WorksheetsCHO-MCHN- Training
Total questions: 15
Worksheet time: 8mins
मातृ मृत्यु किसे कहते है ? - सबसे सही उत्तर चुनिए
गर्भावस्था प्रसव दौरान व प्रसव पश्चात 42 दिन के भीतर गर्भावस्था की जटिलताओ से होने वाली 15 से 49 वर्ष की महिला की मृत्यु को मातृ मृत्यु कहते हैं।
प्रसव दौरान होने वाली महिला की मृत्यु को मातृ मृत्यु कहते हैं।
गर्भावस्था प्रसव दौरान व प्रसव पश्चात 42 दिन के भीतर दुर्घटना या किसी अन्य कारणों से होने वाली 15 से 49 वर्ष की महिला की मृत्यु को मातृ मृत्यु कहते हैं।
15 से 49 वर्ष की महिला की मृत्यु को मातृ मृत्यु कहते हैं।
शिशु मृत्यु दर किसे कहते है ?
समय अवधि जिसमें एक शिशु की मृत्यु हो जाती है
शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मे शिशुओं मे से दो वर्ष या इससे कम उम्र मे मर गये शिशुओं की संख्या है।
शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मे शिशुओं मे से एक वर्ष या इससे कम उम्र मे मर गये शिशुओं की संख्या है।
शिशु मृत्यु दर प्रति 100 जीवित जन्मे शिशुओं मे से एक वर्ष या इससे कम उम्र मे मर गये शिशुओं की संख्या है।
मातृ मृत्यु के प्रमुख कारण क्या हैं?
रक्त स्त्राव एवं खून की कमी
उच्च रक्त चाप या एक्लेम्पसिया
बाधित प्रसव व गर्भपात
संक्रमण
उपरोक्त सभी
प्रश्न:वो तीन विलम्ब या देरी कौनसी हैं जो माँ और शिशु मृत्यु को बढ़ाते हैं?(कृपया निचे दिए गए विकल्पों 1,2,3&4 में से उत्तर चुने)|
1) आपातकालीन स्थिति या ख़तरे को समझते हुए चिकित्सा सहायता लेने के निर्णय में देरी
2) पहले और दूसरे बच्चे के जन्म का अंतराल
3) एक उचित स्वास्थ्य सुविधा तक पहुचंते में देरी
4) संस्था पर पहुचने के बाद पर्याप्त गुणवत्ता की देखभाल मिलने में देरी
1), 2) और 3)
2), 3) और 4)
1), 2) और 4)
1), 3) और 4)
निम्नलिखित में से कोनसा उपाय मातृ मृत्यु को कम करने में सहायक नहीं है?
गर्भवती महिला का प्रथम तिमाही में पंजीकरण कर कम से कम 4 A.N.C. जाँचे सुनिश्चित करे
महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान इंजेक्शन ऑक्सीटोसिन अवश्य दें.
जोखिम वाली महिलाओं की समय से पहचान तथा उचित प्रबंधन
PPH या रक्तस्त्राव जैसी समस्याओ का पहले से रोकथाम व प्रबंधन की उचित तैयारी
गर्भावस्था में गर्भ की अवधि (gestational age) कैसे निकालते हैं?
गर्भावस्था के 9 महीनों को गर्भकालीन आयु कहा जाता है
अंतिम माहवारी यानि L.M.P. के सातवें दिन से लेकर जिस दिन महिला जाँच के लिए आती हैं उन सभी दिनों को जोड़कर उससे 7 से भाग देंते हैं.
जिस उम्र में महिला गर्भवती हुई
अंतिम माहवारी यानि L.M.P. के प्रथम दिन से लेकर जिस दिन महिला जाँच के लिए आती हैं उन सभी दिनों को जोड़कर उससे 7 से भाग देंते हैं.
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला की कम से कम कितनी बार जांच करना आवश्यक और उन्हें कब किया जाना चाहिए?
चार जाँचे ( प्रथम जांच – 12 से 16 सप्ताह के भीतर तथा गर्भवस्था का पता चलते ही, द्वितीय जांच – 14 से 26 सप्ताह के भीतर, त्तृतीय जांच – 28 से 34 सप्ताह के भीतर, चतुर्थ जांच – 36 सप्ताह पूर्ण होने पर)
तीन जाँचे ( प्रथम जांच – 12 सप्ताह के भीतर तथा गर्भवस्था का पता चलते ही, द्वितीय जांच – 28 से 34 सप्ताह के भीतर, त्तृतीय जांच – 36 सप्ताह पूर्ण होने पर)
चार जाँचे ( प्रथम जांच – 12 सप्ताह के भीतर तथा गर्भवस्था का पता चलते ही, द्वितीय जांच – 14 से 26 सप्ताह के भीतर, त्तृतीय जांच – 28 से 34 सप्ताह के भीतर, चतुर्थ जांच – 36 सप्ताह पूर्ण होने पर)
तीन जाँचे ( प्रथम जांच – 12 से 16 सप्ताह के भीतर तथा गर्भवस्था का पता चलते ही, द्वितीय जांच – 28 से 34 सप्ताह के भीतर, त्तृतीय जांच – 34 सप्ताह पूर्ण होने पर)
प्रश्न:यदि गर्भाशय की ऊंचाई ( फंडल हाइट ) गर्भावस्था की अवधि से ज्यादा है तो क्या संभावित कारण हो सकतें हैं?
a) माहवारी की गलत तिथि
b) जाँच के समय मूत्राशय का भरा होना
c) भ्रूण की मृत्यु
d) अधिक मात्रा में ऐम्नियोटिक द्रव्य
e) आड़ा बच्चा
a), c) और d)
a), b) और c)
a), b), c) और d)
केवल d) और e)
गर्भवती महिला को पहली बार गर्भस्थ शिशु की हलचल कब महसूस होती है?
18 से 22 सप्ताह के आस पास
12 से 14 सप्ताह के आस पास
32 से 36 सप्ताह के आस पास
गर्भवस्था की शुरुआत से ही
गर्भवती महिला को फॉलिक एसिड की गोली क्यो दी जाती है ?
गर्भवती महिला को उच्च रक्तचाप से बचाता है.
माँ व शिशु को टिटनेस रोग से बचाता
शिशु को जन्मजात विकृतियों तथा तंत्रिका नली दोष (neural tube defects ) से बचाता है
पेट में कीड़े होने से रोकता है.
आयरन फॉलिक एसिड (IFA) की गोली कब से लेनी आरंभ करनी चाहिए और किस मात्रा में लेनी चाहिए ?
IFA की गोली गर्भवस्था के चौथे माह/ दूसरी तिमाही से शुरू करनी चाहिए, लेनी चाहिये .
12 सप्ताह के अन्दर सभी गर्भवती महिलाओ को 1 गोली प्रतिदिन
12 सप्ताह के बाद साधारण हीमोग्लोबिन वाली महिला को एक गोली तथा अनीमिया वाली महिला को 2 गोली प्रतिदिन
20 सप्ताह या 5 माह के बाद साधारण हीमोग्लोबिन वाली महिला को 2 गोली प्रतिदिन तथा अनीमिया वाली महिला को 2 गोली प्रतिदिन के साथ 1 अतिरिक्त गोली
शिशु की हलचल महसूस होने के बाद सभी गर्भवती महिलाओ को 2 गोली प्रतिदिन
भ्रूण की सामान्य हृदय गति कितनी होती है ?
60 – 90 बीट्स प्रति मिनट
100- 120 बीट्स प्रति मिनट
70- 80 बीट्स प्रति मिनट
120- 160 बीट्स प्रति मिनट
एक गर्भवती महिला का गर्भकाल मे सामान्यतः कितना वजन बढ़ना चाहिए ?
6-8 किलोग्राम
15-20 किलोग्राम
9- 11 किलोग्राम
12-16 किलोग्राम
गर्भवती महिला को प्रसव हेतु तैयारी के लिए क्या परामर्श देना चाहिए ?
a) संस्थागत प्रसव हेतु परामर्श, शिशु के लिए साफ कपड़े साथ ले जाने की व्यवस्था करना
b) 104, 108 या अन्य साधन की सुनिश्चितता करना
c) ममता कार्ड व अन्य जाँचों की रिपोर्ट साथ ले जाना सुनिश्चित करना
a)
b)और c)
b)
उपरोक्त सभी
यदि आपके क्षेत्र की जनसँख्या 1000 तथा जन्म दर 24.8 है तो आपके क्षेत्र में सालाना अपेक्षित गर्भवती महिलाओ की संख्या कितनी होगी?
27
20
50
66
30
