wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Revision

Total questions: 20

Worksheet time: 3600secs

Name
Class
Date
1.

Abscissa of a point is positive in which quadrant?

("बिंदु की भुज किस चतुर्थांश में धनात्मक होती है?")

4 lines
2.

The points whose abscissa and ordinate

have different signs will lie in which quadrants?

जिस बिंदु के भुज और कोटि के चिन्ह विपरीत होंगे, वह कौन से चतुर्थांश में स्थित होगें?

4 lines
3.

Find the perpendicular distance of the point P (3, 4) from the y-axis and x-axis.

बिंदु P(3,4) की y-अक्ष और x-अक्ष से लंबवत दूरी क्या है?

4 lines
4.

Plot the following points and check whether they are collinear or not : (0, 0), (2, 2) and (-3, -3).

निम्नलिखित बिंदुओं को प्लॉट करें और जांचें कि वे संरेख हैं या नहीं: (0, 0), (2, 2) और (-3, -3).

4 lines
5.

Three vertices of a rectangle are (3, 2), (– 4, 2) and (– 4, 5). Plot these points and find the coordinates of the fourth vertex.

एक आयत के तीन शिखर (3, 2), (–4, 2) और (–4, 5) हैं। इन बिंदुओं को ग्राफ़ पर दर्शाइए और चौथे शिखर के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।

4 lines
6.

If (2, 0) is a solution of the linear equation 2x + 3y = k, then the value of k is

यदि (2, 0) रैखिक समीकरण 2x + 3y = k का हल है तो k का मान है?

4 lines
7.

(True or False, also justify your answer.)

The graph of the equation y = mx + c passes through the origin.

y = mx + c का आलेख, मूल बिंदु से होकर गुजरता है॥

4 lines
8.

Determine the point on the graph of the equation 2x + 5y = 20 whose x-coordinate is 5/2 times its ordinate.

समीकरण 2x+5y=20 के ग्राफ पर उस बिंदु को ज्ञात कीजिए, जिसकी x-निर्देशांक, उसकी y-निर्देशांक

का 5/2 गुना है।

4 lines
9.

For what value of c, the linear equation 2x + cy = 8 has equal values of x and y for its solution.

उस c के मान का निर्धारण कीजिए जिसके लिए रैखिक समीकरण 2x+cy=8 का हल ऐसा हो जिसमें x और y के मान बराबर हों।

4 lines
10.

The Autorickshaw fare in a city is charged Rs 10 for the first kilometer and @ Rs 4 per kilometer for subsequent distance covered. Write the linear equation to express the above statement. Draw the graph of the linear equation.

किसी शहर में ऑटो रिक्शा का किराया इस प्रकार लिया जाता है — पहले एक किलोमीटर के लिए ₹10 लिए जाते हैं, और इसके बाद की प्रत्येक किलोमीटर दूरी के लिए ₹4 प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाता है। इस स्थिति को व्यक्त करने के लिए एक रेखीय समीकरण लिखिए। उस रेखीय समीकरण का ग्राफ बनाइए।

4 lines
11.

Find the number of dimensions of;

i) a solid, ii) a surface, iii) a line and iv) a point.

निम्नलिखित के आयामों (Dimensions) की संख्या बताइए; i) ठोस, ii) सतह, iii) रेखा और iv) बिंदु (Point)

4 lines
12.

State the 5th postulate of Euclid. The 5th postulate is also known as ______ axiom.

यूक्लिड की पाँचवीं अभिधारणा बतायें॥ इसे _____अभिगृहीत के नाम से भी जाना जाता हैं॥

4 lines
13.

Solve the equation a – 15 = 25 and state which axiom do you use here?

समीकरण a−15=25 को हल कीजिए तथा यह बताइए कि यहाँ कौन-सा अभिगृहीत कथन प्रयोग हुआ है।

4 lines
14.

If ∠1 = ∠3, ∠2 = ∠4 and ∠3 = ∠4, write the relation between ∠1 and ∠2, using an Euclid’s axiom.

यदि ∠1 = ∠3, ∠2 = ∠4 तथा ∠3 = ∠4 है, तो यूक्लिड के उपयुक्त अभिगृहीत कथन का उपयोग करते हुए ∠1 और ∠2 के बीच संबंध लिखिए।

4 lines
15.

It is known that if x + y = 10 then x + y + z = 10 + z. The Euclid’s axiom that illustrates this statement is?

यह ज्ञात है कि यदि, x + y = 10, तो x + y + z = 10 + z होगा। इस कथन को स्पष्ट करने वाला यूक्लिड का कौन-सा अभिगृहीत कथन है?

4 lines
16.

If two interior angles on the same side of a transversal intersecting two parallel lines are in the ratio 2 : 3, then the greater of the two angles is?

यदि दो समांतर रेखाओं को काटने वाली एक अनुप्रस्थ रेखा द्वारा बनी एक ही तरफ की दो आंतरिक कोणों का अनुपात 2 : 3 है, तो उन दोनों में से बड़ा कोण कितना होगा?

4 lines
17.

An exterior angle of a triangle is 105° and its two interior opposite angles are equal. Each of these equal angles is

एक त्रिभुज का एक बाह्य कोण 105° है, और इसके दो आंतरिक विपरीत कोण आपस में बराबर हैं। इन बराबर कोणों में से प्रत्येक कोण कितना होगा?

4 lines
18.

Find angle PQR.

कोण PQR ज्ञात करे॥

4 lines
19.

Prove that the sum of the three angles of a triangle is 180°.

सिद्ध कीजिए कि किसी त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता है।

4 lines
20.

Bisectors of angles B and C of a triangle ABC intersect each other at the point O. Prove that ∠BOC = 90° + ∠A/2.

त्रिभुज ABC में, कोण B और कोण C के समद्विभाजक (angle bisectors) एक दूसरे को बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं। सिद्ध कीजिए कि: ∠BOC = 90° + ∠A/2.

4 lines