द्वारा शाकाहारी जंतुओं का शिकार कर उनकी संख्या को नियंत्रित करना।

B

किसी भी पारितंत्र में जीवधारियों द्वारा खनिज तत्त्वों को अकार्बनिक रूप से ग्रहण करना।

C

किसी भी पारितंत्र की प्रारंभिक प्रजातियों का द्वितीय प्रजातियों द्वारा प्रतिस्थापन से उसकी संरचना में परिवर्तन।

D

दो विभिन्न प्रकार के पारितंत्रों का संक्रमण क्षेत्र।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

नाइट्रोजन चक्र से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. अधिकांश जीव वायुमंडल में पाई जाने वाली नाइट्रोजन को प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण करते हैं।

2. वायुमंडलीय नाइट्रोजन का लगभग 90 प्रतिशत भाग जैविक (Biological) है।

3. वायुमंडल में बिजली चमकने से नाइट्रोजन का यौगिकीकरण होता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

वायुमंडल में ऑक्सीजन, जो प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न होती है, वह आती है-

A

जल से

B

कार्बन डाइऑक्साइड से

C

क्लोरोफिल से

D

परऑक्सीसोम से

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान पौधे कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके कार्बोहाइड्रेट्स व ग्लूकोस बनाते हैं।

2. पौधों की जैविक क्रियाओं में प्रयुक्त नहीं होने वाले कार्बोहाइड्रेट्स, पौधों के ऊतकों में संचित हो जाते हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश को किस बायोम के अंतर्गत शामिल किया जाता है?

A

वन बायोम

B

मरुस्थलीय बायोम

C

घास भूमि बायोम

D

पर्वतीय बायोम

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

उष्णकटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस नाम से जाने जाते हैं?

A

प्रेयरी

B

सवाना

C

स्टेपी

D

डाउन्स

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जैव भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical Cycles) को परिभाषित करता है?

A

जैवमंडल में जीवधारी व पर्यावरण के बीच रासायनिक तत्त्वों का चक्रीय प्रवाह।

B

जैवमंडल में प्राणियों के बीच ऊर्जा का प्रवाह।

C

पौधों एवं प्राणियों का कार्बनिक यौगिकों में विघटन।

D

जैवमंडल के विभिन्न जीवधारियों का खाद्य के लिये एक-दूसरे पर निर्भर होना।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड जल के साथ क्रिया करके क्या बनाती है?

A

प्रोटीन

B

कार्बोहाइड्रेट्स

C

विटामिन

D

एमिनो एसिड

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

पारितंत्र में खाद्य-शृंखलाओं के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. खाद्य-शृंखला उस क्रम का निदर्शन करती है, जिसमें जीवों की एक शृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है।

2. खाद्य-शृंखला एक जीवित जाति की समष्टि के अंतर्गत पाई जाती है।

3. खाद्य-शृंखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का जो दूसरों के द्वारा खाए जाते हैं, निदर्शन करती है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

1, 2 और 3

D

उपर्युक्त में से कोई नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

निम्नलिखित में से कौन जैवमंडल के अंतर्गत सम्मिलित हैं?

A

केवल वनस्पति जात

B

केवल प्राणीजात

C

सभी जैव व अजैव जीव

D

सभी जीवित जीव

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

11.

निम्नलिखित में से कौन-से अपघटक हैं?

1. गिद्ध

2. विषाणु

3. जीवाणु

4. बैक्टीरिया

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 2, 3 और 4

D

केवल 1, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D