wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 4 जलवायु

Total questions: 15

Worksheet time: 8mins

Name
Class
Date
1.

मानसूनी वर्षा की विशेषताओं के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होने वाली वर्षा मौसमी है।

2. मानसूनी वर्षा मुख्य रूप से उच्चावच अथवा भू-आकृति द्वारा नियंत्रित होती है।

3. समुद्र से दूरी बढ़ने के साथ मानसूनी वर्षा की मात्रा घटने लगती है।

4. मानसूनी वर्षा का स्थानिक वितरण एक-समान है।

उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?

A

केवल 1 और 3

B

केवल 1, 2 और 3

C

केवल 2, 3 और 4

D

केवल 2 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

मानसून के विच्छेद के संबंध में कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

1. उत्तर भारत के मैदान में मानसून विच्छेद उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों की संख्या कम हो जाने से होता है।

2. पश्चिमी तट पर मानसून विच्छेद का प्रमुख कारण उष्ण चक्रवातों का आना है।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

भारतीय जलवायु के संबंध में हिमालय पर्वत की भूमिका से संबंधित नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. हिमालय पर्वत एक जलवायु विभाजक की भाँति कार्य करता है।

2. हिमालय पर्वत भारतीय उपमहाद्वीप में वर्षा का कारण बनता है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

तमिलनाडु में वर्षा होती है-

A

दक्षिणी-पश्चिमी मानसूनी पवनों द्वारा।

B

उत्तर-पूर्वी मानसूनी पवनों द्वारा।

C

पूर्वी विक्षोभ के कारण।

D

वर्षा का कारण स्पष्ट नहीं है।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

भारतीय उप-महाद्वीप में मानसून के निवर्तन का प्रमुख कारण क्या है?

A

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती अवदाब

B

पूर्वी जेट स्ट्रीम

C

सूर्य का दक्षिणायन होना

D

पश्चिमी विक्षोभ

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

कार्तिक मास की ऊष्मा" का संबंध किससे है?

A

मानसून के आगमन से

B

मानसून के प्रस्फोट (फटने) से

C

मानसून विच्छेद से

D

मानसून के निवर्तन से

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

शीत ऋतु में गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के डेल्टाई प्रदेशों में आने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवात किस सागर/महासागर में उत्पन्न होते हैं?

A

अंडमान सागर

B

अरब सागर

C

दक्षिणी चीन सागर

D

हिंद महासागर

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

भारतीय उपमहाद्वीप में शीत ऋतु की विशेषताओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः

1. शीत ऋतु में भारतीय उप-महाद्वीप के तटीय भागों में तापांतर अधिक होता है तथा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में कम होता है।

2. इस ऋतु में देश में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं।

3. शीत ऋतु में उत्तरी मैदान विशेष रूप से उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ कहे जाने वाले चक्रवाती विक्षोभ से प्रभावित होते हैं।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 2 और 3

D

केवल 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन ग्रीष्म ऋतु के संदर्भ में सही है/हैं?

1. भारत में ग्रीष्म ऋतु में तापमान उत्तरी भारत से दक्षिणी भारत की ओर बढ़ता है।

2. भारत के उत्तर-पश्चिम में अंतः उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र के केन्द्र में दोपहर के बाद ‘लू’ चलती है।

3. प्रायद्वीपीय भारत में समुद्री प्रभाव के कारण तापमान कम होता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1 और 3

D

केवल 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

भारत के किन क्षेत्रों में वर्षा 200 सेंटीमीटर या उससे अधिक होती है?

1. पश्चिमी घाट

2. कोरोमंडल तट

3. उत्तर-पूर्व के उप-हिमालयी क्षेत्र

4. मेघालय की पहाड़ियाँ

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 1, 3 और 4

C

केवल 2, 3 और 4

D

केवल 1 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

11.

भारत के किन क्षेत्रों में वर्षा 50 सेंटीमीटर से कम होती है?

1. पूर्वी राजस्थान

2. लद्दाख

3. पश्चिमी राजस्थान

4. गुजरात

कूटः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 2 और 3

D

केवल 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

12.

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार भारत की जलवायु प्रदेशों के संबंध में कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

1. उष्ण कटिबंधीय सवाना प्रकार (AW) - कोरोमंडल तट

2. अर्द्ध शुष्क स्टेपी जलवायु (BShw) - पश्चिमी राजस्थान

3. ध्रुवीय प्रकार (E) - हिमाचल प्रदेश

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

केवल 1 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

13.

कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार भारत में ‘शुष्क ग्रीष्म ऋतु वाला मानसून प्रकार’ की जलवायु कहाँ पाई जाती है?

A

पश्चिमी तट में

B

तमिलनाडु के कोरोमंडल तट में

C

राजस्थान के पश्चिमी भाग में

D

अरुणाचल प्रदेश में

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

14.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. मानसूनी जलवायु की क्षेत्रीय विभिन्नता नाना प्रकार की फसलों को उगाने में सहायक है।

2. मानसून प्रस्फोट देश के व्यापक क्षेत्रों में मृदा अपरदन की समस्या उत्पन्न कर देता है।

3. भारत की जलवायु की विभिन्नता के कारण यहाँ के भोजन, वस्त्र और आवास में विविधता उजागर होती है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 2 और 3

D

उपरोक्त सभी।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

15.

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. मानसून के पीछे हटने या लौट जाने को मानसून का निवर्तन कहते हैं।

2. लौटती हुई मानसूनी पवनें अरब सागर से जल-वाष्प ग्रहण करके तमिलनाडु के तट पर वर्षा करती हैं।

कूटः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D