wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

Total questions: 20

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

जो जीता न जा सके – इसका एक शब्द है:

a)

अल्पज्ञ

b)

अजेय

c)

अदृश्य

d)

अज्ञ

2.

जो दिखाई न दे – उसका एक शब्द है:

a)

अदृश्य

b)

अमूल्य

c)

अतीत

d)

अग्रज

3.

जिसका मूल्य न आँका जा सके – वह है:

a)

अकथनीय

b)

अनिवार्य

c)

अमूल्य

d)

अकिंचन

4.

जो खाने योग्य न हो – वह कहलाता है:

a)

अखाद्य

b)

अल्पाहारी

c)

अल्पज्ञ

d)

अदृश्य

5.

जो बिना वेतन के काम करे – उसे कहते हैं:

a)

अवैध

b)

अवैरागी

c)

अवैतनिक

d)

अन्यमनस्क

6.

जिसके पास कुछ भी न हो – वह है:

a)

अकिंचन

b)

अज्ञ

c)

अल्पज्ञ

d)

अवर्णनीय

7.

जो इंद्रियों के अनुभव के बाहर हो – उसे कहते हैं:

a)

अगोचर

b)

अनभिज्ञ

c)

अज्ञात

d)

अनुचित

8.

जो किए हुए उपकार को न माने – वह है:

a)

कृतज्ञ

b)

कृतघ्न

c)

कर्मठ

d)

कृपण

9.

जिसमें तेज न हो – उसे कहते हैं:

a)

निस्तेज

b)

निशाचर

c)

निर्जन

d)

निराकार

10.

पानी में रहने वाले जीव – कहलाते हैं:

a)

नभचर

b)

जलचर

c)

निस्तेज

d)

जिज्ञासु

11.

जिसके हृदय में ममता न हो – वह है:

a)

निर्विवाद

b)

निर्मम

c)

निराधार

d)

निराकार

12.

जिसे गुप्त रखा जाए – वह है:

a)

गगनचुंबी

b)

गोपनीय

c)

दावानल

d)

अनावृष्टि

13.

जो आकाश में चलता है – कहलाता है:

a)

नभचर

b)

जलचर

c)

गगनचुंबी

d)

निशाचर

14.

जो इस संसार का नहीं – वह है:

a)

अलौकिक

b)

अनन्त

c)

अनुपम

d)

अप्रत्याशित

15.

जिसका कोई अंत न हो – वह है:

a)

अनिवार्य

b)

अनंत

c)

अद्वितीय

d)

अजातशत्रु

16.

जिसे कठिनाई से प्राप्त किया जा सके – वह है:

a)

दुराग्रह

b)

दुर्लभ

c)

दुःसाध्य

d)

द्रुतगामी

17.

जिसके बराबर दूसरा न हो-उसे क्या कहते हैं?

a)

अद्वितीय

b)

अनुपम

c)

अनूप

d)

अतुलनीय

18.

पचास वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में होने वाला उत्सव

a)

स्वर्ण जयंती

b)

हीरक जयंती

c)

रजत जयंती

d)

शताब्दी

19.

सभ्य पुरुषों के आचरण - क्या कहते हैं?

a)

शिष्टाचार

b)

शिष्टता

c)

शालीनता

d)

शताब्दी

20.

जिस पर मुकदमा चल रहा हो, उसे क्या कहते हैं?

a)

अभियुक्त

b)

प्रतिवादी

c)

आरोपी

d)

दोषी