wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

indian polity

Total questions: 30

Worksheet time: 30mins

Name
Class
Date
1.

‘मौलिक अधिकार’ क्या है? 

a)

वाद योग्य

b)

अ-वाद योग्य

c)

लचीले

d)

कठोर

2.

भारत में मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में निम्न पर विचार कीजिए-
1. यह राज्य कृत्य के विरुद्ध एक गारन्टी है। 
2. यह संविधान के भाग-3 में सूचित है। 
3. यह सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करते हैं। 
4. यह संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकारों के बिल की भाँति नहीं है। 

a)

1 तथा 2 सही 

b)

2 तथा 3 सही है

c)

1, 2 तथा 3 सही है 

d)

2, 3 तथा 4 सही है

3.

संविधान का अनुच्छेद 14 ‘कानून के समान-संरक्षण’ के विषय में है, जिसका तात्पर्य है-
1. किसी को स्वैच्छिक रूप से जीवन से वंचित न करना 
2. न्यायपालिका तक पहुंचने का समान अधिकार 
3. समान अपराध के लिए भिन्न अथवा उच्च दण्ड न दिया जाना 
4, कानून के समक्ष जाति अथवा वर्ग-विशेष के व्यक्तियों का समान होना 

a)

(a) 1, 2, 3

b)

(b) 2, 3, 4 

c)

(c) 1, 3, 4

d)

(d) 1, 2, 3, 4

4.

निम्नलिखित कथन- कारण के आधार पर सही विकल्प चयन करें: 
कथन-A: विधि के समक्ष समता के सिद्धांत से अभिप्रेत है समान परिस्थितियों में समान वर्ताव होना चाहिए

कारण- R: प्रकृति, प्राप्ति और परिस्थितियों से सभी व्यक्ति समान नहीं होते 

a)

A और R दोनों सही है तथा A, R का सही स्पष्टीकरण है।

b)

A और R दोनों सही है पर R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है

c)

A सही है किन्तु R गलत है 

d)

A गलत है किन्तु R सही है

5.

शिक्षण संस्थाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के पक्ष में स्थानों का आरक्षण शासित होता है: 

a)

संविधान के अनुच्छेद 15(4) से 

b)

संविधान के अनुच्छेद 16(4) से

c)

संविधान के अनुच्छेद 29(2) से 

d)

संविधान के अनुच्छेद 335 से 

6.

भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक कर्त्तव्यों के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा एक वक्तव्य सही है-
1. मौलिक कर्त्तव्य रिट अधिकारिता द्वारा प्रवृत्त किए जा सकते हैं
2. मौलिक कर्त्तव्य भारतीय संविधान की स्वीकृति के समय से ही उसके अंग रहे हैं।
3. मूल कर्त्तव्यों को संविधान का अंग स्वर्ण सिंह समिति की संस्तुतियों के अनुरूप बनाया गया है।
4. मूल कर्त्तव्य केवल भारत के नागरिकों के लिए ही है
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

a)

(a) 1, 2 और 3

b)

(b) 1, 2 और 4

c)

(c) 2 और 3

d)

(d) 3 और 4

7.

समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें-

a)

विशेषाधिकारों का अभाव है

b)

अवरोधों का अभाव है 

c)

प्रतिस्पर्द्धा का अभाव है 

d)

विचारधारा का अभाव है 

8.

निम्नलिखित में से किस समिति ने मौलिक कर्त्तव्यों को शामिल करने की सिफारिश की थी?

a)

(a) स्वर्ण सिंह समिति

b)

(b) राधा कृष्णन समिति

c)

(c) बलवंतराय मेहता समिति

d)

(d) तारापोर समिति

9.

भारतीय संविधान में उपबन्धित मूल कर्त्तव्यों को प्राप्त नहीं है –

a)

(a) कानूनी अनुशक्ति

b)

(b) राजनीतिक अनुशक्ति

c)

(c) सामाजिक अनुशक्ति

d)

(d) नैतिक अनुशक्ति

10.

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : मौलिक कर्त्तव्य :
1. भारत के संविधान के सदा अंग रहे हैं
2. संविधान-संशोधन के द्वारा जोड़े गये हैं
3. भारत के सभी नागरिकों के लिए अधिदेशात्मक हैं
इनमें से कौन सा/से वक्तव्य सही है/हैं?

a)

(a) 1 और 3

b)

(b) केवल 1

c)

(c) केवल 2

d)

(d) 2 और 3

11.

भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मूल कर्त्तव्यों में निम्नलिखित में से क्या है/हैं?
1. मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत की रक्षा
2. सामाजिक अन्याय से कमजोर वर्गों की रक्षा
3. वैज्ञानिक मनोदशा और खोज की भावना का विकास
4. वैयक्तिक और सामूहिक कार्यकलापों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

a)

(a) केवल 1 और 2

b)

(b) केवल 2

c)

(c) केवल 1, 3 और 4

d)

(d) 1, 2, 3 और 4

12.

भारत का संविधान निम्न संरक्षण नहीं देता-

a)

संगम या संध बनाने का अधिकार 

b)

बोलने एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार 

c)

सम्पत्ति के अर्जन, उसे बनाये रखने तथा उसके अपवहन का अधिकार

d)

भारत के राज्य क्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण का अधिकार

13.

 भारतीय संविधान ने नीचे दिए गये कर्तव्यों में से किन को मौलिक कर्त्तव्यों की श्रेणी में रखा है?
1. देश की रक्षा करना
2. आयकर का भुगतान करना
3. हमारी मिश्रित संस्कृति की मूल्यवान धरोहर को सुरक्षित रखना
4.जन-संपत्ति की रक्षा करना
नीचे दिए गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

a)

(a) 1 और 2

b)

(b) 2 और 4

c)

(c) 1, 2 और 4

d)

(d) 1, 3 और 4

14.

अग्रलिखित कथनों में से कौनसा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्त्तव्यों के विषय में सही है/है?
1. इन कर्तव्यों को प्रवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया दी गई
2. वे विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर सम्बन्धित हैं
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

a)

(a) केवल 1

b)

(b) केवल 2

c)

(c) 1 और 2 दोनों

d)

(d) न तो 1, न ही 2

15.

भारतीय संविधान में राज्य के नीति-निदेशक सिद्धान्त :
1. देश के शासन में मूलभूत महत्व के हैं 
2. न्यायालयों द्वारा लागू नहीं कराये जा सकते 
3. राज्य का कर्तव्य है कि विधि निर्माण में उनका सम्मान करे 
निम्न कूट की सहायता से इन नीति-निदेशक सिद्धान्तों की वास्तविक प्रकृति बताइये: 

a)

(a) 1

b)

(b) 1 और 3 

c)

(c) 1 और 2

d)

(d) उपरोक्त तीनों 

16.

 राज्य के नीति निदेशक तत्व के पीछे बाध्यकारी बल है: 

a)

(a) लोक मत का

b)

(b) सरकार का 

c)

(c) संविधान का

d)

(d) प्रशासन का 

17.

 “राज्य के नीति निदेशक तत्वों” का सीधा संबंध है-

a)

(a) केवल सामाजिक न्याय 

b)

(b) केवल आर्थिक न्याय 

c)

(c) केवल राजनीतिक न्याय 

d)

(d) उपर्युक्त सभी 

18.

निम्नलिखित में से कौन एक राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों का उद्देश्य नहीं है? 

a)

(a) एक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना। 

b)

(b) सामाजिक आर्थिक न्याय को सुनिश्चित करना। 

c)

(c) एक धार्मिक राज्य की स्थापना करना। 

d)

(d) एक धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना करना। 

19.

संविधान के 42वें संशोधन द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धान्त राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में जोड़ा गया था? 

a)

(a) पुरुष और स्त्री दोनों के लिए समान कार्य का समान वेतन 

b)

(b) उद्योगों के प्रबन्धन में कामगारों की सहभागिता 

c)

(c) काम, शिक्षा और सार्वजनिक सहायता पाने का अधिकार 

d)

(d) श्रमिकों के लिए निर्वाह-योग्य वेतन एवं काम की मानवीय दशाएं सुरक्षित करना

20.

भारतीय संविधान के 42वें संशोधन द्वारा राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में जो परिवर्तन किए गए उनके सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौन से वक्तव्य सही हैं-
1. इसने राज्य को नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान करने के लिए सक्षम बनाया 
2. इसने राज्य के द्वारा उपक्रमों के प्रबंधन में कामगारों की सहभागिता प्राप्त करने की व्यवस्था की 
3. इसने दहेज प्राप्ति को दण्डनीय अपराध बनाया 
नीचे दिये हुए कूट से सही उत्तर चुनिए-

a)

(a) 1 और 2

b)

(b) 1 और 3 
 

c)

(c) 2 और 3

d)

(d) 1, 2 और 3

21.

निम्नलिखित में से कौन एक नीति निदेशक तत्त्व है?

a)

(a) समान आचार संहिता 

b)

(b) प्रेस की स्वतन्त्रता 

c)

(c) धर्म की स्वतन्त्रता 

d)

(d) विधि के समक्ष समानता

22.

नीति निर्देशक तत्वों में समान नागरिक संहिता का सुझाव सुनिश्चित करता है-

a)

(a) आर्थिक समानता 

b)

(b) राष्ट्रीय सुरक्षा 

c)

(c) राष्ट्रीय एकीकरण 

d)

(d) समाज के कमजोर वर्ग की सहायता

23.

भारत के संविधान के अनुच्छेद 50 के अन्तर्गत लोक सेवाओं में न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक करने के लिए कौन कदम उठाएगा? 

a)

(a) राष्ट्रपति
 

b)

(b) प्रधानमंत्री 

c)

(c) राज्य

d)

(d) राज्यपाल

24.

निम्न में से कौन सा राज्य की नीति का निदेशक तत्व है-

a)

(a) राज्य किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता नहीं नकारेगा 

b)

(b) राज्य धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी व्यक्ति के विरुद्ध विभेद नहीं करेगा । 
 

c)

(c) अस्पृश्यता का अंत कर दिया गया है और उसका किसी भी रूप में आचरण विधि द्वारा दंडनीय होगा 

d)

(d) राज्य पर्यावरण की रक्षा और उसका संवर्धन करने का प्रयास करेगा

25.

निम्नलिखित में से कौन-सा/से राज्य के नीति के निदेशक तत्वों में शामिल है/हैं? 
1. मानव के दुर्व्यापार और बलातश्रम का प्रतिषेध 
2. मादक पेयों और स्वास्थ्य के लिए हानिकर औषधियों के, औषधीय प्रयोजनों से भिन्न, उपभोग का प्रतिषेध 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए – 
कूट: 

a)

(a) केवल ।

b)

(b) केवल 2 

c)

(c) 1 और 2 दोनों 

d)

(d) न तो 1 और न ही 2 

26.

निम्नलिखित में, राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों के विषय की पहचान कीजिए। 
(1) मद्य निषेध 
(2) फैक्ट्रियों एवं खानों में बाल श्रम निषेध 
(3) बेगार अथवा बलात् श्रम निषेध 
(4) अस्पृश्यता निषेध 
निम्न कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। 
कूट: 

a)

(a) 1, 2

b)

(b) 1, 2, 3

c)

(c) 1

d)

(d) 2, 3, 4 

27.

निम्नलिखित में से क्या-क्या राज्य के नीति निदेशक तत्वों में शामिल है-
1. राज्य विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने का प्रयत्न करेगा 
2. राज्य पूरे भारत के नागरिकों के लिए एक समान सिविल कोड सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगा 
3. राज्य जनसंख्या नीति और परिवार नियोजन कार्यक्रम तैयार करने का प्रयत्न करेगा। 
4. राज्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाएगा 
नीचे दिये हुए कूट से सही उत्तर चुनिए-

a)

(a) 1 और 3

b)

(b) 2 और 4 

c)

(c) केवल 2

d)

(d) 1, 2, 3 और 4 

28.

 भारतीय संविधान के भाग-IV में दिए गए निर्देशित सिद्धांतों में निम्न में से कौन-सा/से सूचीबद्ध है/हैं? 
I. समान कार्य के लिए समान वेतन 
II. समान नागरिक संहिता 
III. छोटे परिवार का मानदण्ड 
IV. प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा 

a)

(a) I, II और III 

b)

(b) I और II 

c)

(c) II और III 

d)

(d) I, II और IV 

e)

(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक 

29.

संविधान सभा में ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ निम्न में से किस एक के द्वारा प्रस्तुत किया गया था? 

a)

(a) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर 
 

b)

(b) पं. जवाहरलाल नेहरू 

c)

(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

d)

(d) डॉ. सी.डी. देशमुख

30.

भारत के संविधान की उद्देशिका में निम्नलिखित शब्दावली जिस अनुक्रम में दी गई है, वह है-

a)

(a) सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य 

b)

(b) समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य 

c)

(c) पंथनिरपेक्ष, सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, लोकतंत्रात्मक, समाजवादी गणराज्य 

d)

(d) सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, लोकतंत्रात्मक, पंथनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य