Font size
Worksheetsहिंदी व्याकरण - कक्षा 5
Total questions: 20
Worksheet time: 12mins
जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान और भाव आदि का बोध कराते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
संज्ञा
सर्वनाम
विशेषण
संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को क्या कहते हैं ?
संज्ञा
सर्वनाम
विशेषण
संज्ञा के कितने भेद होते हैं ?
1
2
3
हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है। रेखांकित संज्ञा का भेद बताइए।
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
बचपन में राम शरारती था। रेखांकित संज्ञा का भेद बताइए।
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
लड़के खेल रहें हैं। रेखांकित संज्ञा का भेद बताइए।
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
ताजमहल आगरा में स्थित है। रेखांकित संज्ञा का भेद बताइए।
व्यक्तिवाचक
जातिवाचक
भाववाचक
______ गाना नहीं आता। (मुझे/ मेरे/ मुझको)
खाली स्थान में उचित सर्वनाम शब्द लिखिए।
मुझे
मेरे
मुझको
दरवाज़ा खोलो शायद _________ आया है। (कुछ/ कोई/ कौन)
खाली स्थान में उचित सर्वनाम शब्द लिखिए।
कुछ
कोई
कौन
मुझे खाने के लिए _________ चाहिए। (कोई / कौन / कुछ)
खाली स्थान में उचित सर्वनाम शब्द लिखिए।
कोई
कौन
कुछ
जंगल के पर्यायवाची शब्द चुनो।
वन
जननी
कानन
वायु के पर्यायवाची शब्द चुनो।
नयन
पवन
समीर
नदी के पर्यायवाची शब्द चुनो।
सरिता
विद्या
तटिनी
पुष्प के पर्यायवाची शब्द चुनो।
कामना
सुमन
फूल
आँख के पर्यायवाची शब्द चुनो।
नेत्र
नयन
ज्ञान
पुष्प के पर्यायवाची शब्द चुनो।
कामना
सुमन
फूल
गाँवों में रहने वाला -
भारतीय
ग्रामीण
परोपकारी
जो पढ़ा लिखा न हो -
अनपढ़
सत्यवादी
निर्दयी
आज्ञा का पालन करने वाला -
निराकार
आज्ञाकारी
सहपाठी
डाक बाँटने वाला -
डरावना
किसान
डाकिया
