wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

SatPath Prashnmanch season 2

Total questions: 22

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.
धर्म किसका स्वभाव है ;वह किसके आश्रय से प्रकट होता है ?
a)
शरीर
b)
आत्मा
c)
उपवास
d)
प्रोषध
2.
क्या वैक्रियिक देहधारी देव और सप्तधातुमय मलिन देहधारी मनुष्यनी के कामभोग का सेवन संभव है ?
a)
हाँ
b)
नहीं
c)
उक्त दोनों
d)
इनमें से कोई नहीं
3.
जो बैरियों को मारकर लोगों में अपना शूरपना प्रगट करने की इच्छा सहित है उसको क्या संभव नहीं है ?
a)
शूरपना
b)
यशकीर्ति
c)
ख्याति-पूजा
d)
विरागपना
4.
उच्चकुल प्राप्त करके अभक्ष्य-भक्षण,कलह,विसंवाद आदि निंद्यकर्म,शारीरिक परिश्रम वाली जीविका करना कैसा है ?
a)
योग्य है
b)
अयोग्य है
c)
उक्तदोनों
d)
उचित है
5.
जिनसे उसका स्वयं का तथा दूसरे का सम्यक्त्व जान लिया जाता है अत;सम्यगदृष्टि जीव के संवेग,निर्वेद,आत्मनिंदा आदि कितने गुण प्रकट होते हैं?
a)
सात
b)
आठ
c)
छह
d)
चार
6.
जैसे दरिद्री को धन का निधान देखकर आनंद होता है उसी प्रकार धर्मात्मा जीवों को देखकर सम्यगदृष्टि के अत्यंत आनंद होता है उसके इस गुण को क्या कहते हैं ?
a)
अनुकंपा
b)
निर्वेद
c)
वात्सल्य
d)
उपशम
7.
दूसरों के यहाँ बहुत सम्पत्ति,बहुत परिग्रह,अनेक देशों की वस्तुएँ तथा जो कभी नहीं देखीं ऐसी वस्तुओं को देखकर -सुनकर विस्मय करना यह कौन-से व्रत का अतिचार है ?
a)
परिग्रह परिमाणव्रत
b)
सत्याणुव्रत
c)
विलोप
d)
अचौर्याणुव्रत
8.
जिनसे हिंसा ही उत्पन्न होती है ऐसे हिंसा के उपकरणों का दान देने को क्या कहते हैं ?
a)
करुणादान
b)
वात्सल्यदान
c)
हिंसादान अनर्थदण्ड
d)
समदत्तिदान
9.
जिसके मधु ,मांस, मद्य का त्याग नहीं है जिन आज्ञा से पराङ्मुख वे जीव कौन हैं ?
a)
श्रावक
b)
गृहस्थ
c)
नामधारी जैन
d)
जैनी नहीं हैं
10.
अन्न का ,खांड का,लपसी का भी बनाया भोजन किस प्रकार नहीं करना चाहिए ?
a)
मनुष्य-तिर्यंच के आकार
b)
घर का बना हुआ
c)
शुद्ध-मर्यादित
d)
देख-शोधकर
11.
दातार द्वारा दिया गया समस्त दान किस भाव के कारण निष्फल हो जाता है ?
a)
विनयसहित
b)
श्रद्धाभाव
c)
अभिमान रहित
d)
विनयरहित
12.
घी, लपसी, तिल ,शक्कर की गाय को खाने, काटने,आग में गलाने पर क्या होती है ?
a)
द्रव्य हिंसा
b)
भाव-हिंसा
c)
बहुत भाव हिंसा
d)
अहिंसा
13.
विनय के बिना मनुष्यरूप चमडे का वृक्ष किसके द्वारा भस्म हो जाता है ?
a)
जड अग्नि द्वारा
b)
मानरुप अग्नि द्वारा
c)
तुषार द्वारा
d)
गर्म हवा के द्वारा
14.
अर्हन्त परमात्मा के समवसरण में कितनी सीढियाँ होती हैं ?
a)
सोलह हजार
b)
बीस हजार
c)
दस हजार
d)
बारह हजार
15.
अयोग्य पाप के कारण जो नाम हैं उनके उच्चारण करने का त्याग करने को क्या कहते हैं ?
a)
नाम प्रत्याख्यान
b)
नाम प्रतिक्रमण
c)
भाव प्रत्याख्यान
d)
काल स्तवन
16.
श्रुत के अर्थ का प्रकाश करना,व्याख्यान करना,स्वयं निरन्तर अभ्यास करना,दूसरों को अभ्यास कराना-यह सब क्या है ?
a)
क्रियाकांड
b)
प्रदर्शन
c)
निरर्थक
d)
तप
17.
संसार में लोग जितने निंद्यकर्म करते हैं वे किसके अधीन होकर करते हैं ?
a)
स्त्री-पुत्रादि के
b)
समाज के
c)
राष्ट्र के
d)
समस्त इंद्रियों के
18.
यदि ईश्वर जगत को बनाता तो समस्त पदार्थों को कैसा बनाता ?
a)
उज्ज्वल
b)
सुखकारी
c)
मनोहर
d)
उक्तसभी
19.
इस जीव ने पंच परावर्तन करते हुए अन्य समस्त भाव संसार में किये हैं आज तक किसके योग्य भाव नहीं किये?
a)
अणुव्रत
b)
महाव्रत
c)
सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्र
d)
ग्रैवेयक
20.
इस संसार में यह जीव अनंतबार दु:खमय पर्याय पाता है तब कोई एकबार इंद्रियजनित सुख की पर्याय प्राप्त करता है ?
a)
सही
b)
गलत
c)
उभय
d)
अनुभय
21.
जहाँ देखो वहाँ पर तिर्यंचों को घोर दु:ख है ,यह सब किसका फल है?
a)
अहिंसा
b)
करुणा
c)
हिंसा
d)
दया
22.
जो स्त्री,पुत्रादि इस पर्याय के उपकारक द्रव्यों को नष्ट करनेवाले थे उनको किस कर्म के उदय से बैरी मानकर उनसे पराङ्मुख रहा ?
a)
गोत्र
b)
वेदनीय
c)
चारित्रमोह
d)
आयुकर्म