NEW
Font size
S
M
L
XL
Worksheetsसतर्कता जागरूकता प्रश्नोत्तरी 2023
Total questions: 25
Worksheet time: 13mins
Name
Class
Date
1.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 की थीम क्या है:
a)
भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें
b)
भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत
c)
सतर्क भारत, समृद्ध भारत
d)
स्वतंत्र भारत@75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता
2.
निम्न में से किन माध्यमों से केंद्रीय सतर्कता आयोग में शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं:
a)
आयोग के ऑनलाइन सीएमएस पोर्टल अर्थात
b)
पत्राचार के पते के साथ लिखित शिकायतें
c)
आयोग के किसी भी अधिकारी को ई-मेल द्वारा
d)
उपर्युक्त क और ख
3.
केंद्रीय सतर्कता आयोग में शिकायत दर्ज कराते समय निम्नलिखित में से किन पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए:
a)
आरोप वास्तविक होने चाहिए
b)
आरोप दुर्भावनापूर्ण, परेशान करने वाला या महत्वहीन नहीं होना चाहिए
c)
शिकायतें सत्यापन योग्य तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए
d)
उपर्युक्त सभी
4.
किस अधिनियम के अंतर्गत रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों दंडनीय अपराध हैं:
a)
विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम
b)
धन शोधन निवारण अधिनियम
c)
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथा संशोधित)
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
5.
केन्द्रीय सतर्कता आयोग निम्न पर विचार नहीं करता है:
a)
अनाम शिकायतें
b)
छद्मनाम शिकायतें
c)
राज्य सरकार के अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत
d)
उपर्युक्त सभी
6.
केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा अपनाए गए प्रतीक चिह्न (लोगो) में निम्न का ग्राफिक प्रदर्शित किया गया है:
a)
राष्ट्रीय ध्वज
b)
अशोक चक्र
c)
अक्षर 'सी' के भीतर एक आंख
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
7.
केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना कब की गई थी?
a)
1954
b)
1995
c)
1964
d)
1985
8.
भारत के प्रथम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त कौन थे?
a)
श्री एन विट्ठल
b)
श्री नित्तूर श्रीनिवास राव
c)
श्री टी. यू. विजयशेखरन
d)
श्री बी.के. आचार्य
9.
संयुक्त राष्ट्र की कौन सी संस्था & "अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस" का आयोजन करती है?
a)
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)
b)
संयुक्त राष्ट्र महासभा
c)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
d)
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद
10.
पिडपी संकल्प के अंतर्गत शिकायतें निम्नलिखित में से किस प्राधिकारी के पास दर्ज की जा सकती हैं:
a)
केंद्रीय सतर्कता आयोग
b)
मंत्रालय/विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी
c)
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो
d)
क और ख
11.
निम्नलिखित लोक सेवकों के विरुद्ध शिकायतें पिडपी के दायरे से बाहर हैं:
a)
न्यायपालिका के सदस्य
b)
राज्य सरकार के कर्मचारी
c)
निर्वाचित प्रतिनिधि
d)
उपर्युक्त सभी
12.
सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा को इलेक्ट्रॉनिक रूप से कहाँ से लिया जा सकता है?*
a)
केंद्रीय सतर्कता आयोग की वेबसाइट
b)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वेबसाइट
c)
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट
d)
गृह मंत्रालय की वेबसाइट
13.
सत्यनिष्ठा की शपथ लेकर नागरिक प्रतिबद्ध होते हैं:
a)
ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को कायम रखने के लिए
b)
जीवन के सभी क्षेत्रों में कानून के नियमों का पालन करने में
c)
न तो रिश्वत लें और न ही दें
d)
उपर्युक्त सभी
14.
आपने किराने की दुकान से कुछ सामान खरीदा है । विक्रेता से कुछ वस्तुओं की राशि लेने में भूल हो गई है । आप क्या करेंगे?
a)
आप विक्रेता द्वारा बताई गई राशि का भुगतान कर चले जाएंगे
b)
आप विक्रेता को भूली हुई राशि याद कराएंगे
c)
आप विक्रेता से भुगतान की जाने वाली कुल राशि की पुष्टि करने के लिए कहेंगे
d)
आप विक्रेता को सूचित नहीं करेंगे और इसे निःशुल्क वस्तु के रूप में ले जाएंगे
15.
भ्रष्टाचार को रोकने/कम करने का एक तरीका निम्न है:
a)
निर्णय लेने में देरी
b)
प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना
c)
उपर्युक्त क और ख
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
16.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह हर साल मनाया जाता है और इस सप्ताह में किस भारतीय नेता का जन्मदिन आता है?
a)
महात्मा गांधी
b)
बी आर अंबेडकर
c)
सरदार वल्लभभाई पटेल
d)
लाल बहादुर शास्त्री
17.
निम्न में से कौन सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार से संघर्ष करने हेतु भारत में संस्थागत ढांचे का हिस्सा नहीं है:
a)
केंद्रीय सतर्कता आयोग
b)
भारतीय रिजर्व बैंक
c)
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो
d)
प्रवर्तन निदेशालय
18.
प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के पीछे निम्न में से कौन सा उद्देश्य मुख्य है:
a)
सतर्कता जागरूकता सप्ताह नागरिकों के मध्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए एक आउटरीच अभियान है
b)
गरीबी और अशिक्षा से लड़ने हेतु
c)
राष्ट्र के वित्तीय विकास के लिए योजनाएं तैयार करना
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
19.
यदि किसी शिकायत पर हस्ताक्षर किए गए हैं, तथापि उसमें पता अधूरा है या शिकायतकर्ता से पुष्टि प्राप्त नहीं हुई है, तो ऐसी शिकायत को __________ शिकायत माना जाएगा ।
a)
अनाम
b)
छद्मनाम
c)
नियमित शिकायत
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
20.
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त/सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल निम्न है:
a)
5 वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
b)
4 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
c)
4 वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
d)
3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो
21.
केन्द्रीय सतर्कता आयोग का कार्यालय कहाँ स्थित है?
a)
मुंबई
b)
कोलकाता
c)
नई दिल्ली
d)
चेन्नई
22.
वर्ष 2023 में, केंद्रीय सतर्कता आयोग ने ____________ से __________ तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है
a)
30 अक्टूबर 2023 - 5 नवंबर 2023
b)
01 अक्टूबर 2023 - 07 अक्टूबर 2023
c)
01 सितंबर 2023 - 07 सितंबर 2023
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
23.
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस________________________ को मनाया जाता है
a)
9 दिसंबर
b)
5 नवंबर
c)
30 अक्तूबर
d)
5 दिसंबर
24.
पिडपी शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम और पता कहां दर्शाया जाना चाहिए?
a)
लिफाफे के शीर्ष पर
b)
शिकायत के आरंभ में या अंत में
c)
शिकायत के मुख्य भाग के मध्य में
d)
उपर्युक्त में से कोई नहीं
25.
.................के विरुद्ध शिकायतें पिडपी के दायरे से बाहर हैं:
a)
केंद्र सरकार के कर्मचारी
b)
राज्य सरकार के कर्मचारी
c)
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी
d)
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के कर्मचारी
Reset
