wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

पद-परिचय

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

हम देहरादून घूमने गए। रेखांकित पद का परिचय है-

a)

संज्ञा, प्रथम पुरुष, पुल्लिग, बहुवचन, कर्ता।

b)

सर्वनाम, उत्तम पुरुष, पुल्लिग, बहुवचन, कर्ता

c)

सर्वनाम, प्रथम पुरुष, पुल्लिग, एकवचन, कर्ता।

d)

सर्वनामिक विशेषण, प्रथम पुरुष, पुल्लिग, बहुवचन, कर्ता

2.

शशि दसवीं कक्षा में पढ़ती है। रेखांकित पद का परिचय है-

a)

विशेषण, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कक्षा' विशेष्य।

b)

क्रियाविशेषण, परिमाणवाचक, 'पढ़ना' क्रिया

c)

विशेषण, गुणवाचक, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कक्षा' विशेष्य

d)

विशेषण, संख्यावाचक, स्त्रीलिंग, बहुवचन, 'कक्षा' विशेष्य

3.

वह कौन है? में रेखांकित पद का परिचय है-

a)

संबंधवाचक सर्वनाम, एकवचन

b)

निजवाचक सर्वनाम, बहुवचन

c)

प्रश्नवाचक सर्वनाम, एकवचन

d)

निश्चयवाचक सर्वनाम, द्विवचन

4.

वाह ! भारत मैच जीत गया। में रेखांकित पद का परिचय है-

a)

समुच्चयबोधक अव्यय

b)

विस्मयादिसूचक अव्यय, शोकसूचक भाव की अभिव्यक्ति

c)

संबंधबोधक अव्यय

d)

विस्मयादिसूचक अव्यय, प्रसन्नतासूचक भाव की अभिव्यक्ति

5.

'अहा! बाग में कैसे मीठे फल लगे हैं।' रेखांकित पद का परिचय है-

a)

जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, पुल्लिग, एकवचन

b)

जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, अधिकरण कारक

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, अधिकरण कारक

d)

भाववाचक संज्ञा, पुल्लिग, एकवचन, करण कारक

6.

शीला अग्रवाल को कॉलेज वालों ने नोटिस दे दिया। रेखांकित पद का परिचय है-

a)

जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग एकवचन, उत्तम पुरुष।

b)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग एकवचन, उत्तम पुरुष

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, अन्य पुरुष।

d)

जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, मध्यम पुरुष

7.

'यह पुस्तक तुम्हें बापू के अमूल्य गुणों की जानकारी कराएगी।' रेखांकित पद का परिचय है

a)

गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, अन्य पुरुष, पुल्लिंग।

b)

गुणवाचक विशेषण, एकवचन, अन्य पुरुष, स्त्रीलिंग

c)

परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, उत्तम पुरुष, स्त्रीलिंग।

d)

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण, एकवचन, उत्तम पुरुष, पुल्लिंग

8.

'अब हम क्या करें, मरते दम तक न यह शहनाई छूटेगी न काशी।'

रेखांकित पद का परिचय है-

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, उत्तम पुरुष, कर्ता कारक

b)

संबंधवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, मध्यम पुरुष, कर्म कारक

c)

पुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, उत्तम पुरुष, कर्म कारक

d)

जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, उत्तम पुरुष, कर्ता कारक

9.

'हमारी आधुनिक जीवन-शैली के कारण प्रदूषण और अधिक बढ़ रहा है।' वाक्य में रेखांकित भाग का पद परिचय क्या होगा?

a)

सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, बहुवचन, वर्तमानकाल, कर्मवाच्य

b)

सकर्मक क्रिया, पुल्लिग, बहुवचन, भविष्यत्काल, कर्मवाच्य।

c)

अकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, एकवचन, भविष्यत्काल, कर्मवाच्य

d)

सकर्मक क्रिया, पुल्लिग, एकवचन, वर्तमानकाल, कर्मवाच्य

10.

रीना काली पतंग उड़ा रही है। रेखांकित पद का परिचय है-

a)

जातिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक, विशेष्य 'रीना'

b)

जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्म कारक

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिग, विशेष्य 'काली'

d)

जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिग, विशेष्य 'काली'

11.

'नटखट कान्हा ने ढेर सारा माखन गिरा दिया।' उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित अंश का पद-परिचय पहचानिए-

a)

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, एकवचन, 'माखन' विशेष्य

b)

अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, 'माखन' विशेष्य

c)

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, 'माखन' विशेषण

d)

निश्चित परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, 'माखन' विशेष्य

12.

'वह लड़की कौन थी, जिसने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता?' उपर्युक्त वाक्य में रेखांकित पद का परिचय पहचानिए।

a)

सार्वनामिक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य 'लड़की'

b)

गुणवाचक विशेषण, स्त्रीलिंग, एकवचन, विशेष्य 'स्वर्ण पदक'

c)

निश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक, 'जीता' क्रिया का कर्ता

d)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक, 'जीता' क्रिया का कर्ता

13.

निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में कालवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?

a)

महावीर प्रसाद आज सुबह-सुबह गाँव चले गए।

b)

उसका संतोष धीरे-धीरे गर्व में बदल गया।

c)

थके होने के कारण बच्चे जल्दी सो गए।

d)

यह गलत परंपरा तत्काल खत्म होनी चाहिए।

14.

रंग-बिरंगे फूल देखकर मन प्रसन्न हो गया। रेखांकित पद का परिचय है-

a)

गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, फूल विशेष्य का विशेषण

b)

गुणवाचक विशेषण, भाववाचक संज्ञा, पुल्लिग

c)

गुणवाचक विशेषण, भाववाचक संज्ञा, बहुवचन, स्त्रीलिंग

d)

उपर्युक्त में से कोई नहीं

15.

पिताजी यहाँ नहीं आए थे। रेखांकित पद का परिचय होगा-

a)

स्थानवाचक, क्रिया विशेषण, 'आए थे' क्रिया की विशेषता

b)

निश्चयवाचक, सर्वनाम, पुल्लिग, एकवचन, कर्म कारक

c)

रीतिवाचक, क्रिया विशेषण, 'आए थे' क्रिया की विशेषता

d)

स्थानवाचक, क्रिया विशेषण, 'जाना' क्रिया की विशेषता

16.

वह अचानक चला गया। में रेखांकित पद का परिचय है-

a)

पुरुषवाचक सर्वनाम, मध्यम पुरुष, पुल्लिंग

b)

पुरुषवाचक सर्वनाम, उत्तम पुरुष, स्त्रीलिंग

c)

पुरुषवाचक सर्वनाम, अन्य पुरुष, पुल्लिंग

d)

पुरुषवाचक सर्वनाम, अन्य पुरुष, स्त्रीलिंग

17.

'चंचल बच्चों को देखकर मन खुश हो गया।' रेखांकित पद का परिचय है-

a)

संख्यावाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिग, बच्चे (विशेष्य) का विशेषण

b)

गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिग, बच्चे (विशेष्य) का विशेषण

c)

परिमाणवाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिग, बच्चे (विशेष्य) का विशेषण

d)

गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, बच्चे (विशेष्य) का विशेषण

18.

'ड्राइवर ने ज़ोर से ब्रेक मारे।' रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा-

a)

रीतिवाचक क्रिया-विशेषण, विशेष्य क्रिया-मारे

b)

स्थानवाचक क्रिया-विशेषण, विशेष्य क्रिया-मारे

c)

कालवाचक क्रिया विशेषण, विशेष्य क्रिया-मारे

d)

परिमाणवाचक क्रिया विशेषण, विशेष्य क्रिया-मारे

19.

'यह पुस्तक मैंने तब खरीदी थी, जब मैं पंद्रह वर्ष का था।' रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा-

a)

संकेतवाचक सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग

b)

सार्वनामिक विशेषण, विशेष्य-पुस्तक

c)

निपात, वाक्य के अर्थ को बल दे रहा है

d)

परिमाणवाचक विशेषण, विशेष्य-पुस्तक

20.

सबीहा मेरी सबसे प्यारी सहेली है। निम्नलिखित पद-परिचय वाक्य के किस पद का है?

व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक

a)

सबीहा

b)

मेरी

c)

प्यारी

d)

सहेली