
Chapter 13 महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन
Authored by Manish Kumar
History
12th Grade
Used 2+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
15 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
खिलाफत आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A
यह मुहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में भारतीय मुसलामानों का एक आंदोलन था।
B
इस आंदोलन की मांग थी कि पहले आटोमन साम्राज्य के सभी पवित्र इस्लामी स्थानों पर तुर्की सुल्तान और खलीफा का नेतृत्व बना रहे।
C
इस आंदोलन की मांग थी कि जज़ीरात-उल-अरब इस्लामी संप्रभुता के अधीन रहे।
D
कांग्रेस ने इस आंदोलन का विरोध किया।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
खिलाफत आंदोलन मुहम्मद अली और शौकत अली के नेतृत्व में भारतीय मुसलामानों का एक आंदोलन था। अतः कथन (a) सही है।
इस आंदोलन की मांग थी कि पहले आटोमन साम्राज्य के सभी पवित्र इस्लामी स्थानों पर तुर्की सुल्तान और खलीफा का नेतृत्व बना रहे। अतः कथन (b) सही है।
इस आंदोलन की मांग थी कि जज़ीरात-उल-अरब (अरब, सीरिया, इराक, फिलिस्तीन) इस्लामी संप्रभुता के अधीन रहे और खलीफा के पास इतने क्षेत्र हों कि वह इस्लामी विश्वास को सुरक्षित रखने के योग्य बन सके। अतः कथन (c) भी सही है।
कांग्रेस ने इस आंदोलन का समर्थन किया और गांधी जी ने इसे असहयोग आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की। अतः कथन (d) गलत है।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
विभिन्न लोगों द्वारा गांधी जी के विषय में कही गई बातों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. दक्षिण अफ्रीका ने ही गांधी जी को महात्मा बनाया : चंद्रन देवनेसन
2. असहयोग भारत और गांधी जी के जीवन के एक युग का ही नाम हो गया। असहयोग शांति की दृष्टि : लुई फिशर से नकारात्मक परंतु प्रभाव की दृष्टि से बहुत सकारात्मक था।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों युग्म सही सुमेलित हैं।
इतिहासकार चंद्रन देवनेसन ने टिप्पणी की है कि दक्षिण अफ्रीका ने ही गांधी जी को ‘महात्मा’ बनाया।
महात्मा गांधी के अमेरिकी जीवनी लेखक लुई फिशर ने लिखा है कि ‘असहयोग भारत और गांधी जी के जीवन के एक युग का ही नाम हो गया। असहयोग शांति की दृष्टि से नकारात्मक परंतु प्रभाव की दृष्टि से बहुत सकारात्मक था। इसके लिये परिवाद, परित्याग और स्व-अनुशासन आवश्यक थे। यह स्वशाशन के लिये एक प्रशिक्षण था’।
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. मोहम्मद अली जिन्ना उग्रवादी विचारधारा जबकि गोपाल कृष्ण गोखले उदारवादी विचारधारा के समर्थक थे।
2. गोपाल कृष्ण गोखले गांधी जी के राजनीतिक परामर्शदाता थे।
3. गोखले ने गांधी जी को एक वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा करने की सलाह दी थी। जिससे कि वे भारत और यहाँ के लोगों को जान सकें।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 1
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
मोहम्मद अली जिन्ना और गोपाल कृष्ण गोखले दोनों ही उदारवादी विचारधारा के समर्थक थे। अतः कथन 1 गलत है।
मोहम्मद अली जिन्ना भी गांधी जी की तरह गुराती मूल के लंदन में प्रशिक्षित वकील थे। गोपाल कृष्ण गोखले गांधी जी के राजनीतिक परामर्शदाता थे। अतः कथन 2 सही है।
गोखले ने गांधी जी को एक वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा करने की सलाह दी थी। जिससे कि वे भारत और यहाँ के लोगों को जान सकें। अतः कथन 3 भी सही है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
असहयोग आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
A
फरवरी 1922 में हिंसा की एक घटना के कारण गांधी जी को असहयोग आंदोलन वापस लेना पड़ा।
B
असहयोग आंदोलन के कारण मार्च 1922 में गांधी जी को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
C
असहयोग आंदोलन में किसानों, श्रमिकों और कारीगरों ने भी भाग नहीं लिया।
D
जे.डी.बिड़ला ने राष्टीय आंदोलन का खुला समर्थन किया।
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
फरवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने चौरी-चौरा पूरवा में एक पुलिस स्टेशन पर आक्रमण कर उसमें आग लगा दी गई जिससे कई पुलिस वालों की जान चली गई। हिंसा की इस घटना के कारण गांधी जी को असहयोग आंदोलन वापस लेना पड़ा।
असहयोग आंदोलन के कारण मार्च 1922 में गांधी जी को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर जाँच की कार्रवाई की अध्यक्षता करने वाले जज जस्टिस सी.एम. ब्रूमफील्ड उन्हें सज़ा सुनाते हुए एक भाषण दिया जिसमें उसने कहा था कि ‘कानून की अवहेलना के कारण गांधी जी को सज़ा सुनना ज़रूरी है...लेकिन यदि भारत में घट रही घटनाओं के कारण सरकार के लिये सज़ा के इन वर्षों में कमी और सज़ा से मुक्ति संभव हो तो इससे मुझसे अधिक प्रसन्न कोई नहीं होगा’। फरवरी 1924 महात्मा गांधी में जेल से रिहा हो गए।
असहयोग आंदोलन में हज़ारों की संख्या में किसानों, श्रमिकों और कारीगरों ने भी भाग लेना शुरू कर दिया था। अतः कथन (c) गलत है।
जे.डी.बिड़ला जैसे कुछ उद्यमियों ने राष्टीय आंदोलन का खुला समर्थन किया जबकि अन्य ने ऐसा मौन रूप से किया।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
गांधी जी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. वे जनवरी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे ।
2. सत्याग्रह का पहला प्रयोग गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में किया।
3. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद उनकी पहली महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक उपस्थिति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में हुई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 3
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः उपर्युक्त तीनों कथन सही हैं।
गांधी जी 1893 में दक्षिण अफ्रीका गए तथा लगभग दो दशक वहाँ रहने के बाद जनवरी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
सत्याग्रह का पहला प्रयोग गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में ही किया था।
दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद उनकी पहली महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक उपस्थिति फरवरी 1916 में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में हुई।
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
लाहौर अधिवेशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह दिसंबर 1929 में संपन्न हुआ।
2. इसके अध्यक्ष वल्लभभाई पटेल थे।
3. इसमें पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 3
D
केवल 1 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः 1929 में दिंसबर के अंत में कांग्रेस ने अपना वार्षिक अधिवेशन लाहौर में आयोजित किया। यह अधिवेशन दो दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण था- जवाहरलाल नेहरू का अध्यक्ष रूप में चुनाव जो युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपने का प्रतीक था और पूर्ण स्वराज अथवा पूर्ण स्वतंत्रता की उद्घोषणा।अतः कथन 1 गलत है तथा कथन 2 और 3 सही हैं।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
गांधी जी ने दांडी यात्रा की शुरुआत कब की?
A
12 मार्च, 1930
B
15 मार्च, 1930
C
20 मार्च, 1930
D
28 मार्च, 1930
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः गांधी जी ने नमक कर के विरोध में 12 मार्च,1930 को साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा की शुरुआत की।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?