wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अपठित पद्यांश

Total questions: 2

Worksheet time: 9mins

Name
Class
Date
1-5.

जब बचपन तुम्हारी गोद में

आने से कतराने लगे,

जब माँ की कोख से झाँकती ज़िंदगी

बाहर आने से घबराने लगे,

समझो कुछ गलत है।

जब तलवारें फूलों पर,

जोर आज़माने लगें

जब मासूम आँखों में

खोफ़ नजर आने लगे

समझो कुछ गलत है।

जब किलकारियाँ सहम जाएँ

जब तोतली बोलियाँ, खामोश हो जाएँ, समझो……….

कुछ नहीं, बहुत कुछ गलत है

क्योंकि जोर से बारिश होनी चाहिए थी,

पूरी दुनिया में, हर जगह, टपकने चाहिए थे आँसू

रोना चाहिए था ऊपर वाले को, आसमाँ से फूट-फूट कर

शर्म से झुकनी चाहिए थीं, इंसानी सभ्यता की गर्दनें

शोक का नहीं, सोच का वक्त है

मातम नहीं, सवालों का वक्त है

अगर इसके बाद भी सर उठा कर

खड़ा हो सकता है इंसान

समझो कि बहुत कुछ गलत है। - प्रसून जोशी

1.

(1) माँ की कोख से झाँकती ज़िंदगी को घबराहट क्यों हो सकती है?

a)

(क)  उसे बाहर की असुरक्षा का आभास हो रहा है।

b)

(क)  उसे प्रदूषण का डर सता रहा है।

c)

(क)  उसे माँ ने बाहर की वास्तविकता बताई है।

d)

(क)  बाहर का मौसम अनुकूल नहीं है।

2.

(1) जब तलवारें फूलों पर जोर आज़माने लगें, तब मासूम आँखों में खौफ़ नजर आने लगे ‘ का तात्पर्य है-

a)

(क)  जब मासूमों पर अत्याचार होने लगे।

b)

(ख )  मानव अपने स्वार्थ के लिए उद्यान उजाड़ने लगे।

c)

(ग )  जब मासूम बच्चों को भय के बिना रहना पड़े।

d)

(घ )  जब मासूम आपस में लड़ने लगे।

3.

(1) कवि के अनुसार गलत कब समझा जाए-

कथन

 

(i)       जब मासूमों की आँखों में खौफ़ नजर आने लगे।

(ii)       जब तलवारें फूलों पर जोर आज़माने लग जाए।

(iii)      जब बचपन तुम्हारी गोद में आने के लिए मचलने लग जाए।

(iv)       जब किलकारियाँ सहमने लग जाए।

a)

(क)कथन i व iii सही है।

b)

(ख )कथन ii व iii सही है।

c)

(ग )कथन i,ii व iv सही है।

d)

(घ )कथन i,ii iii व iv सही है।

4.

(1) कवि के अनुसार अब किसका वक्त है ?

a)

(क)सोच विचार का

b)

(ख )दुख मनाने का

c)

(ग )उत्सव मनाने का

d)

(घ)खुशी मनाने का

5.

कथन(A) और कारण(R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-

कथन (A) – धीरे-धीरे इंसानी सभ्यता के मानवीय संवेदनाओं व नैतिक मूल्यों में गिरावट आई है।

कारण (R) – दिन-प्रतिदिन मासूमों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे है।

a)

(क)कथन(A) गलत है किंतु कारण(R) सही है।

b)

(ख )कथन (A) और कारण(R) दोनों ही गलत है।

c)

(ग )कथन(A) सही है और कारण(R) की सही व्याख्या करता है।

d)

(घ ) कथन(A) सही है किंतु कारण(R) कथन(A) की सही व्याख्या नही करता है।

6-10.

2. निम्नलिखित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए-

है ग्राम देवता ! नमस्कार।

सोने चांदी से नहीं किंतु

मिट्टी से तुमने किया प्यार।

 हे ग्राम देवता ! नमस्कार

जन कोलाहल से दूर।

 कहीं एकांकी सिमटा सा निवास

रवि शशि का उतना नहीं

की जितना प्राणों का होता प्रकाश

 श्रम वैभव के बल पर करते हो

जड़ में चेतन का विकास

दानों – दानों  से फूट रहे

सो सो दानों के हरे हाथ

यह है न पसीने की धारा

यह गंगा की धवल धार  

है ग्राम देवता ! नमस्कार

 जो गतिशील सभी ऋतु में

गर्मी वर्षा हो या की ठंड

 जग को देते हो पुरस्कार

 देकर अपने को कठिन दंड।

झोपड़ी झुका कर तुम अपनी

 ऊंची करते हो राज द्वार

 हे ग्राम देवता !  नमस्कार।

6.

1.     रवि शशि का प्रकाश फीका क्यों पड़़ जाता है?

(क) ग्राम देवता रवि और शशि के साथ मिलकर काम करता है।

(ख) ग्राम देवता के कठिन परिश्रम के कारण

(ग)  रवि और शशि ग्राम देवता के गांव में नही रहते।

(घ)  रवि और शशि के प्रकाश का महत्व नहीं है।

a)

b)

c)

क और ग

d)

ख और घ

7.

2.     ग्राम देवता से कवि का क्या अभिप्राय है?

a)

क. जमींदार

b)

ख . ईश्वरीय शक्ति

c)

ग. कृषक

d)

घ. गाँव के रहने वाले

8.
  1.      3 . कवि ने पसीने की धारा को क्या माना है।

a)

(क) श्रम बिंदु

b)

(ख) गर्मी का परिणाम

c)

(ग) एक समस्या

d)

(घ ) गंगा का पावन जल

9.

4.     ग्रामदेवता जग को क्या पुरस्कार देता है?

a)

(क) सोना चांदी

b)

(ख) अमृत्व

c)

(ग ) धन दौलत

d)

(घ) अनाज

10.

5 .     कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए।

  कथन (A) - कवि ग्राम देवता आभार मान रहा है।

    कारण (R) – ग्राम देवता अपने अथक परिश्रम से धरती से अन्न उत्पन्न कर लोगो का पेट भरता हैं।

a)

(क)कथन (A) गलत है , किंतु कारण (R) सही है।

b)

(ख) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही  व्याख्या करता है।

c)

(ग) कथन (A) और कारण (R)  दोनो ही गलत है।

d)

(घ) कथन (A) सही है, किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।