NEW
Font size
WorksheetsTATARA VAMEERO KATHA-Grade 10
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
'तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था' रेखांकित पद का आशय है-
(क) जो यह न समझ सके कि अब क्या करना चाहिए।
।
(ख) जो कल्याणकारी कार्य करे।
(ग) जो बनावटी व्यवहार न करे।
(घ) जिसकी इच्छाशक्ति दृढ़ हो
‘वामीरो की माँ दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी'। पंक्ति का आशय है-
(क) वामीरो की माँ अनुचित शब्द कहने लगी।
(ख) वामीरो की माँ गाँव वालों को बुलाने लगी।
(ग) वामीरों की माँ प्रेमपूर्वक बात करने लगी ।
(घ) वामीरों की माँ क्रोधित हो उठी।
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही चुनकर लिखिए।
कथन (A) : तताँरा को देखते ही वह फूट-फूट कर रोने लगी ।
कारण (R) : वामीरो भयवश सामने आने से झिझक रही थी।
(क) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
(ख) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
(ग) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
वामीरो के व्यक्तित्व की विशेषताएँ थीं-
(क) उदार-आत्मा विश्वासी
(ख) भावुक, डरपोक, संकोची
(ग) आनंदित, शाक्तिशाली
(घ) दबंग, निर्भीक
वामीरो कंरूदन स्वर को सुनकर वहाँ कौन पहुँचा/पहुँची
क) पिता जी
(ख) माँ
(ग) बहन
(घ) दादी
“वामीरों ध्यानपूर्वक देख रही थी"- रेखांकित पदबंध का भेद है-
(क) क्रिया पदबंध
ख) संज्ञा पदबंध
(ग) विशेषण पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
‘फूल की तरह खिली रहने वाली वामीरो आज चुप थी।' रेखांकित पदबंध का भेद है-
(क) क्रिया पदबंध
(ख) संज्ञा पदबंध
(ग) क्रियाविशेषण पदबंध
विशेषण पदबंध
'सुंदर-बलिष्ठ तताँरा भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस कर रहा था' - इस वाक्य में संज्ञा पदबंध है-
(क) सुंदर, बलिष्ठ तताँरा
(ख) भीतर ही भीतर
(ग) कुछ बेचैनी
(घ) महसूस कर रहा था।
निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक
चुनकर लिखिए।
कथन (A) बस भीतर समर्पण था जो अनवरत गहरा रहा था।
कारण (R) : तताँरा-वामीरो दोनों के अंदर एक-दूसरे के प्रति प्यार और चाहत की भावना थी जो लगातार बढ़ रही थी।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।
(ग) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
दोनों के भीतर कौन-सी भावना अनवरत गहरी होती जा रही थी ?
(क) एक-दूसरे के प्रति समर्पण की
(ख) एक-दूसरे के प्रति नफ़रत की
(ग) एक-दूसरे के प्रति शिकायत की
(घ) एक-दूसरे की चालाकी समझने की
