wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कक्षा ४ - Thursday HW-11

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

दिए गए शब्द युग्मों* में से विलोम शब्द चुनिए -
(*शब्द युग्म दो शब्दों के जोड़े को कहा जाता है।)

a)

पेड़-वृक्ष

b)

पुरुष-युवक

c)

मीठा-कड़वा/खट्टा

d)

राज्य-रानी

2.

'रात' का पर्यायवाची शब्द है -

a)

रात्रि

b)

अँधेरा

c)

दिन

d)

चंद्रमा

3.

"मैं जहाँ रहता हूँ, वहाँ बहुत बारिश होती है।" - इस वाक्य में सर्वनाम शब्द हैं :-

a)

वहाँ

b)

मैं

c)

जहाँ-वहाँ

d)

१) मैं

२) जहाँ-वहाँ

4.

इनमें से कौन-सा भेद संज्ञा का नहीं है -

a)

पुरूषवाचक

b)

व्यक्तिवाचक

c)

जातिवाचक

d)

भाववाचक

5.

'किताब' शब्द का वचन क्या है?

a)

एकवचन

b)

बहुवचन

c)

एकवचन व बहुवचन सामान हैं

6.

"मैं और तुम मिलकर यह कार्य कर सकते हैं।" - इस पंक्ति में कितने सर्वनाम हैं।

a)

एक

b)

दो

c)

तीन

d)

एक भी नहीं

7.

"मेरी दादी कोलकाता में रहती हैं।" - इस पंक्ति में व्यक्तिवाचक संज्ञा है :-

a)

कोलकाता

b)

मेरी

c)

दादी

d)

इस वाक्य में संज्ञा नहीं है

8.

"दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचना दी जाती है।"
रेखांकित शब्द कौन-सी संज्ञा है?

a)

व्यक्तिवाचक

b)

भाववाचक

c)

पुरूषवाचक

d)

जातिवाचक

9.

होली भारत का प्रमुख त्यौहार है। - इस वाक्य में आए सभी संज्ञा शब्द व उनके सही भेद चुनिए :-

a)

होली - भाववाचक

भारत - जातिवाचक

b)

भारत - भाववाचक

त्यौहार - जातिवाचक

c)

होली - व्यक्तिवाचक

भारत - व्यक्तिवाचक

d)

प्रमुख - भाववाचक

भारत - व्यक्तिवाचक

10.

'पिता' का स्त्रीलिंग शब्द बताइए :-

a)

माता

b)

चाची

c)

मौसी

d)

इनमें से कोई नहीं

11.

"हमने कल मोहित को खेलने के लिए बुलाया है।" - इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम शब्द है?

a)

हम

b)

कल

c)

मोहित

d)

खेलने

12.

'पर्वत' किसका पर्यायवाची शब्द है?

a)

नदी

b)

पहाड़

c)

झरना

d)

समुद्र

13.

एक पेड़ पर बहुत सी ______ बैठी हैं।
इस वाक्य में 'चिड़िया' का बहुवचन शब्द होगा :-

a)

चिड़ियों

b)

चिड़ियाँ

c)

चिड़ियां

d)

चिड़ियाएँ

14.

बच्चे मैदान में खेल रहे हैं| यह वाक्य किस काल में है ?

a)

वर्तमान काल

b)

भूत काल

c)

भविष्य काल

15.

कक्षा चौथी कल की प्रातः सभा में नाटक प्रस्तुत करेंगे। यह वाक्य काल के किस भेद से संबंधित है?

a)

वर्तमान काल

b)

भूतकाल

c)

भविष्यत् काल

16.

'लेखिका' शब्द कौन-सा लिंग है?

a)

पुल्लिंग

b)

स्त्रीलिंग

c)

दोनों सही

d)

दोनों ही ग़लत

17.

'सूरज' कौन-सा लिंग है ?

a)

स्त्रीलिंग

b)

पुल्लिंग

c)

इनमें से कोई नहीं

18.

"कुछ लोग बड़ों का ____ करते हैं।"

रिक्त स्थान के लिए 'सम्मान' का विलोम शब्द चुनिए :-

a)

अपमान

b)

बुराई

c)

आदर

d)

निंदा

19.

"यह कार्य इतना सरल नहीं है।"

अर्थात् यह कार्य _____ है।

a)

असरल

b)

टेढ़ा

c)

कठिन

d)

कठोर

20.

दिए गए चित्र में कौन दिखाई दे रहा है ?

a)

बकरी

b)

बकरा

c)

बकरो

d)

बकरियाँ