wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिन्दी व्याकरण CBSE_GRADE10

Total questions: 50

Worksheet time: 1hrs 21mins

Name
Class
Date
1.

जिस समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता है दोनों पद मिलाकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हों तो वह है –

a)

कर्मधारय समास

b)

अव्ययीभाव समास

c)

बहुव्रीहि समास

d)

दिगुसमास

2.

निशाचर” में कौन सा समास है ?

a)

अव्ययीभाव

b)

बहुव्रीहि.

c)

कर्मधारय

d)

द्विगु

3.

नीलकंठ” में कौन सा समास है?

a)

कर्मधारय

b)

अव्ययीभाव

c)

द्विगु

d)

तत्पुरुष

4.

कौन सा शब्द अधिकरण तत्पुरुष समास का उदाहरण है ?

a)

पराधीन

b)

आपवीती

c)

राजपुत्र

d)

गौशाला

5.

कौन सा शब्द संप्रदान तत्पुरुष समास का सही उदाहरणहै?

a)

महादेव

b)

पंकज

c)

हथकड़ी

d)

अजन्ता

6.

निम्नलिखित में कौन सा पद अव्ययीभाव समास है |

a)

यथाइष्ट

b)

कुमारी

c)

त्रिलोक

d)

देवासुर

7.

तुलसीदास जी ने कहा है कि विनाश काल में मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।

a)

संयुक्त वाक्य

b)

सरल वाक्य

c)

मिश्र वाक्य

d)

इनमें से कोई नहीं

8.

मेरा बड़ा बेट पेरिस जा रहा है। रेखांकित में कौन सा पदबंध है?

a)

क्रियाविशेषण पदबंध

b)

विशेषण पदबंध

c)

सर्वनाम पदबंध

d)

संज्ञा पदबंध

9.

इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता। रेखांकित में कौन सा पदबंध है?

a)

संज्ञा पदबंध

b)

क्रियाविशेषण पदबंध

c)

विशेषण पदबंध

d)

सर्वनाम पदबंध

10.

दिए गए वाक्य में पदबंध का भेद पहचानें-

स्वागतार्थ आये हुए लोगों से घिरे श्रीकृष्ण ने नगर में प्रवेश किया

a)

क्रिया पदबंध

b)

विशेषण पदबंध

c)

संज्ञा पदबंध

d)

सर्वनाम पदबंध

11.

अव्ययीभाव समास में --------- प्रधान होता है ।

a)

पूर्व पद

b)

उत्तर पद

c)

दोनों पद

d)

इनमे से कोई नहीं

12.

समस्तपदों के सम्बन्ध को स्पष्ट करने की प्रक्रिया ------ कहलाती है ।

a)

वाक्यांश

b)

एक पद

c)

पदबंध

d)

समास

13.

दो अथवा दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नए सार्थक शब्द को क्या कहते हैं ?

a)

संधि

b)

समास

c)

अव्यय

d)

छंद

14.

निम्नांकित में कौन-सा पद अव्ययीभाव समास है ?

a)

गृहागत

b)

आचारकुशल

c)

प्रतिदिन

d)

कुमारी

15.

जिस समास के दोनों पद अप्रधान होते हैं, वहाँ पर कौन-सा समास होता है?

a)

द्वन्द्व

b)

द्विगु

c)

तत्पुरुष

d)

बहुव्रीहि

16.

‘देवासुर’ में कौन-सा समास है ?

a)

बहुव्रीहि

b)

कर्मधारय

c)

तत्पुरुष

d)

द्वन्द्व

17.

'नदी कल- कल करती हुई बह रही है।' वाक्य में रेखांकित पदबंध है -

a)

संज्ञा पदबंध

b)

क्रियाविशेषण पदबंध

c)

क्रिया पदबंध

d)

सर्वनाम पदबंध

18.

लेखक को खादी भंडार आकर क्या पता चला?

a)

सुभाष बाबू गाड़ी चाहिए

b)

देश की आज़ादी के लिए हर व्यक्ति अपना सर्वस्व लुटाने को तैयार था।

c)

बहुत से आदमी चोट खाकर आए हैं और कई की हालत गंभीर है|

d)

स्वतंत्रता के लिए बहुत ज़्यादा योगदान नहीं दिया जा रहा है।

19.

भक्त की रक्षा हेतु भगवान ने कौन –सा अवतार लिया था?

a)

वामन अवतार

b)

मत्स्य अवतार

c)

वराह अवतार

d)

नरसिंह अवतार

20.

दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती हैं

a)

श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए

b)

प्रतिमास वेतन पाने के लिए

c)

श्री कृष्ण के गीत गाने के लिए

d)

श्री कृष्ण के हर समय दर्शन पाने के लिए

21.

मोनुमेंट की जगह पुलिस ने सुबह से ही घेरा क्यों डाल दिया था ?

a)

क्योंकि वहां बड़ी तादाद में लोगों के आने की संभावना थी ।

b)

क्योंकि सुभाष बाबू आने वाले थे ।

c)

क्योंकि कोलकत्ता वासी बहुत जोश में थे।

d)

क्योंकि अंग्रेज सरकार को खुली चुनौती दी गयी थी।

22.

संकेत बिंदु के आधार पर अनुछेद लिखिए (५ marks)

मेरे सपनो का भारत-

* भारत के बारे में मेरी कल्पना

* भ्रटाचार मुक्त भारत

* सुनियोजित , सुखी -समृद्ध भारत

* एकता का संचार

4 lines
23.

उपकार शब्द का विलोम क्या है ?

a)

कृतज्ञ

b)

अपकार

c)

उपकारणीय

24.

ईमान शब्द का भाववाचक रूप क्या है -

a)

इमानदारी

b)

ऐमान

c)

ईमानदारी

25.

भाग्य शब्द के पर्यायवाची शब्द क्या है ?

a)

भाग्यहीन, भाग्यविधाता

b)

किस्मत, प्रारब्ध

c)

भाग्यवान, भाग्यपूर्ण

26.

विद्वान शब्द का स्त्रीलिंग शब्द क्या है ?

a)

विदुशी

b)

विदुसी

c)

विदुषी

27.

हाथी का स्त्रीलिंग शब्द क्या है ?

a)

हाथिनी

b)

हथिनी

c)

हाथीनि

28.

वधू शब्द का बहुवचन रूप क्या है ?

a)

वधुएँ

b)

वधूओं

c)

वद्धू

29.

भूल का विशेषण रूप क्या है ?

a)

भूलना

b)

भुलक्क़ड

c)

भूलना

30.

ओज का विशेषण रूप क्या है ?

a)

ओजता

b)

ओजी

c)

ओजस्वी

31.

प्रधान का विलोम शब्द क्या है ?

a)

गौण

b)

मुख्य

c)

प्रधानता

32.

जल्दी चलने वाला क्या कहलाता है ?

a)

चालक

b)

बहुत तेज़

c)

तीव्रगामी

33.

पृथ्वी से निर्मित के लिए एक शब्द क्या है ?

a)

पार्थिव

b)

गोला

c)

पारदर्शी

34.

कृपालू की शुद्ध वर्तनी क्या है ?

a)

क्रपलु

b)

कृपालु

c)

कृपालू

35.

दुरोपयोग की शुद्ध वर्तनी क्या है?

a)

दुरुपयोग

b)

दुरूपयोग

c)

दुपयोग

36.

वह धनी है पर उसमें अभिमान नहीं है। यह कौन-सा वाक्य है ?

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

37.

'जूते निकाल दो' l इस वाक्य का शुद्ध वाक्य क्या है ?

a)

जूते निकाल दें

b)

जूते निकल गए

c)

जूते उतार दो

38.

वाक्य में प्रयुक्त शब्द कहलाते हैं

a)

शब्द

b)

पदबंध

c)

पद

d)

वर्ण

39.

दशरथ पुत्र राम वन को गए | रेखांकित को कहेंगे

a)

शब्द

b)

पद

c)

पदबंध

d)

वर्ण

40.

सदा खुश रहनेवाला आप आज उदास क्यों हैं ? रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

संज्ञा

b)

सर्वनाम

c)

क्रिया

d)

अव्यय

41.

शोर करनेवाला छात्र चला गया | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

विशेषण

b)

संज्ञा

c)

सर्वनाम

d)

क्रिया-विशेषण

42.

अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहां जा पहुँची | रेखांकित पदबंध का नाम है

a)

संज्ञा

b)

सर्वनाम

c)

क्रिया

d)

क्रिया-विशेषण

43.

पढ़ो और लिखो | वाक्य रचना की दृष्टि से है

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

इनमें से कोई नहीं

44.

निम्न लिखित वाक्यों में से सरल वाक्य छाँटकर लिखिए

a)

जो ईमानदार व्यक्ति होते हैं वे सफल होते हैं

b)

ईमानदार व्यक्ति सफल होंगे

c)

वे ईमानदार और सफल व्यक्ति हैं

d)

सफल व्यक्ति ईमानदार हैं

45.

“राम आया | सब प्रसन्न हो गए |”- वाक्य का संयुक्त रूपांतर है

a)

जैसे ही राम आया सभी प्रसन्न हो गए

b)

राम के आते ही सभी प्रसन्न हो गए

c)

राम आया और सब प्रसन्न हो गए

d)

(क) उपरोक्त कोई नहीं

46.

ममता आई और चली गई | वाक्य का सरल रूपांतर है

a)

(क) ममता आई और गई |

b)

(क) जैसे ही ममता आई वह चली गई |

c)

ममता आई और खड़े-खड़े चली गई

d)

(क) ममता आकर चली गई |

47.

“लाभदायक कार्य करो |”वाक्य का मिश्रित रूपांतरण होगा

a)

(क) लाभ वाला कार्य करो |

b)

(क) वही कार्य करो जो लाभदायक हो |

c)

(क) लाभ वाला कार्य ही करो |

d)

(क) ऐसा कार्य करो जिस में लाभ हो |

48.

‘सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना |’ वाक्य का संयुक्त रूप है

a)

सूरज पढ़ा -लिखा और अधिकारी बना

b)

सूरज पढ़-लिखकर बड़ा अधिकारी बना

c)

सूरज पढ़-लिखकर अधिकारी बना

d)

पढ़-लिखकर जो अधिकारी बना वह सूरज था

49.

‘ सत्य बोलो, परंतु कटु सत्य न बोलो |’ वाक्य का भेद है -

a)

सरल

b)

संयुक्त

c)

मिश्रित

d)

इनमें से कोई नहीं

50.

‘अंकित की कलम छूटकर गिर गई |’ वाक्य का मिश्रित रूपांतरण होगा –

a)

अंकित की कलम छूटी और गिर गई |

b)

जो कलम छूट कर गिर गई वह अंकित की है |

c)

अंकित की कलम जैसे ही छूटी वह गिर गई |

d)

जो कलम अंकित से छूटी, वह गिर गई |