
Chapter 8 वायुमण्डल का संघटन एवं संरचना
Authored by Manish Kumar
Geography
11th Grade
Used 2+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
10 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
पृथ्वी के वायुमंडल को पाँच विभिन्न संस्तरों में बाँटा गया है। किन संस्तरों में ऊँचाई में वृद्धि के साथ तापमान में भी वृद्धि होती है?
1. क्षोभमंडल
2. समताप मंडल
3. मध्यमंडल
4. आयनमंडल
कूटः
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 3 और 4
D
केवल 2 और 4
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
क्षोभमंडल व मध्यमंडल में ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि नहीं,बल्कि कमी होती है।
समाताप मंडल, आयनमंडल तथा बहिर्मंडल में ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होती है।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
वायुमंडल की किस परत से पृथ्वी के द्वारा भेजी गई रेडियो तरंगें, वापस पृथ्वी पर लौट आती हैं?
A
क्षोभमंडल
B
समताप मंडल
C
आयनमंडल
D
मध्यमंडल
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः आयनमंडल, मध्यमंडल के ऊपर 80 से 400 किलोमीटर के बीच स्थित होता है। इसमें विद्युत आवेशित कण पाए जाते हैं, जिन्हें आयन कहते हैं। इसलिये इसे आयनमंडल के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी के द्वारा भेजी गई रेडियो तरंगें इस संस्तर के द्वारा वापस पृथ्वी पर लौट आती हैं।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
ओज़ोन परत पाई जाती है-
A
मध्यमंडल
B
क्षोभमंडल
C
बहिर्मंडल
D
समताप मंडल
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः ओज़ोन परत समताप मंडल में पाई जाती है। यह परत पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी को ऊर्जा के तीव्र तथा हानिकारक तत्त्वों से बचाती है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
नीचे दिये गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िये:
1. इस संस्तर में धूलकण तथा जलवाष्प मौजूद होते हैं।
2. इस संस्तर में मौसम में परिवर्तन होता है।
3. जैविक क्रिया के लिये यह संस्तर सबसे महत्त्वपूर्ण है।
उपरोक्त कथन संबंधित है-
A
क्षोभमंडल से
B
समताप मंडल से
C
मध्यमंडल से
D
आयनमंडल से
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः क्षोभमंडल में धूलकण तथा जलवाष्प मौजूद होते हैं। मौसम में परिवर्तन इसी संस्तर में होता है। इस संस्तर में प्रत्येक 165 मीटर की ऊँचाई पर तापमान 1º सेंटीग्रेड घटता जाता है। जैविक क्रिया के लिये यह सबसे महत्त्वपूर्ण संस्तर है।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
कथनः क्षोभमंडल की ऊँचाई विषुवत् वृत्त पर सबसे अधिक है।
कारणः विषुवत् वृत्त पर वायु का प्रवाह तेज़ होता है।
कूटः
A
कथन सही है, कारण भी सही है तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
B
कथन सही है, कारण भी सही है लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
C
कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
D
कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः क्षोभमंडल वायुमंडल का सबसे नीचे का संस्तर है। इसकी ऊँचाई सतह से लगभग 13 किमी. तक है तथा यह ध्रुवों के निकट 8 किमी. तथा विषुवत् वृत्त पर 18 किमी. की ऊँचाई तक है। क्षोभमंडल की मोटाई विषुवत् वृत्त पर सबसे अधिक है, क्योंकि तेज़ वायु प्रवाह के कारण ताप का अधिक ऊँचाई तक संवहन होता है।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
वायुमंडल को पाँच विभिन्न स्तरों में बाँटने का आधार है-
A
दाब
B
तापमान
C
घनत्व
D
उपरोक्त सभी।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः तापमान की स्थिति के अनुसार वायुमंडल को पाँच विभिन्न संस्तरों में बाँटा गया है। ये हैं: क्षोभमंडल, समताप मंडल, मध्यमंडल, बाह्य वायुमंडल तथा बहिर्मंडल।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. वायुमंडल में धूलकणों का सबसे अधिक जमाव उपोष्ण और शीतोष्ण प्रदेशों में होता है।
2. धूल और नमक के कण आर्द्रताग्राही केंद्र की तरह कार्य करते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।
वायुमंडल में छोटे-छोटे ठोस कणों को भी रखने की क्षमता होती है। ये छोटे कण विभिन्न स्रोतों जैसे- समुद्री नमक, महीन मिट्टी, धुएँ की कालिमा, राख, पराग, धूल तथा उल्काओं के टूटे हुए कण से निकलते हैं। धूलकणों का सबसे अधिक जमाव उपोष्ण और शीतोष्ण प्रदेशों में सूखी हवा के कारण होता है, जो विषुवत् और ध्रुवीय प्रदेशों की तुलना में यहाँ अधिक मात्रा में होते हैं।
धूल और नमक के कण आर्द्रताग्राही केंद्र की तरह कार्य करते हैं जिसके चारों ओर जलवाष्प संघनित होकर मेघों का निर्माण करती है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?