NEW
Font size
WorksheetsHindi Quiz - 3
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
‘वह महीने के अंत तक घर लौटेगा।’ - वाक्य में क्रिया-विशेषण पदबंध है -
वह महीने के
अंत तक
घर लौटेगा
महीने के अंत तक
‘घर से भागा हुआ लड़का आज मिल गया।’ रेखांकित पदबंध का भेद चुनिए -
क्रिया
संज्ञा
विशेषण
क्रिया विशेषण
‘मै ठीक समय पर पहुॅंच गया परंतु सुरेश नहीं आया।’ रचना के आधार पर उचित वाक्य-भेद चुनिए -
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
सरल और संयुक्त वाक्य
‘हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए, जिससे हमारे मन में देश-भक्ति जागृत रहे।’ वाक्य का सरल रूप चुनिए -
हम अपने देश से प्रेम करते हैं और हमारे मन में देश-भक्ति जागृत रहती है।
हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए क्योंकि हमारे मन में देश-भक्ति जागृत रहती है।
हमें अपने देश से प्रेम करने से हमारे मन में देश-भक्ति जागृत रहेगी।
हम अपने देश से प्रेम करेंगे जिससे हमारे मन में देश-भक्ति जागृत रहेगी।
‘दो सौ साल का समूह’ समस्त पद चुनिए -
द्विवार्षिक - द्विगु समास
द्विवर्षक - द्विगु समास
द्विवार्षिक - कर्मधारय समास
द्विवर्षक - कर्मधारय समास
‘न समफल’ समस्त पद चुनिए -
सफल - तत्पुरूष समास
असफल - नञ तत्पुरूष समास
नसफल - कर्मधारय समास
असफल - नञ द्वंद्व समास
‘राई का पहाड़ बनाना’ मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए -
बढ़ा-चढ़ाकर बात करना
बहुत लज्जित होना
बहुत आसान कार्य
सुंदर वस्तु का और सुंदर होना
‘बाएँ हाथ का खेल’ मुहावरे का उचित अर्थ चुनिए -
बहुत लज्जित होना
सुंदर वस्तु का और सुंदर होना
बढ़ा-चढ़ाकर बात करना
बहुत आसान कार्य
‘सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।’ वाक्य का संयुक्त रूप है-
सूरज निकला और फूल खिल उठे।
सूरज के निकलते ही फूल खिल उठे।
सूरज के निकलने के कारण फूल खिल गए।
जैसे ही सूरज निकला फूल खिल गए।
चाय पीने की यह एक विधि है I जापान में इसे चा-नो –यू कहते हैं I - वाक्य का संयुक्त वाक्य
रूपांतरण है
जापान में चाय पीने की विधि को चा –नो –यू कहते हैं।
चाय पीने की यह एक विधि है और इसे जापानी में चा –नो –यू कहते हैं I
चाय पीने की यह एक विधि है जिसे जापानी में चा –नो –यू कहते हैं I
इनमें से कोई नहीं I
'तिरंगा' समास -विग्रह और समास का नाम चुनिए -
तीन रंगों का समूह -बहुव्रीहि समास
तीन रंगों का समूह -द्विगु समास
तीन रंग हैं जिसमें वह (भारतीय ध्वज) - द्विगु समास
तीन रंग हैं जिसमें वह (भारतीय ध्वज) - तत्पुरुष समास
'जेबकतरा' समास -विग्रह और समास का नाम चुनिए -
जेब को काटनेवाला - तत्पुरुष समास
जेब को काटनेवाला- कर्मधारय समास
जेब को काटनेवाला - द्विगु समास
जेब को काटनेवाला- द्वंद्व समास
बड़े भाई ने छोटे भाई को ऐसी चुभती बात कही कि वह ……..…… । रिक्त स्थान की पूर्ति सटीक मुहावरे से कीजिए :-
गला काट लेना ।
शर्मिंदा होना ।
खून बहाना ।
अपना-सा मुँह लेकर रह जाना ।
“आसमान टूट पड़ना” मुहावरे का अर्थ है -
पानी बरसना
बादल फटना
बड़ी विपत्ति आ पड़ना
संकट टल जाना
‘राज्य-स्तर पर बोर्ड परीक्षा में प्रथम आना .............................. नहीं है। - रिक्त स्थान की पूर्ति के सही विकल्प को चुनिए -
हाथ लगना
नामोनिशान मिटाना
हँसी-खेल
आड़े हाथों लेना
