wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

व्याकरण 'ने' का प्रयोग

Total questions: 10

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

माँ ने सूखी रोटी खाई ।

b)

माँ ने सूखी रोटी खाई थी ।

c)

माँ ने सूखी रोटी खाई होगी ।

d)

माँ ने सूखी रोटी को खाया ।

2.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

बच्चे ने सुंदर गीत गाया ।

b)

बच्चे ने सुंदर गीत गाया था ।

c)

बच्चा ने सुंदर गीत गा चुका था ।

d)

बच्चे ने सुंदर गीत गाया होगा ।

3.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

कल सुबह तुम्हें वहाँ जाना है ।

b)

कल सुबह तुमने वहाँ जाना है ।

c)

कल सुबह तुमको वहाँ जाना है ।

d)

तुमने जाना है कल सुबह ।

4.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

वे ने काम करते हैं ।

b)

उन्होंने काम किया ।

c)

उन्होंने काम किया था ।

d)

उन्होंने काम ख़त्म कर लिया है ।

5.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

उसने अपने से बड़े खिलाड़ी को हराया ।

b)

वह ने अपने से बड़े खिलाड़ी को हराया ।

c)

उसने अपने से बड़े खिलाड़ी को पछाड़ दिया ।

d)

उसने अपने से बड़े खिलाड़ी को हर दिया था ।

6.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

मैंने अपना काम पूरा कर लिया है ।

b)

मैंने अपना काम कर लिया है ।

c)

मैं अपना काम पूरा करता हूँ ।

d)

मैंने काम पूरा करता हूँ ।

7.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

हमने सरकस देखने गए थे ।

b)

हमने सरकस देखी ।

c)

हमने सरकस का आनंद उठाया ।

d)

हमने सरकस पहली बार देखी ।

8.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

सब लोगों ने मिलकर चोर को पकड़ा ।

b)

सब लोग ने मिलकर चोर को पकड़ा ।

c)

सब लोगों ने मिलकर चोर को बहुत मारा ।

d)

सब लोगों ने चोर को पकड़ कर चोर को पुलिस के हवाले किया ।

9.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

जनता ने बहुमत से नए कार्यकर्ता को जिताया ।

b)

जनता ने बहुमत से नए कार्यकर्ता को विजयी बनाया ।

c)

जनता ने बहुमत से नए नए कार्यकर्ता को जिताती है ।

d)

जनता अच्छे प्रतिनिधि को अपना बहुमत देती है ।

10.

'ने' के गलत प्रयोग पर टिक करें ।

a)

किसान ने बहुत परिश्रम किया ।

b)

किसान ने परिश्रम करता है ।

c)

किसान ने खेत में हल चलाया ।

d)

किसान ने खेतों में सिंचाई की ।