wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अध्याय 1. हमारे परिवेश में पदार्थ

Total questions: 7

Worksheet time: 4mins

Name
Class
Date
1.

क्वथनांक से कम तापमान पर द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया वाष्पीकरण कहलाती है। वाष्पीकरण के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. यह एक सतही परिघटना है।

2. इसकी दर तापमान, आर्द्रता और वायु की गति पर निर्भर करती है।

3. इससे ठंडक उत्पन्न होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

वैज्ञानिकों ने पदार्थ की चौथी और पाँचवीं अवस्था के रूप में क्रमशः ‘प्लाज़्मा’ (Plasma) और ‘बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट’ (Bose-Einstein Condensate) को प्राप्त किया है। पदार्थ की इन दोनों अवस्थाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. फ्लोरोसेंट ट्यूब और नियॉन बल्ब में प्लाज़्मा होता है।

2. सूर्य और तारों की चमक पदार्थ की पाँचवीं अवस्था बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट के कारण होती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये।

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

निम्नलिखित में से किसको शुष्क बर्फ कहते हैं?

A

ठोस कार्बन डाइऑक्साइड

B

द्रवित कार्बन डाइऑक्साइड

C

ठोस कार्बन मोनोऑक्साइड

D

इनमें से कोई नहीं

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है?

A

वाष्पीकरण (Evaporation)

B

विसरण (Diffusion)

C

ऊर्ध्वपातन (Sublimation)

D

इनमें से कोई नहीं।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

निम्नलिखित में से तापमान का S.I. मात्रक कौन-सा है?

A

फारेनहाइट

B

केल्विन

C

पास्कल

D

सेल्सियस

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

बर्फ और उस पर तापमान परिवर्तन के प्रभाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. बर्फ का गलनांक (Melting Point) 373k होता है।

2. बर्फ को गर्म करने पर सम्पूर्ण बर्फ के पिघल जाने तक उसका तापमान एकसमान रहता है।

3. बर्फ के कणों की ऊर्जा समान तापमान पर जल के कणों की ऊर्जा से अधिक होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

सामान्यतः पदार्थ/द्रव्य की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव तथा गैस होती हैं। पदार्थ की इन अवस्थाओं के अभिलाक्षणिक गुणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ठोसों एवं द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता (Compression) काफी कम होती है।

2. द्रव में ठोस, द्रव और गैस तीनों का विसरण संभव है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D