wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

"शब्द मंथन"

Total questions: 35

Worksheet time: 18mins

Name
Class
Date
1.

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

" शीघ्र प्रसन्न होने वाला "

a)

आदित्य

b)

अगम

c)

आशुतोष

d)

अनागत 

2.

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

" आय और व्यय के आंकड़ों की जांच करने वाला "

a)

रक्तिम

b)

कुलीन

c)

पृष्टव्य

d)

अंकेक्षक

3.

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

" किए गए उपकार को माननेवाला "

a)

कृतज्ञ

b)

कृतघ्न

c)

सुवक्ता

d)

प्रशंसनीय

4.

पवर्ग का उच्चारण स्थान क्या है ?

a)

दन्त

b)

कण्ठ

c)

ओष्ठ

d)

मूर्धा

5.

क्ष, त्र और ज्ञ ये तीनों कौन-सा व्यंजन है ?

a)

संयुक्त व्यंजन

b)

उष्म व्यंजन

c)

तवर्गीय व्यंजन

d)

इनमें से कोई नहीं

6.

वर्णों के समूह को क्या कहते हैं ?

a)

समूह शब्द

b)

संयुक्त शब्द

c)

 वर्णमाला

d)

इनमें से कोई नहीं

7.

आग कौन-सा शब्द है ?

a)

तत्सम

b)

तद्भव

c)

 देशज

d)

विदेशज

8.

ईमानदारी कौन-सा संज्ञा है ?

a)

यक्तिवाचक

b)

भाववाचक

c)

समूहवाचक

d)

इनमें से कोई नहीं

9.

'तुम जा रहे हो' ये कौन-सा काल है ?

a)

वर्तमानकाल

b)

भूतकाल

c)

भविष्यत्काल

d)

इनमें से कोई नहीं

10.

'ओह! यह पिट ही गया' कौन-सा वाक्य है ?

a)

विधिवाचक वाक्य

b)

विस्मयवाचक वाक्य

c)

संकेतवाचक वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

11.

'यदि तुम चलो तो मैं भी चलूँ' कौन-सा वाक्य है ?

a)

विस्मयवाचक वाक्य

b)

आज्ञावाचक वाक्य

c)

संकेतवाचक वाक्य

d)

निषेधवाचक वाक्य

12.

निम्नलिखित में से "आग" का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

a)

वायुसखा

b)

हुताशन

c)

विभावसु

d)

विपथगा

13.

निम्नलिखित में से "इच्छा" का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

a)

लिप्सा

b)

कामना

c)

 यातना

d)

स्पृहा

14.

निम्नलिखित में से पानी का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

a)

अंबु

b)

सर

c)

मेघपुष्प

d)

नीर

15.

'कवि' का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?

a)

कवियत्री

b)

 कवियाणी

c)

कवयित्री

d)

इनमें से कोई नहीं

16.

'सूर्य' का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?

a)

सूर्याणी

b)

सूर्यी

c)

सूरा

d)

सूर्या

17.

'महाशय' शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है ?

a)

महाशिनी

b)

महाशयी

c)

महाशया

d)

महाशियी

18.

'सूर्योदय' का सही सन्धि-विच्छेद क्या है ?

a)

 सूर्यो + दय

b)

सूर्य + उदय

c)

सूर्ये + उदय

d)

इनमें से कोई नहीं

19.

महेन्द्र का सन्धि विच्छेद क्या है ?

a)

महो+इन्द्र

b)

महे+इन्द्र

c)

महा+इन्द्र

d)

 इनमें से कोई नहीं

20.

'व्याकरण जानने वाला' वाक्य के लिए एक शब्द है ?

a)

व्याकरण-विशेषज्ञ

b)

व्याकरण पण्डित

c)

वैयाकरण

d)

व्याकरण ज्ञाता

21.

अगर-मगर करना का अर्थ है ?

a)

कपट करना

b)

 बहाने बनाना

c)

 इधर की बात उधर करना

d)

व्यर्थ समय गँवाना

22.

हिन्दी वर्णमाला में स्वरों की संख्या है ?

a)

8

b)

9

c)

10

d)

11

23.

"पुरुष एवं स्त्री का जोड़ा" क्या कहलाता है ?

a)

पति-पत्नी

b)

युगल

c)

दम्पती

d)

युग्म

24.

"कार्य को नए ढंग से करने की पद्धति" क्या कहलाती है ?

a)

पारस्परिक

b)

नवागतरूप

c)

आधुनिकीकरण

d)

 नवीनीकरण

25.

"अवनि" का विलोम शब्द है ?

a)

आसमान

b)

गमन

c)

अम्बर

d)

आकाश

26.

"हेय" का विलोम शब्द है ?

a)

हार

b)

हास्य

c)

ग्राह्य

d)

ग्राम्य

27.

"श्रीगणेश" का विलोम शब्द है ?

a)

विनाश

b)

इतिश्री

c)

इति

d)

श्रीराधा

28.

"भाषा" शब्द संस्कृत के किस धातु से बना है ?

a)

भाष्य

b)

भाश

c)

भास

d)

भाष्

29.

जिन शब्दों के अंत में 'अ' आता है, उन्हें क्या कहते है ?

a)

अनुस्वार

b)

अकारांत

c)

अंतःस्थ

d)

अयोगवाह

30.

 इनमें से कौन-सा भाववाचक संज्ञा है ?

a)

श्याम

b)

पानी

c)

बचपन

d)

नदी

31.

हिन्दी किस भाषा-परिवार की भाषा है ?

a)

द्रविड़

b)

चीनी-तिब्बती

c)

आस्ट्रिक

d)

भारोपीय

32.

हिन्दी भाषा का जन्म हुआ है ?

a)

लौकिक संस्कृत से

b)

वैदिक संस्कृत से

c)

पालि-प्राकृत से

d)

अपभ्रंश से

33.

इनमें से योजक चिह्न कौन सा है ?

a)

b)

-

c)

,

d)

;

34.

'अरे ! उसने तो कमाल कर दिया' वाक्य है ?

a)

प्रश्नवाचक

b)

विस्मयबोधक

c)

 इच्छावाचक

d)

निषेधवाचक

35.

हिन्दी में व्यंजनवर्णो की संख्या कितनी है ?

a)

25

b)

29

c)

 31

d)

33