NEW
Font size
Worksheetsव्याकरण परीक्षा
Total questions: 40
Worksheet time: 20mins
1.एक शब्द का वचन बदलने से होगा-
दो
अनेक
बहुत
तीन
2.सपना शब्द का बहुवचन है-
अपना
सपनों
स्वप्न
सपने
3.परीक्षा शब्द का वचन बदलने से होगा-
इम्तिहान
परीक्षण
परीक्षाएँ
परीक्षो
4.मंज़िल शब्द का बहुवचन शब्द चुनिए-
मंजिल
मंज़िलें
दो मंज़िल
मंज़िलों
5.मनुष्य शब्द का वचन बदलने से होगा-
मनुष्य
मनुष्ये
मनुष्यों
मनुष्यजान
6.तुझे का वचन बदलने से होगा-
तुम्हें
तुझको
तुम
मुझे
7.कवि का बहुवचन है-
कविता
कवियों
कविगण
कविएँ
8.किस विकल्प में संबंधवाचक सर्वनाम हैं-
कौन
कोई
जो
वह
9.जो करेगा, सो भरेगा । इसमें कौन सा सर्वनाम है?
क्रिया विशेषण
संकेत-वाचक सर्वनाम
संबंध वाचक सर्वनाम
गुण वाचक सर्वनाम
10.मैं अपने आप वस्त्र साफ़ कर लेता हूँ, इस वाक्य में कौन सा सर्वनाम है?
निजवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
पुरुषवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
11.कोई आ रहा है, इस वाक्य में 'कोई'कौन सा सर्वनाम है?
अनिश्यवाचक सर्वनाम
निश्यवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
12.निम्मलिखित जोड़ो में से उत्तम पुरुष वाले जोड़ो की पहचान कीजिए?
मैं-हम
तु-तुम
वह-से
इसमें-इन्होंने
13.संज्ञा के बदले आने वाला शब्द कहलाता है -
सर्वनाम
विशेषण
विशेष्य
लिंग
14. 'कल वह विद्यालय जाएगा' - इस वाक्य में सर्वनाम है
जाएगा
वह
विद्यालय
कल
15.इनमें निजवाचक सर्वनाम है -
हम
कुछ
खुद
कौन
16.इनमें सर्वनाम रहित वाक्य है -
वह दौड़ता है
कोई तो आया ही है
मोहन पढता है
तुम नहीं पढ़ते
17. बोलने वाले के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है ,उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तम पुरुष
मध्यम पुरुष
अन्य पुरुष
इनमें से कोई नहीं
18.पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद हैं ?
2
3
5
4
19.तू, तुम ,आप आदि हिंदी में कौनसे पुरुषवाचक सर्वनाम है?
उत्तम पुरुष
अन्य पुरुष
मध्यम पुरुष
इनमें से कोई नहीं
20.क्यों ,कब सर्वनाम के उदाहरण है-
अनिश्चयवाचक
निश्चयवाचक
प्रश्नवाचक
पुरुषवाचक
21.बिना विचारे जो करे, सो पाछे पछताए', वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम है -
बिना विचार
पाछे
जो-सो
पछताए
22.यह गाय खूब दूध देती है - इस वाक्य में ' यह' सर्वनाम है
निश्चय वाचक
अनिश्चयवाचक
पुरुषवाचक
संबंधवाचक
23.निम्न वाक्यों में से किस वाक्य में सर्वनाम का अशुद्ध प्रयोग हुआ है ?
वह स्वयं यहाँ नहीं आना चाहती
मैं तेरे को एक घड़ी दूँगा
मुझे इस बैठक की सूचना नहीं थी
आग्रह पर मैं दिल्ली जा सकता हूँ
24.वहाँ कुछ लोग क्या कर रहे हैं। - कुछ लोग कौनसा सर्वनाम है -
निश्चयवाचक
अनिश्चयवाचक
पुरुषवाचक
प्रश्नवाचक
25 .इनमें से मध्यम पुरुष के अंतर्गत आते हैं
मैं
वह
आप
मेरा
26.संबंध कारक के लिए प्रयुक्त होने वाला चिह्न है
पर
रा
ने
के लिए
27.वह कुल्हाड़ी से पेड़ काटता है। कुल्हाड़ी से का कारक बताइए ?
करण
सम्प्रदान
अपादान
कर्म
28.संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध या लगाव प्रतीत हो उसे कहते हैं ?
वचन
सर्वनाम
कारक
संज्ञा
29.हिमालय से गंगा निकलती है। इसमें कौन सा कारक है ?
अपादान
करण
कर्ता
सम्प्रदान
30.अलोक माँ के लिए दवाई लाया। इस में प्रयुक्त कारक है ?
सम्प्रदान
अपादान
संबंध
अधिकरण
31.अमेरिका ने भारत को आर्थिक सहायता दी। वाक्य में कौन सा कारक है ?
सम्प्रदान
करण
संबंध
संबोधन
32.विभक्ति को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
उपसर्ग
परसर्ग
प्रत्यय
काल
33.करण का शाब्दिक अर्थ क्या है ?
साधना
साधन
साध्य
उद्देश्य
34.राम और राज छत पर बैठे हैं।वाक्य में कौनसा कारक है?
कर्ता
कर्म
क्रिया
अधिकरण
35.उसकी माताजी दयालु हैं।वाक्य में कौनसा कारक है?
विशेषण
कर्ता
संबंध
सम्प्रदान
36.कविताएँ का वचन बदलने से होगा-"
कविताओं
कविता
कविताएँ को
कवितो
37.कुत्ता का बहुवचन है-
कुत्तिया
कुत्तों
कुत्ते
कुत्ती
38.महीना का वचन बदलने से होगा-
महीनों
महिनाएँ
महीने
इनमें से कोई नहीं
कठिनाई का बहुवचन है-
कठिनाइयां
कठिनाइयों
कठीन
उपर्युक्त सभी
40.सड़क का बहुवचन है-
सड़कों
सड़के
सड़कें
इनमें से कोई नहीं
