Search Header Logo

Chapter 2 राजा , किसान और नगर

Authored by Manish Kumar

History

12th Grade

Used 1+ times

Chapter 2 राजा , किसान और नगर
AI

AI Actions

Add similar questions

Adjust reading levels

Convert to real-world scenario

Translate activity

More...

    Content View

    Student View

24 questions

Show all answers

1.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जेम्स प्रिंसेप ने सर्वप्रथम ब्राह्मी तथा खरोष्ठी लिपि को पढ़ा।

2. ब्राह्मी तथा खरोष्ठी का प्रयोग प्राचीन सिक्कों तथा अभिलेखों में किया गया।

3. प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषा में लिखे जाते थे।

4. तमिल तथा पाली भाषा में अभिलेखों की रचना नहीं की गई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1, 2 और 3

D

1, 2, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

1838 में जेम्स प्रिंसेप ने ब्राह्मी तथा खरोष्ठी लिपियों को पढ़ा। इन लिपियों का उपयोग सबसे आरंभिक अभिलेखों और सिक्कों में किया गया। अतः कथन (1) और (2) सही हैं।

प्राचीनतम अभिलेख प्राकृत भाषाओं में लिखे जाते थे। प्राकृत उन भाषाओं को कहा जाता था, जो जनसामान्य की भाषाएँ होती थी। अतः कथन (3) सही है।

तमिल, पाली और संस्कृत भाषाओं में भी अभिलेख मिलते हैं। अतः कथन (4) गलत है। यह संभव है कि लोग अन्य भाषाएँ भी बोलते थे, लेकिन इनका उपयोग लेखन कार्य में नहीं किया जाता था।

2.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

महाजनपदों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. बौद्ध तथा जैन ग्रंथों में महाजनपद नाम से सोलह राज्यों का उल्लेख मिलता है।

2. गण और संघ नाम से प्रसिद्ध राज्यों में राजा का शासन होता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

बौद्ध तथा जैन धर्म के आरंभिक ग्रंथों में (अंगुत्तर निकाय) महाजनपद नाम से सोलह राज्यों का उल्लेख मिलता है। वज्जि, मगध, कौशल, कुरू, पांचाल, गांधार और अवन्ति जैसे राज्यों का इन ग्रंथों में स्पष्ट उल्लेख मिलता है। अतः कथन (1) सही है।

अधिकांश महाजनपदों पर राजा का शासन होता था, लेकिन गण और संघ नाम से प्रसिद्ध राज्यों में कई लोगों का समूह शासन करता था। इस समूह का प्रत्येक व्यक्ति राजा कहलाता था। भगवान महावीर तथा बुद्ध इन्ही गणों से संबंधित थे। अतः कथन (2) गलत है।

3.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

छठी शताब्दी ई. पू. के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. जनपद शब्द का प्रयोग भूखंड के लिये होता था, जहाँ लोग बस जाते थे।

2. इस काल में ब्राह्मणों ने धर्मशाला नामक ग्रंथों की रचना शुरू की।

3. पड़ोसी राज्य पर आक्रमण कर धन एकत्र करना अवैध माना जाता था।

4. शासकों का प्रमुख कार्य किसानों, व्यापारियों तथा शिल्पकारों से कर तथा भेंट वसूलना माना जाता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1, 2 और 4

D

1, 2, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः

जनपद का अर्थ ऐसा भूखंड था, जहाँ कोई जन अर्थात् लोग, कुल या जनजाति बस जाती थी। इस शब्द का प्रयोग प्राकृत तथा संस्कृत दोनों में मिलता है। अतः कथन (1) सही है।

छठी शताब्दी ई. पू. में संस्कृत में धर्मशास्त्र नामक ग्रंथों की रचना शुरू की। इनमें शासक सहित अन्य के लिये नियमों का निर्धारण किया गया और अपेक्षा की जाती थी कि शासक क्षत्रिय वर्ण से ही होगा। अतः कथन (2) सही है।

उस समय संपत्ति जुटाने का एक वैध उपाय पड़ोसी राज्यों पर आक्रमण करके धन एकत्र करना भी माना जाता था। अतः कथन (3) गलत है।

शासकों का काम किसानों, व्यापारियों तथा शिल्पकारों से कर तथा भेंट वसूलना माना जाता था। अतः कथन (4) सही है।

4.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

छठी से चौथी शताब्दी ई. पू. में मगध सर्वाधिक शक्तिशाली राज्य के रूप में उभरा, इतिहासकारों के अनुसार इसके क्या कारण थे?

1. अच्छी उपज

2. लोहे की खदानें

3. गंगा तथा उपनदियों के कारण आवागमन सुलभ

4. जंगली क्षेत्रों में हाथी की उपलब्धता

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 3 और 4

D

1, 2, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः छठी से चौथी शताब्दी ई. पू. में मगध सबसे शक्तिशाली महाजनपद के रूप में उभरा। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित थे-

मगध क्षेत्र में खेती की उपज खास तौर पर अच्छी होती थी।

लोहे की खदानें भी आसानी से उपलब्ध थी, जिससे उपकरण तथा हथियार बनाना सरल होता था।

जंगली क्षेत्रों में हाथी उपलब्ध थे, जो सेना के लिये महत्त्वपूर्ण थे।

गंगा तथा इसकी उपनदियों से आवागमन सस्ता व सुलभ होता था।

5.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

मौर्य साम्राज्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. इसकी स्थापना 321 ई. पू. में चन्द्रगुप्त मौर्य ने की।

2. मौर्य शासकों का उल्लेख जैन, बौद्ध और पौराणिक ग्रंथों तथा संस्कृत वाड्मय में मिलता है।

3. अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में हैं।

4. अरामेइक और यूनानी लिपियों का प्रयोग दक्षिण भारत से प्राप्त कुछ अभिलेखों में किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

A

केवल 1 और 2

B

केवल 2 और 3

C

केवल 1, 2 और 3

D

1, 2, 3 और 4

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः मौर्य साम्राज्य से संबंधित अभिलेखों में से अरामेइक और यूनानी लिपियों का प्रयोग दक्षिण भारत से प्राप्त अभिलेखों में नहीं हुआ है। पश्चिमोत्तर से प्राप्त शाहबाज गढ़ी तथा मानसेहरा अभिलेख खरोष्ठी लिपि में हैं, जबकि अफगानिस्तान से प्राप्त शरेकुन अभिलेख अरामेइक तथा यूनानी दोनों में हैं। अतः कथन (d) गलत है एवं अन्य सभी कथन सत्य हैं।

6.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

मौर्य साम्राज्य में पाँच राजनीतिक केंद्रों का वर्णन मिलता है; निम्नलिखित में से कौन-से राज्य इसमें सम्मिलित थे?

1. पाटलिपुत्र

2. तक्षशिला

3. उज्जयिनी

4. अंग

5. काशी

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

A

केवल 1, 2 और 3

B

केवल 2, 3 और 4

C

केवल 2, 3, 4, और 5

D

केवल 1, 4 और 5

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः मौर्य सम्राज्य के पाँच प्रमुख राजनीतिक केंद्र थे, राजधानी पाटलिपुत्र और चार प्रांतीय केंद्र-तक्षशिला, उज्जयिनी, तोसलि ओर सुवर्णगिरि। इन सबका उल्लेख अशोक के अभिलेखों में मिलता है।

7.

MULTIPLE CHOICE QUESTION

30 sec • 1 pt

मौर्य काल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

1. तक्षशिला और उज्जयिनी दोनों लंबी दूरी वाले महत्त्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर स्थित थे।

2. सुवर्णगिरी आन्ध्र में स्थित सोने की खदान थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

A

केवल 1

B

केवल 2

C

1 और 2 दोनों

D

न तो 1 और न ही 2

A

B

C

D

Answer explanation

Explanation

व्याख्याः तक्षशिला और उज्जयिनी दोनों लंबी दूरी वाले महत्त्वपूर्ण व्यापार मार्ग पर स्थित थे, जबकि सुवर्णगिरी (अर्थात सोने का पहाड़) कर्नाटक में स्थित सोने की खदान थी।

Access all questions and much more by creating a free account

Create resources

Host any resource

Get auto-graded reports

Google

Continue with Google

Email

Continue with Email

Classlink

Continue with Classlink

Clever

Continue with Clever

or continue with

Microsoft

Microsoft

Apple

Apple

Others

Others

Already have an account?