wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Chapter 2 राजा , किसान और नगर

Total questions: 24

Worksheet time: 12mins

Name
Class
Date
1.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जेम्स प्रिंसेप ने सर्वप्रथम ब्राह्मी तथा खरोष्ठी लिपि को पढ़ा।

2. ब्राह्मी तथा खरोष्ठी का प्रयोग प्राचीन सिक्कों तथा अभिलेखों में किया गया।

3. प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे जाते थे।

4. तमिल तथा पाली भाषा में अभिलेखों की रचना नहीं की गई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1, 2 और 3

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

2.

महाजनपदों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपद नाम से सोलह राज्यों का उल्लेख मिलता है।

2. गण और संघ नाम से प्रसिद्ध राज्यों में राजा का शासन होता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

3.

छठी शताब्दी ई. पू. के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जनपद शब्द का प्रयोग भूखंड के लिये होता था, जहाँ लोग बस जाते थे।

2. इस काल में ब्राह्मणों ने धर्मशाला नामक ग्रंथों की रचना शुरू की।

3. पड़ोसी राज्य पर आक्रमण कर धन एकत्र करना अवैध माना जाता था।

4. शासकों का प्रमुख कार्य किसानों, व्यापारियों तथा शिल्पकारों से कर तथा भेंट वसूलना माना जाता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1, 2 और 4

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

4.

छठी से चौथी शताब्दी ई. पू. में मगध सर्वाधिक शक्तिशाली राज्य के रूप में उभरा, इतिहासकारों के अनुसार इसके क्या कारण थे?

1. अच्छी उपज

2. लोहे की खदानें

3. गंगा तथा उपनदियों के कारण आवागमन सुलभ

4. जंगली क्षेत्रों में हाथी की उपलब्धता

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3 और 4

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

5.

मौर्य साम्राज्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इसकी स्थापना 321 ई. पू. में चन्द्रगुप्त मौर्य ने की।

2. मौर्य शासकों का उल्लेख जैन, बौद्ध और पौराणिक ग्रंथों तथा संस्कृत वाड्मय में मिलता है।

3. अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में हैं।

4. अरामेइक और यूनानी लिपियों का प्रयोग दक्षिण भारत से प्राप्त कुछ अभिलेखों में किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1, 2 और 3

D

1, 2, 3 और 4

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

6.

मौर्य साम्राज्य में पाँच राजनीतिक केंद्रों का वर्णन मिलता है; निम्नलिखित में से कौन-से राज्य इसमें सम्मिलित थे?

1. पाटलिपुत्र

2. तक्षशिला

3. उज्जयिनी

4. अंग

5. काशी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 2, 3, 4, और 5

D

केवल 1, 4 और 5

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

7.

मौर्य काल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. तक्षशिला और उज्जयिनी दोनों लंबी दूरी वाले महत्त्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर स्थित थे।

2. सुवर्णगिरी आन्ध्र में स्थित सोने की खदान थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

8.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. मेगस्थनीज ने सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिये एक समिति का उल्लेख किया है।

2. अशोक के अनुसार धम्म के माध्यम से लोगों का जीवन इस संसार में और इसके बाद के संसार में अच्छा रहेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

9.

दक्षिण के राजाओं और सरदारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा सही नहीं है?

A

चोल, चेर, पाण्ड्य को संयुक्त रूप से तमिलकम कहा जाता था।

B

सरदार का पद वंशानुगत हो भी सकता था और नहीं भी।

C

सरदार अपने अधीन लोगों से कर वसूलते थे, जबकि राजा भेंट स्वीकार करते थे।

D

शक तथा सातवाहन शासक लंबी दूरी के व्यापार द्वारा राजस्व जुटाते थे।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

10.

राजा को दैवीय स्थिति प्राप्त करने के लिये निम्नलिखित में से किस/किन माध्यमों को अपनाना पड़ता था?

1. देवी-देवताओं के साथ अपने नाम को जोड़ना।

2. विशालकाय मूर्तियों का निर्माण।

3. बड़ी-बड़ी उपाधियाँ धारण करना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1

B

केवल 2

C

केवल 1 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

11.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. सिलप्पादिकारम् की रचना तेलुगू भाषा में की गई है।

2. कनिष्क के सिक्कों पर अग्रभाग में राजा तथा पृष्ठ भाग में देवता का अंकन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

12.

छठी शताब्दी ई.पू. में राज्यों, साम्राज्यों तथा रजवाड़ों की नींव पड़ी। इस राजनीतिक परिवर्तन के लिये ज़िम्मेदार कारकों के संदर्भ में निम्नलिखित विशेषताओं पर विचार कीजियेः

1. कृषि उपज को संगठित करने के नए तरीकों का चलन।

2. लोहे का व्यापक प्रयोग।

3. विभिन्न संस्कृतियों का प्रभाव।

उपर्युक्त विशेषताओं में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

केवल 1 और 2

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

13.

छठी शताब्दी ई. पू. की आर्थिक स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. लोहे के फाल वाले हलों का प्रचलन उपमहाद्वीप के कुछ भागों तक ही सीमित था।

2. नहरों के माध्यम से सिंचाई की जाती थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

14.

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः

(शब्द) (संबंधित अर्थ)

1. गहपति : ज़मींदार तथा छोटे किसान

2. वेल्लालर : बड़े ज़मींदार

3. उल्वर : हलवाहा

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

15.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. प्रभावती गुप्त चन्द्रगुप्त प्रथम की बहन थी।

2. प्रभावती गुप्त का विवाह वाकाटक नरेश से हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

16.

भूमिदान के परिणामों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. भूमिदान से राजनीतिक प्रभुत्व मज़बूत हुआ।

2. सामंतों ने भूमिदान के माध्यम से अपने समर्थक जुटाना शुरू कर दिया।

3. भूमिदान से राज्य तथा किसानों के मध्य संबंध अधिक स्पष्ट हुए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

17.

भूमिदान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. अग्रहार, ब्राह्मणों को दान में दी गई भूमि को कहते थे।

2. दान की गई भूमि में केवल पुलिस व सैनिकों को प्रवेश की अनुमति थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

18.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. ह्वेनसांग के आगमन के समय तक पाटलिपुत्र खंडहर में बदल चुका था।

2. मौर्य काल में पुहार समुद्र तट पर बसा नगर था।

3. छठी शताब्दी ई. पू. में मथुरा व्यावसायिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 2 और 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

19.

श्रेणी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

1. उत्पादकों तथा व्यापारियों का संघ था।

2. ये कई लौह उपकरणों का उपयोग जानते थे।

3. ये राजाज्ञा से कच्चा माल खरीदकर तथा उससे सामान तैयार कर बाज़ार में बेचते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

केवल 1 और 2

D

केवल 1 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

20.

छठी सदी ई. पू. की अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. व्यापारिक मार्गों पर व्यापारियों की सुरक्षा के बदले धन वसूला जाता था।

2. धनी व्यापारियों को मसत्थुवन तथा सत्थवाह कहा जाता था।

3. मसाले, कपड़े तथा जड़ी-बूटियाँ अरब सागर के रास्ते भूमध्य सागरीय क्षेत्र तक पहुँचाया जाता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

21.

छठी सदी ई. पू. के सिक्कों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा सही नहीं है?

A

आहत सिक्के तांबे और चांदी में ढ़ाले गए।

B

सिक्कों को जारी करने का अधिकार केवल राजा के पास था।

C

शासकों की प्रतिमा तथा नाम के साथ सिक्के सबसे पहले हिन्द-यूनानी शासकों ने जारी किये थे।

D

सोने के सिक्के सर्वप्रथम कुषाण राजाओं द्वारा जारी किये गए थे।

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

22.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. यौधेय राजाओं ने बड़ी संख्या में सोने व चांदी के सिक्के जारी किये।

2. रोमन साम्राज्य के पतन के पश्चात् दूरवर्ती व्यापार में कमी आई।

3. छठी शताब्दी ई. में सोने के सिक्के मिलने कम हो गए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 2 और 3

D

केवल 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

23.

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः

सूची-I

(घटनाएँ) सूची-II

(तिथि)

A.प्रिंसेप द्वारा अशोक के अभिलेखों का पढ़ा जाना 1. 712 ई.

B. बंगाल एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना 2. 78 ई. पूर्व

C. कनिष्क का राज्यारोहण 3. 1784

D. अरबों की सिंध पर विजय 4. 1838

कूटः

A B C D

A

1 2 3 4

B

4 3 2 1

C

4 3 1 2

D

3 4 2 1

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D

24.

प्रयाग प्रशस्ति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. प्रयाग प्रशस्ति की रचना हरिषेण द्वारा की गई थी।

2. यह संस्कृत भाषा में लिखी गई थी।

3. हरिषेण चन्द्रगुप्त का राजकवि था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 1 और 2

C

केवल 3

D

1, 2 और 3

a)

A

b)

B

c)

C

d)

D