Font size
Worksheetsबाल विकास व शिक्षाशास्त्र — वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Total questions: 93
Worksheet time: 47mins
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। निम्नलिखित में से कौन-सा निरंतर और व्यापक मूल्यांकन का समर्थन करेगा?
सर्वश्रेष्ठ कार्य पोर्टफोलियो
वृद्धि और अधिगम प्रगति पोर्टफोलियो
मानकीकृत उपलब्धि परीक्षण
मानकीकृत बुद्धि परीक्षण
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। अभिकथन (A): शिक्षकों को बच्चों के साथ काम करते समय लगातार अपने स्वयं के दृष्टिकोण और पूर्वाग्रहों की जाँच करनी चाहिए। कारण (R): समस्या-समाधान की प्रक्रिया कार्यात्मक स्थिरता से बाधित है। सही विकल्प चुनें।
(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
निर्देश: सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। गणित में अपने खराब अंकों के बारे में बात करते हुए अवि कहता है, “मुझे अंकों की समझ नहीं है।” अवि अपने प्रदर्शन का कारण किसको ठहरा रहा है?
किस्मत
कार्य कठिनाई
कोशिश की कमी
योग्यता का अभाव
लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कौन-सा एक अनुशंसित दृष्टिकोण है?
छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जो उनकी समझ के वर्तमान स्तर से पूरी तरह असंबंधित हो।
छात्रों के वर्तमान स्तर पर आधारित उनको उचित समर्थन और मार्गदर्शन के साथ काम प्रदान करना।
छात्रों को कोई सहायता नहीं देना और उन्हें अपने दम पर संघर्ष करने के लिए छोड़ देना।
छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जिसे वे व्यक्तिगत रूप से प्रबंधित और पूरा कर सकें।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रगतिशील शिक्षा में शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
शिक्षक ज्ञान का प्राथमिक स्रोत होते हैं।
शिक्षक एक सुगमकर्ता के रूप में कार्य करते हैं।
शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम को ‘जैसा है’ लागू करते हैं।
शिक्षक बच्चों को स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए, उनके हाल पर छोड़ देते हैं।
हावर्ड गार्डनर की दी गई बुद्धि की अवधारणा का निष्कर्ष है कि:
सभी लोग दुनिया को समान रूप से समझते और संसाधित करते हैं।
अलग-अलग आयामों में लोगों की अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं।
बुद्धि का केवल एक ही आयाम होता है।
बुद्धि केवल प्रायोगिक अधिगम से संबंधित है।
निम्नलिखित में से अवधारणाओं के निरूपण का कौन-सा क्रम बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के क्रमिक विकास के अनुसार है?
क्रिया-आधारित, छवि-आधारित, संकेत-आधारित
छवि-आधारित, संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित
संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित, छवि-आधारित
संकेत-आधारित, छवि-आधारित, क्रिया-आधारित
अभिकथन (A): कक्षा में प्रभावी संज्ञान सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को बच्चों को भावनात्मक सहारा देना चाहिए। कारण (R): भावनाएँ व संज्ञान एक-दूसरे से जटिल रूप से संबंधित हैं। सही विकल्प चुनें:
(A) और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
विकास एक असतत प्रक्रिया है।
विकास सर्पिल तरीके से होता है, रैखिक नहीं।
विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
विकास के विभिन्न पहलू एक-दूसरे से स्वतंत्र होते हैं।
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे अपने स्वयं के व्यवहार को किस प्रकार नियंत्रित करते हैं?
अनुकूलन की प्रक्रियाओं द्वारा
आंतरिक भाषण के प्रयोग द्वारा
संतुलीकरण की प्रक्रिया द्वारा
खुद को पुनर्बलन के उपयोग द्वारा
कक्षा पाँचवीं के बच्चों को तैरने और डूबने की अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए संरचनावाद में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षकों द्वारा कौन-सा दृष्टिकोण अपनाया जाएगा?
व्याख्यान विधि
वीडियो दिखाना
पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिखाना
निर्देशित खोज
निम्नलिखित में से कौन-सा अर्थपूर्ण सीखने के लिए एक प्रभावी स्मृति तकनीक नहीं है?
रटे-डोहराव
म्नेमोनिक्स
संकल्पना चित्रण
विस्तृत दोहराव
निम्नलिखित में से कौन-सा एक अच्छी तरह से तैयार किए गए आलोचनात्मक सोच वाले प्रश्न का विशेषता नहीं है?
यह खुला प्रश्न है और उसके कई संभाव्य उत्तरों की अनुमति देता है।
यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।
यह सूचनाओं के विश्लेषण और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
यह उच्च-स्तरीय चिंतन और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देता है।
अभिकथन (A): कक्षा शिक्षाशास्त्र को विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए। कारण (R): कक्षा में समानता केवल मानकीकृत पाठ्यक्रम और आकलन के द्वारा सुनिश्चित की जा सकती है। सही विकल्प चुनें:
(A) और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
जागृति को पता चला है कि उसका कुत्ता रस्टी एक गोल्डन रिट्रीवर है। जब वह एक अन्य कुत्ते को देखती है जो रस्टी जैसा दिखता है लेकिन एक अलग नस्ल का है, तो वह उसे भी कुत्ता ही समझती है। जीन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार यह संज्ञानात्मक विकास की कौन-सी अवधारणा प्रदर्शित करता है?
अहंकेन्द्रिता
वस्तु स्थायित्व
संरक्षण
समायोजन
आनुवंशिकता पूरी तरह से एक व्यक्ति के/की — का निर्धारण करती है: (i) सेक्स, (ii) जेंडर, (iii) शैक्षिक सफलता, (iv) सीखने की शैली।
(i)
(ii)
(i), (iii), (iv)
(ii), (iii), (iv)
अभिकथन (A): शिक्षकों को कक्षा में प्रश्न पूछने पर ध्यान देना चाहिए और निर्देश देने के बजाय उन्हें प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कारण (R): बाल-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र का अर्थ है कक्षा में बच्चों की आवाज़ को महत्व देना और उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करना। सही विकल्प चुनें:
(A) और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
दोहराव व धार्मिकता लिए जाने वाला व्यवहार किसकी विशिष्ट पहचान है?
स्वलीन क्रम विकार की
अधिगमात्मक विकलांगता की
ध्यान न्यूनता अतिसक्रियशीलता विकार की
मस्तिष्क पक्षाघात की
शिक्षार्थी अधिगम प्रक्रिया में तल्लीन और सक्रिय रूप से शामिल महसूस करते हैं जब:
गतिकीय गतिविधियाँ उनके संदर्भ से संबंधित होती हैं।
अधिगम का बल दोहराव और रटने पर होता है।
शिक्षार्थियों की सामाजिक-भावनात्मक आवश्यकताओं की उपेक्षा की जाती है।
उनके पूर्व ज्ञान को ध्वस्त किया जाता है और नकारा जाता है।
‘अधिगम कठिनाइयाँ’ वाले बच्चों में सामान्यतः:
नजर कमजोर होने के कारण पढ़ने में परेशानी होती है।
अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में समस्या होती है।
एक जैसे दिखने वाले अक्षर और वर्ण को लेकर भ्रम होता है।
मानक बुद्धि परीक्षणों के माध्यम से निदान बहुत कम बुद्धि स्तर होता है।
ऐसे बच्चे जिन्होंने बहुत कम उम्र से गंभीर (मानव) सामाजिक अभाव का अनुभव किया है, आमतौर पर उनके विकास में देरी या बाधा होती है और पुनर्वास के बावजूद विकास के कुछ क्षेत्रों में सुधार अपेक्षाकृत होने की संभावना है। यह अवधि जिसमें विकास पर्यावरणीय समर्थन से महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है, ________ कहलाती है।
निगमनात्मक अवधि
सहज काल
मूल काल
संवेदीशील अवधि
विभिन्न जेंडर के व्यवहार के बारे में पूर्वनिर्धारित सामान्यीकरण क्या कहलाते हैं?
जेंडर रूढ़िवादिता
जेंडर भेदभाव
जेंडर पहचान
जेंडर प्रकारण
एक समावेशी कक्षा में:
‘विशेष’ बच्चे हमेशा अपने पाठ्यक्रम पर काम करते हैं।
सभी बच्चों को कक्षा की गतिविधियों तक पहुँच है और वे कक्षा की क्रिया में शामिल हैं।
‘विशेष’ बच्चों को जरूरतमंद और आश्रित के रूप में देखा जाता है।
सभी बच्चे समान पाठ्यक्रम का पालन करते हैं और सभी शिक्षार्थियों के लिए समान शिक्षाशास्त्र अपनाया जाता है।
आलोचनात्मक सोच वाले प्रश्न पूछने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
छात्रों को प्रक्रियात्मक ज्ञान विकसित करने में सक्षम बनाना।
छात्रों के ज्ञान और समझ कौशल का आकलन करने के लिए।
उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना।
छात्रों को जानकारी याद रखने के लिए प्रोत्साहित करना।
सामाजिक रचनावादियों के अनुसार अधिगम की प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
अधिगम एक व्यक्तिवादी प्रक्रिया है जो अलगाव में होता है।
अधिगम केवल कक्षा या औपचारिक शैक्षिक वातावरण में होता है।
अधिगम एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जो केवल अवलोकन के माध्यम से होता है।
अधिगम अर्थ निर्माण की एक सामाजिक प्रक्रिया है।
अभिकथन (A): जबकि कुछ बच्चे 12 महीनों की उम्र में बड़बड़ाना और दो शब्दों का वाक्य बोलना शुरू कर देते हैं, अन्य 20 महीनों की उम्र तक ऐसा नहीं करते हैं। कारण (R): विकासात्मक मीलपत्थर केवल संकेतक हैं और व्यक्तिविशेष बच्चों का विकास काफी भिन्न हो सकता है। सही विकल्प चुनें:
(A) और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) की सही व्याख्या करता है।
(A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) की (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है लेकिन (R) गलत है।
(A) और (R) दोनों गलत हैं।
बच्चों की लंबाई और वजन में वृद्धि किसका उदाहरण है?
मात्रात्मक परिवर्तन
गुणात्मक परिवर्तन
भावात्मक परिवर्तन
संज्ञानात्मक परिवर्तन
हेज़ के दुविधा को पेश किए जाने पर, अरुणिमा कहे देती है: “कानून इन परिस्थितियों के लिए स्थापित नहीं किया गया था। इस स्थिति में दवा लेना वास्तव में सही नहीं है, लेकिन यह न्यायसंगत है।” लॉरेंस कोलबर्ग के सिद्धांत के अनुसार अरुणिमा नैतिक विकास की कौन-सी अवस्था में है?
सामाजिक सरोकार और विवेक
नीतिसंगत का विशेषाभास, व्यक्तिगत अधिकार व लोकतानत्रिकता
दंड की ओर उन्मुखीकरण और आज्ञाकारिता स्वीकृत कानून
यांत्रिक उद्देश्य व विनिमय
प्रतिभाशाली बच्चों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
प्रतिभाशाली बच्चे सीखने की अक्षमता के जोखिम से मुक्त होते हैं।
प्रतिभाशाली बच्चे निश्चित रूप से शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।
प्रतिभाशाली छात्र हमेशा खुश, लोकप्रिय और अच्छी तरह से समायोजित होते हैं।
प्रतिभाशाली छात्र अन्य छात्रों की तुलना में अपेक्षाकृत उन्नत गति से सीखते हैं।
जीन पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में कौन-सी क्षमताएँ पूर्व-संचालनिक अवस्था की विशेषताएँ हैं?
वर्गीकरण और क्रमबद्धता
संरक्षण और अमूर्त चिंतन
अनुकरण और प्रतिवर्तन
प्रतीकात्मक खेल और जीववाद
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। गणित की कक्षा में विद्यार्थियों में व्यक्तिगत भिन्नता की पहचान के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी आकलन तकनीक उपयुक्त नहीं होगी?
योगात्मक आकलन
रचनात्मक आकलन
नैदानिक आकलन
समकक्षी आकलन
निर्देश: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए। निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन दशमलव की अवधारणा को समझाने के लिए सबसे उपयुक्त है? (a) संख्या चार्ट (b) डाइनीस ब्लॉक्स (c) टेलर का अबाकस (d) ग्राफ पेपर सही विकल्प चुनें:
केवल (b)
(b) और (d)
(a) और (c)
(a) और (b)
कक्षा में छात्र प्रतिशत छूट पर आधारित प्रश्न हल कर रहे हैं। एक प्रश्न में दो मोटरसाइकिलों के मूल्य पर 8% छूट लगानी है। एक समूह दोनों मोटरसाइकिलों का कुल मूल्य निकालता है और फिर कुल मूल्य में से 16% कम कर देता है। इस समूह द्वारा अपनाई गई विधि के बारे में सही कथन चुनिए।
सही है तथा यह छूट एवं मूल्य का परिकलन करने का एकमात्र तरीका है।
प्रश्न को हल करने की वैकल्पिक कार्यनीति है।
गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 8% की जगह 16% छूट घटाई।
गलत है क्योंकि उन्होंने कुल मूल्य से 16% घटाया जबकि औसत मूल्य से 16% घटाया जाना चाहिए।
भिन्नों 1/9 , 1/21 , 3/7 , 12/63 को अवरोही क्रम में लिखिए। सही विकल्प चुनिए।
3/7 , 1/9 , 12/63 , 1/21
3/7 , 12/63 , 1/9 , 1/21
12/63 , 3/7 , 1/21 , 1/9
1/9 , 12/63 , 3/7 , 1/9
निम्नलिखित में से बच्चों के लिए कौन सा अनुभव गणित के योगदान को समाज और दैनिक जीवन में परिलक्षित नहीं करता है?
गणितीय विचारों का लेखन में औपचारिक एवं अनौपचारिक भाषा दोनों का उपयोग करके संप्रेषण।
रोज़गार के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिलना तथा अन्वेषण करना कि वे अपने काम में गणित का उपयोग किस प्रकार करते हैं।
दैनिक जीवन में डेटा का संग्रह, संगठन, निरूपण तथा व्याख्या करना।
छोटे समूह वाले ऐसे खेल खेलना जो गणितीय कौशल एवं अवधारणाओं पर आधारित हों।
गणित प्रयोगशाला की विशेषताओं के संबंध में सही युग्म चुनिए।
(a) और (d)
(a) और (c)
(b) और (d)
(b) और (c)
एक करोड़ किसके बराबर है?
टेन मिलियन
वन मिलियन
वन बिलियन
हंड्रेड मिलियन
एक सप्ताह में एक दंत चिकित्सालय में मरीजों की संख्या इस प्रकार थी। तालिका के आधार पर गलत कथन चुनिए।
परास 27 है।
अधिकतर दिनों में मरीजों की संख्या 30 से अधिक थी।
सोमवार और बुधवार के मरीजों की संख्या का अंतर 20 है।
मरीजों की कुल संख्या 200 थी।
निम्नलिखित भारतीय गणितज्ञों में ‘संख्यात्मक विश्लेषण’ के संस्थापक कौन माने जाते हैं? विकल्पों में से सही युग्म चुनिए: (i) रामानुजन, (ii) भास्कराचार्य, (iii) वराहमिहिर, (iv) आर्यभट्ट।
(i) और (iii)
(ii) और (iv)
(ii) और (iii)
(i) और (iv)
एक अंडे का द्रव्यमान लगभग 65 g है। 2 दर्जन अंडों का द्रव्यमान कितना होगा?
1.56 kg
1 kg 56 g
1.304 kg
1 kg 544 g
सौम्या ने 13-01-1992 को नौकरी शुरू की और 31-03-2023 को सेवानिवृत्ति ली। उसकी सेवा अवधि क्या थी?
30 वर्ष 10 माह और 19 दिन
30 वर्ष 9 माह और 18 दिन
31 वर्ष 2 माह और 19 दिन
31 वर्ष 2 माह और 18 दिन
एक त्रिभुज के दो कोण 50∘ और 30∘ हैं। तब त्रिभुज का तीसरा कोण क्या है?
100∘
40∘
60∘
80∘
अमूर्त गणितीय अवधारणा के शिक्षण के समय एनसीएफएफएस (2022) के अनुसार निम्न घटकों का उपयुक्त क्रम क्या है? (a) लिखित चिन्ह, (b) अनुभव, (c) बोल‑चाल वाली भाषा, (d) चित्र।
(c) → (a) → (d) → (b)
(b) → (c) → (a) → (d)
(c) → (d) → (a) → (b)
(b) → (c) → (d) → (a)
श्वेतपट के एक फलक के लिए सही मिलान चुनिए।
दो अंत बिंदु होते हैं।
एक अंत बिंदु है।
एक तल का एक भाग निरूपित करता है।
की निश्चित लंबाई नहीं होती है।
एक रेखा के लिए सही मिलान चुनिए।
दो अंत बिंदु होते हैं।
एक अंत बिंदु है।
एक तल का एक भाग निरूपित करता है।
की निश्चित लंबाई नहीं होती है।
एक किरण के लिए सही मिलान चुनिए।
दो अंत बिंदु होते हैं।
एक अंत बिंदु है।
एक तल का एक भाग निरूपित करता है।
की निश्चित लंबाई नहीं होती है।
एक रेखाखंड के लिए सही मिलान चुनिए।
दो अंत बिंदु होते हैं।
एक अंत बिंदु है।
एक तल का एक भाग निरूपित करता है।
की निश्चित लंबाई नहीं होती है।
22 hm 8 dam बराबर है: सही विकल्प चुनें।
22800 m
2208 m
2280 m
22080 m
यदि x : y = p : q, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है? सही विकल्प चुनें। (a) x + y : y = p + q : q (b) x − y : y = p − q : q (c) x : p = y : q (d) x + y : x − y = p − q : p + q
(a) और (b)
केवल (c)
(a) और (d)
(a), (b) और (c)
1233210 ÷ 5555 − 222 का मान है: सही विकल्प चुनें।
1
0
2
3
संख्याओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? सही विकल्प चुनें। (a) सभी धनात्मक पूर्णांक, पूर्ण संख्याएँ हैं। (b) सभी पूर्ण संख्याएँ पूर्णांक होती हैं। (c) सभी परिमेय संख्याएँ वास्तविक संख्याएँ होती हैं। (d) सभी अपरिमेय संख्याएँ वास्तविक संख्याएँ होती हैं।
केवल (b)
केवल (c)
(b), (c) और (d)
(a) और (d)
कथन “गणित उन स्तरों में पदानुक्रमित है जो कि तर्किक रूप में व्यवस्थित हैं” के लिए निम्नलिखित में से कौन-से सही उदाहरण हैं? सही विकल्प चुनें। (a) पूर्णांकों की अवधारणा को संख्याओं के गुणन और भाग की अवधारणा से पूर्व विकसित करने की आवश्यकता होती है। (b) गुणन, योग की अवधारणा का अनुसरण करता है और उस पर विकसित होता है। (c) संख्या बोध को योग और घटाव की अवधारणाओं से पूर्व विकसित करने की आवश्यकता होती है।
(a) और (b)
(b) और (c)
(a) और (c)
केवल (b)
12 हजार + 13 सौ + 2 दह का मान है: सही विकल्प चुनें।
12132
130132
13320
121320
समीकऱण पढ़ाते समय शिक्षिका अद्वितीय हल वाले रैखिक समीकरण की अवधारणा को समझाती है। वह आगे पूछती है, “अगर हल दिया गया हो तो आप कितने समीकरण बना सकते हैं” ? सही विकल्प चुनें।
एक समीकरण
कोई समीकरण नहीं
कई समीकरण
दो समीकरण
कक्षा-II के अधिगमकर्ताओं के लिए आधारभूत संक्रियाओं में अभिकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सही है/हैं? सही विकल्प चुनें। (a) इसमें बच्चे की अनौपचारिक रणनीतियों को विकसित करने की क्षमता समाविष्ट है। (b) इसमें बच्चे की अनुमान लगाने की क्षमता समाविष्ट है। (c) इसमें बड़ी संख्याओं के साथ परिकलन करने की बच्चे की क्षमता समाविष्ट है।
केवल (c)
(b) और (c)
(a) और (c)
(a) और (b)
गणित की एक शिक्षिका कक्षा में खुली एवं बंद वक्र की अवधारणा पर चर्चा करती है। विद्यार्थियों की बेहतर समझ के लिए वह चार बिंदुओं का एक उदाहरण देती है। यदि एक वक्र खुला है तो चार बिंदुओं की स्थिति है: सही विकल्प चुनें।
सभी सरलीय हैं
उनमें से दो सरलीय होने चाहिए
उनमें से तीन सरलीय होने चाहिए
उनमें से तीन असरलीय होने चाहिए
मुख्य उपागम जिसकी सलाह राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 में गणित के शिक्षण अधिगम को लेकर की गई है वह है: सही विकल्प चुनें।
शिक्षावाद
उपयोजितवाद
व्यवहारवाद
रचनात्मकतावाद
43, 47, 53, 59, ?, 67, 71, 73 में लुप्त संख्या (?) है: सही विकल्प चुनें।
61
60
63
65
गणित कक्षा में शिक्षक विभिन्न कोणों की अवधारणा को समझाता/ती है। उसे यह अनुभूति होती है कि कैंची ________ की समझ के लिए सर्वोत्तम उदाहरण है। सही विकल्प चुनें।
शीर्षविपरीत कोण
कोणों का रैखिक युग्म
संगत कोण
एकांतर कोण
राजू के पास 20 L वाले प्रत्येक 5 बर्तनों में तारपीन का तेल है। उसने इसे 5 L वाले 10 बर्तनों, 2 L वाले 10 बर्तनों और बाकी को 1 L वाले बर्तनों में भरा। 1 L वाले बर्तनों की संख्या है: सही विकल्प चुनें।
25
30
22
28
निम्नलिखित में से किस अक्षर की कोई सममित रेखा नहीं है? सही विकल्प चुनें।
L
A
M
X
यदि (7 ∗ 2)×(123)=92496 है, तो * का मान है: सही विकल्प चुनें।
2
1
4
5
अंकों 5, 1, 0, 3, 9 और 6 से बनी सबसे बड़ी और सबसे छोटी 6-अंकों की संख्या का अंतर है: सही विकल्प चुनें।
861741
862731
951741
851731
प्राथमिक स्तर पर ईवीएस को एक एकीकृत दृष्टिकोण में संचालित करने की सिफारिश की जाती है। सबसे उपयुक्त कारण हैं: सही विकल्प चुनें। (a) ईवीएस विषयों से मुद्दों को आकर्षित करता है जैसे विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा। (b) यह समग्र समझ विकसित करने में मदद करता है। (c) यह छात्रों और शिक्षकों के बोझ को कम करने में मदद करता है। (d) एकीकृत ईवीएस पढ़ना सुविधाजनक है।
(c) और (d)
(b) और (c)
(a) और (b)
(a) और (d)
एक ईवीएस शिक्षक के रूप में, आप चाहते हैं कि आपके विद्यार्थी, वयस्कों के आसपास अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक हों ताकि वे (अपनी देखभाल कर सकें) यौन उत्पीड़न का शिकार न हों। आपको कौन सा कदम सबसे उपयुक्त लगता है? सही विकल्प चुनें।
उन्हें पॉक्सो एक्ट, 2012 के बारे में बताएं
उन्हें अनजानियों से दूर रहना सिखाएँ
‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में कार्यशालाएँ आयोजित करें
छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित करें
रोशनी, एक ईवीएस शिक्षिका ने सरसों, हरा चना, बंगाल चना और मिर्च के प्रत्येक 20 बीजों में से कितनी बीज अंकुरित हुए, के लिए एक डेटा चार्ट प्रदर्शित किया। उन्होंने उनसे यह समझाने हेतु कहा कि विभिन्न बीज अंकुरण दर में भिन्नता क्यों होती है। वह किस कौशल का आकलन करना चाहती है? सही विकल्प चुनें।
प्रयोग
अनुमान लगाना
निरूपण/ निष्कर्ष निकालना
जाँच
तेलंगाना के संदर्भ में गुजरात और बिहार की क्रमशः स्थितियाँ क्या हैं?
उत्तर पश्चिम; दक्षिण पूर्व
दक्षिण पश्चिम; उत्तर पूर्व
उत्तर पूर्व; उत्तर पश्चिम
उत्तर पश्चिम; उत्तर पूर्व
छात्रों में ईवीएस में प्रक्रिया कौशल का आकलन करने के लिए उपयुक्त उपकरणों की अधिकतम संख्या का चयन करें। दिए गए उपकरण हैं: (a) शिक्षक डायरी (b) परियोजना कार्य (c) चित्र बनाना (d) चित्र पठन।
(a), (b) और (c)
(b), (c) और (d)
(a), (c) और (d)
(a), (b) और (d)
किसी केंद्र शासित प्रदेश के मानचित्र के एक कोने पर मापनी दी गई है: Scale, 1 cm = 155 m। यदि कोई व्यक्ति इस मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी 19.7 cm मापता है, तो इन दोनों शहरों के बीच की वास्तविक दूरी लगभग कितनी होगी?
3.10 km
31.00 km
3.05 km
30.5 km
पर्वतारोही अधिक ऊँचाई पर नाक से रक्त बहने की समस्या का सही कारण क्या है?
रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव से अधिक हो जाता है।
रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव से कम हो जाता है।
रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव के बराबर हो जाता है।
अधिक ऊँचाई पर रक्त/रक्त गाढ़ा हो जाता है।
निम्न में से ऊष्मा के कुचालकों समूह का चयन करें।
ऊन, लकड़ी, लोहा
हवा, जल, तांबा
हवा, ऊन, ऐल्युमिनियम
ऊन, प्लास्टिक, लकड़ी
रीता ने ‘अंकुरण’ का पाठ पढ़ाने से पहले अपने विद्यार्थियों को यह कार्य दिया: “पहले दिन से 10वें दिन तक बीज कैसे पौध बनते हैं, इसका दैनिक अभिलेखन लिखो।” वह अपने छात्रों की किस क्षमता का आकलन करने की कोशिश कर रही है? विकल्प: (a) चित्र बनाएं और प्रस्तुत करें (b) अनुमान करें कि अंकुरित बीज कैसे दिखेंगे (c) निरीक्षण करें और रिकॉर्ड करें (d) दी गई क्रियाकलाप से निष्कर्ष निकालें।
(a) और (b)
(b) और (c)
(b), (c) और (d)
(a), (b) और (c)
फसलों की एक प्रजाति ‘X’ है जो बहुत अधिक संख्या में पाई जाती है लेकिन पूरे विश्व में भारत के ‘Y’ भाग में ही पाई जाती है। यह किस प्रकार की प्रजाति है?
प्रचुर
विदेशी
स्थानिक
विलुप्त होने के कगार पर
ईवीएस में ‘पर्यावरण’ का अर्थ चुनें। विकल्प: (a) मानव निर्मित पर्यावरण (b) प्राकृतिक पर्यावरण (c) सामाजिक पर्यावरण (d) सांस्कृतिक पर्यावरण।
(a) और (b)
(b) और (c)
(a) और (c)
(a), (b), (c) और (d)
हाथियों के झुंड के विषय में वह कथन चुनिए जो सही नहीं है।
हस्तिनियाँ झुंडों में रहती हैं।
एक झुंड में 20 से 25 हस्तिनियाँ और उनके बच्चे होते हैं।
हाथी 14–15 वर्ष की आयु तक ही झुंड में रहते हैं।
15 वर्ष से अधिक आयु के हाथी झुंड छोड़ देते हैं और अकेले ही रहते हैं।
ईवीएस कक्षाओं में मानचित्र पठन गतिविधि प्राथमिक विद्यार्थियों में जिन योग्याताओं एवं कौशलों का विकास करती है, वे हैं: (a) स्थानों की सापेक्ष स्थितियों का समझना (b) स्थानों की दिशाओं को समझना (c) प्रतीकों और मापनी को समझना (d) मापनी के नक्शे के अनुसार सटीक रूप से आरेखन।
(a), (b) और (c)
(b), (c) और (d)
(a), (c) और (d)
(b) और (c)
आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। सीधे मार्ग नहीं हैं। पहले आप X से ठीक उत्तर में लगभग 125 m दूर A पर जाते हैं, फिर A से ठीक पश्चिम में 75 m दूर B पर, फिर B से ठीक उत्तर में 150 m दूर C पर जाते हैं और अंत में C से ठीक पूर्व में 75 m दूर Y पर विद्यालय पहुँचते हैं। विद्यालय Y से आपके घर X की सही दिशा क्या है?
ठीक उत्तर
ठीक दक्षिण
उत्तर पश्चिम
दक्षिण पूर्व
सलीम तला हुआ खाना और मैदा से बने उत्पाद पसंद करता है। राजू घर का बना स्वास्थ्यवर्धक भोजन खाता है लेकिन पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों को कभी नहीं खाता। क्रमशः इनमें से किस विकार से पीड़ित होने की संभावना है?
स्कर्वी और एनीमिया
क्वाशिओरकर और एनीमिया
मोटापा और एनीमिया
पेलाग्रा और एनीमिया
निम्नलिखित में से उस समूह को चुनिए जो मिश्रधातुओं से ही बना है।
पीतल, कांसा, लिथियम
मैग्नीशियम, ऐल्युमिनियम, स्टील
स्टील, पीतल, टिन
स्टील, पीतल, कांसा
अभिकथन: ईवीएस की पाठ्यपुस्तकों में कहानियों और आख्यानों का उपयोग किया गया है। कारण: उद्देश्य है कि बच्चे को संवेदनशील बनाना, क्योंकि वह कहानियों में पात्रों के साथ तादात्म्य रख सकता है; पाठ्यपुस्तकें बच्चों को हमारे समाज के भीतर मौजूद व्यापक भेदों के प्रति संवेदनशील बनाना चाहिए। सही विकल्प चुनें।
अभिकथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण, अभिकथन की व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन सही है, परन्तु कारण असत्य है।
अभिकथन असत्य है, परन्तु कारण सत्य है।
पृथ्वी के आयतन में निम्न लिखित होते हैं: (a) 1% भू-पटल (b) 84% मेंटल (c) 15% कोर। निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें।
केवल (a) और (b) सही हैं।
केवल (b) और (c) सही हैं।
केवल (a) और (c) सही हैं।
सभी (a), (b) और (c) सही हैं।
अभिकथन (A): अलबरूनी एवं इब्नबतूता जैसे यात्री भारत से विभिन्न देशों की यात्रा की। कारण (R): यात्राओं से लोगों को एक-दूसरे के विचारों को साझा करने का अवसर मिलता है। सही विकल्प चुनें।
दोनों (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
दोनों (A) और (R) सही हैं किंतु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है किंतु (R) गलत है।
(A) गलत है किंतु (R) सही है।
एक ईवीएस शिक्षिका अपने छात्रों से कल्पना करने और उत्तर देने के लिए पूछती है, “क्या होता अगर पृथ्वी से सभी पक्षियों को एक साथ मार दिया जाता?” ऐसे प्रश्न का प्रकार क्या है?
अभिसारी प्रश्न
काल्पनिक प्रश्न
अपसारी प्रश्न
दार्शनिक प्रश्न
एनसीईआरटी की पाँचवी कक्षा की पाठ्यपुस्तक में झारखंड में रहने वाली सूर्यमणी की एक वास्तविक कहानी है। यह अध्याय आदिवासी जीवन और सूर्यमणी की भूमिका को दर्शाता है। छात्रों के लिए प्रासंगिक अध्याय द्वारा संबोधित सबसे महत्वपूर्ण पहलू का चयन करें।
जनजातीय समुदायों के बारे में लोकप्रिय धारणाएँ और पूर्वाग्रह।
वनवासियों (समुदायों) और उनके पास रहने वाले जंगलों के बीच घनिष्ठ संबंध।
लड़कियों की शिक्षा कैसे उनके जीवन को बदलती है।
जनजातीय आदिवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वन उत्पाद।
(b) और (c)
निम्नलिखित में से कौन सा/से पर्वत/पर्वतों की उत्पत्ति ज्वालामुखी से मानी जाती है?
माउंट किलिमंजारो और आल्प्स पर्वत
फूजीयामा और आल्प्स पर्वत
केवल आल्प्स पर्वत
माउंट किलिमंजारो और फूजीयामा
नीचे दिए गए कथन (A) और (B) पर विचार कीजिए। कथन (A): कौआ पेड़ की बहुत नीची डाल पर घोंसला बनाता है। कथन (B): बुनकर पक्षी दो पत्तों को सिलकर अपना घोंसला बनाता है। निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए।
(A) और (B) दोनों सही हैं।
(A) और (B) दोनों गलत हैं।
(A) सही है परन्तु (B) गलत है।
(A) गलत है परन्तु (B) सही है।
निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़ें तथा सही विकल्प को चुनें। अभिकथन (A): अगर कोई तैरना नहीं भी जानता है तब भी मृत सागर में वह आसानी से तैर सकता है। कारण (R): मृत सागर के एक लीटर पानी में 300 ग्राम नमक पाया जाता है जो इसे सबसे अधिक नमक सांद्रित सागर बनाता है।
दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
(A) सही है किन्तु (R) गलत है।
(A) गलत है किन्तु (R) सही है।
समर अपने छात्रों से अपने परिवार के सदस्यों से सलाह लेने के लिए कहता है कि वे अलग-अलग तरीकों से पकाए गए अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नामों का पता लगाएँ, जैसे कि भाप देना, भूनना, उबालना, तलना आदि। सबसे उपयुक्त कारण ______ है।
प्रयोगों को प्रोत्साहित करना
सामाजिक गतिविधियों में सुधार करना
बच्चों को समूहों में कार्य करने के अवसर प्रदान करना
गृह कार्य को प्रोत्साहित करना
निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक स्तर पर ईवीएस पढ़ाने में अनुभवात्मक रणनीतियों को सबसे अच्छा दर्शाता है?
चर्चा, प्रदर्शन, कला एकीकृत शिक्षा
प्रदर्शन, क्षेत्र भ्रमण, कला एकीकृत शिक्षा
चर्चा, क्षेत्र भ्रमण, कला एकीकृत शिक्षा
चर्चा, प्रदर्शन, क्षेत्र भ्रमण
कथन I: ईवीएस पाठ्यक्रम सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य में तैयार किया गया है। कथन II: बच्चों के गहन अध्ययन के साथ बच्चों के सीखने के बारे में पियाजे के विचार सामाजिक रचनावादी परिप्रेक्ष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
कथन I और कथन II दोनों असत्य हैं।
कथन I सत्य है परन्तु कथन II असत्य है।
कथन I असत्य है परन्तु कथन II सत्य है।
भारत में 7.30 P.M. है। उसी दिन 2 P.M. होगा:
लंदन में
जापान में
ढाका में
कराची में
निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति ‘यात्रा’ थीम को पढ़ाते समय जाँच (इनक्वायरी) को बढ़ावा देती है?
छात्रों से परिवहन के विभिन्न साधनों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।
छात्रों से उनके या उनके पड़ोसियों के यात्रा के अनुभवों को बताने के लिए कहना।
छात्रों को पुरानी कारों पर डिजिटल प्रस्तुति देने के लिए कहना।
आस-पास के क्षेत्रों में रुचि के विभिन्न स्थानों के चित्र दिखाना।
ईवीएस पढ़ाते समय एक शिक्षक निम्नलिखित विधियों का पालन करता है: सोचो–जोड़ी–साझा करो, पारस्परिक सहपाठी ट्यूशन, जिगसॉ (jigsaw) रणनीति, सहपाठी पुनरीक्षण। ये उदाहरण हैं:
सहपाठी समूह द्वारा सीखना
रचनात्मक उपागम
उपदेशात्मक उपागम
आगमनात्मक उपागम
