
Chapter 9 शासक और इतिवृत्त
Authored by Manish Kumar
History
12th Grade
Used 1+ times

AI Actions
Add similar questions
Adjust reading levels
Convert to real-world scenario
Translate activity
More...
Content View
Student View
17 questions
Show all answers
1.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
मुगलकाल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. मुग़ल दरबार की भाषा अरबी थी।
2. नस्तलिक लेखन की एक शैली थी।
3. चित्रकार मीर सैय्यद अली और अब्दुस समद का संबंध ईरान से था।
4. बिहज़ाद सफावी दरबार का चित्रकार था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं ?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 2, 3 और4
D
1, 2, 3 और 4
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या :
मुगल दरबार की भाषा फ़ारसी थी, जबकि उनकी मातृभाषा तुर्की थी। अकबर ने संभवतः यह भाषा ईरान के साथ सांस्कृतिक और बौद्धिक संपर्कों को बनाए रखने के लिये चुनी । फ़ारसी के हिन्दवी के साथ सम्पर्क से उर्दू के रूप में एक नई भाषा निकलकर आई। अतः कथन 1 गलत है।
नस्तलिक लेखन की एक शैली थी। यह एक सरल शैली थी, जिसे लम्बे सपाट प्रवाही ढंग से लिखा जाता था। अतः कथन 2 सही है।
चित्रकार मीर सैय्यद अली और अब्दुस समद का संबंध ईरान से था, इन चित्रकारों को हुमायूँ अपने साथ दिल्ली लाया। अतः कथन 3 सही है।
बिहज़ाद सफावी दरबार का चित्रकार था। अतः कथन 4 सही है। बिहज़ाद जैसे चित्रकारों ने सफावी दरबार की सांस्कृतिक प्रसिद्धि को चारों ओर फैलाने में बहुत योगदान दिया।
2.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः
सूची-I
(पुस्तक) सूची-II
(लेखक )
A. बादशाहनामा 1. अब्दुल कादिर बदायूँनी
B. हुमायूँनामा 2. चंद्रभान
C. चार चमन 3. गुलबदन बेगम
D. मुन्तखाब-उत-तवारीख़ 4. अब्दुल हमीद लाहौरी
कूटः
A B C D
A
1 2 3 4
B
4 3 2 1
C
4 3 1 2
D
4 1 2 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या : उपर्युक्त सूची का सही सुमेलन इस प्रकार है :
बादशाहनामा - अब्दुल हमीद लाहौरी
हुमायूँनामा - गुलबदन बेगम
चार चमन - चंद्रभान
मुन्तखाब-उत -तवारीख़ - अब्दुल कादिर बदायूँनी
3.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
मुगलकाल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. बादशाहनामा शाहजहाँ के काल में लिखी गई।
2. विलियम जोन्स द्वारा अकबरनामा का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 2
C
1 और 2 दोनों
D
न तो 1 और न ही 2
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्याः
अबुल फज़्ल के शिष्य अब्दुल हमीद लाहौरी द्वारा बादशाहनामा लिखी गई। शाहजहाँ ने उसे अकबरनामा के नमूने पर अपने शासन का इतिहास लिखने के लिये नियुक्त किया था। बाद में शाहजहाँ के वज़ीर सादुल्लाह खाँ ने उसमें सुधार किया। अतः कथन 1 सही है।
1784 में सर विलियम जोन्स द्वारा एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना की गई। उसने कई भारतीय पांडुलिपियों का संपादन, प्रकाशन तथा अनुवाद किया। अकबरनामा और बादशाहनामा के संपादित पाठान्तर सबसे पहले एशियाटिक सोसाइटी द्वारा उन्नीसवीं शताब्दी में प्रकाशित किये गए। 20वीं शताब्दी के आरंभ में हेनरी बेवरिज द्वारा अकबरनामा का अंग्रेज़ी अनुवाद किया गया। अतः कथन 2 गलत है।
4.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
सुहरावर्दी दर्शन और अबुल फज़्ल निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. सुहरावर्दी दर्शन प्लेटो की रिपब्लिक से प्रेरित है ।
2. अबुल फज़्ल ईरान के सूफी शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी के विचारों से प्रभावित था ।
3. अबुल फज़्ल ने सुलह-ए-कुल की नीति को प्रबुद्ध शासन की आधारशिला माना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या : उपर्युक्त सभी कथन सही हैं ।
सुहरावर्दी दर्शन प्लेटो की रिपब्लिक से प्रेरित है, जहाँ ईश्वर को सूर्य के रूप में निरूपित किया गया है। सुहरावर्दी की रचनाओं को इस्लामी दुनिया में व्यापक रूप से पढ़ा जाता था। शेख मुबारक तथा उनके पुत्रों फैज़ी और अबुल फज़्ल ने इसका अध्ययन किया था।
अबुल फज़्ल ईरान के सूफी शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी के विचारों से प्रभावित था, इसलिये उसने ईश्वर (फर-ए-इज़ादी) से निःसृत प्रकाश को ग्रहण करने वाली चीज़ों के पदानुक्रम में मुगल राजत्व को सबसे ऊँचे स्थान पर रखा।
अबुल फज़्ल ने सुलह-ए-कुल की नीति को प्रबुद्ध शासन की आधार शिला माना है। इस नीति में सभी धर्मों और मतों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता थी परंतु साथ ही एक शर्त यह भी थी कि वे राज्य-सत्ता को क्षति नहीं पहुँचाएंगे।
5.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
(अकबर द्वारा लिए गए निर्णय) (संबंधित तिथि)
1. तीर्थ यात्रा कर की समाप्ति : 1564
2. ज़जिया कर की समाप्ति : 1567
3. राजधानी का लाहौर स्थानांतरण : 1575
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित नहीं है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 2 और 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या: उपर्युक्त युग्मों का सही सुमेलन इस प्रकार है:
(अकबर द्वारा लिए गए निर्णय) (संबंधित तिथि)
अकबर द्वारा तीर्थ यात्रा कर की समाप्ति : 1563
ज़जिया कर की समाप्ति की घोषणा : 1564
राजधानी का लाहौर स्थानांतरण : 1585
6.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
मुगलकाल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. शेख सलीम चिश्ती के मकबरे का निर्माण हुमायूँ ने दिल्ली में कराया।
2. बुलंद दरवाज़े का निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया।
3. अकबर ने उत्तर-पश्चिम में नियंत्रण मज़बूत करने के लिये राजधानी लाहौर स्थानांतरित की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 3
D
1, 2 और 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या:
शेख सलीम चिश्ती के मकबरे का निर्माण अकबर ने सीकरी में जुम्मा मस्जिद के बगल में कराया। अतः कथन 1 गलत है।
बुलंद दरवाज़े का निर्माण अकबर ने गुजरात विजय के उपलक्ष्य में करवाया। अतः कथन 2 सही है।
अकबर ने उत्तर-पश्चिम में नियंत्रण मज़बूत करने के लिये राजधानी लाहौर स्थानांतरित की तथा 13 वर्षों तक इस सीमा पर मज़बूत नियंत्रण स्थापित किया।
7.
MULTIPLE CHOICE QUESTION
30 sec • 1 pt
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
अभिवादन का तरीका) (अर्थ)
1. कोर्निश : हाँथ की तलहथी को ललाट पर रख के आगे की ओर झुकना
2. चार तसलीम : बादशाह के पैरों को चूमना
3. सिजदा : दंडवत लेटना
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
A
केवल 1
B
केवल 1 और 2
C
केवल 1 और 3
D
केवल 3
A
B
C
D
Answer explanation
Explanation
व्याख्या: उपर्युक्त युग्मों का सही सुमेलन इस प्रकार है:
कोर्निश : औपचारिक अभिवादन का एक तरीका था, जिसमें हाँथ की तलहथी को ललाट पर रखकर आगे की ओर सिर झुकाते थे। अतः युग्म 1 सही है।
चार तसलीम : इसमें दाएँ हाथ को ज़मीन पर रखने से शुरू करते थे, तलहथी ऊपर की ओर होती थी। इसके बाद हाथ को धीरे-धीरे उठाते हुए व्यक्ति खड़ा होता था तथा तलहथी को सिर के ऊपर रखता था। ऐसी तसलीम चार बार होती थी। अतः युग्म 2 गलत है।
सिजदा : आत्मनिवेदन का उच्चतम रूप सिजदा या दंडवत लेटना था। शाहजहाँ के शासनकाल में सिजदा जैसे तरीकों के स्थान पर चार तसलीम या ज़मींबोसी (ज़मीन चूमना) के तरीके अपनाए गए। अतः युग्म 3 सही है।
Access all questions and much more by creating a free account
Create resources
Host any resource
Get auto-graded reports

Continue with Google

Continue with Email

Continue with Classlink

Continue with Clever
or continue with

Microsoft
%20(1).png)
Apple
Others
Already have an account?