WorksheetsILA मॉड्यूल 7,9 एवं 10 प्रशिक्षण पश्चात प्रश्न
Total questions: 10
Worksheet time: 5mins
शिशु के प्रति दिन के आहार के संबंध में कौन सा कथन सही है ?
(क) 12 माह का शिशु 300 ग्राम या 3 कटोरी भोजन खा सकता है
(ख) 6 माह का शिशु 200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी भोजन खा सकता है
(ग) 18 माह का शिशु 500 ग्राम या 5 कटोरी भोजन खा सकता है
(घ) उपर्युक्त सभी
शिशु पर्याप्त रूप से खाना खा रहा है इसको सुनिश्चित करने के लिए गृह भ्रमण के समय इनमें से क्या जानकारी लेकर हम परिवार की सहायता कर सकते हैं ?
(क) क्या शिशु को खाने में अलग अलग भोजन दिये जा रहे हैं
(ख) क्या शिशु को बोतल द्वारा दूध तो नहीं पिलाया जा रहा है एवं इसे रोकने की सलाह देकर
(ग) कटोरी द्वारा शिशु कितना खा रहा है
(घ) उपर्युक्त सभी
हेमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर एक व्यक्ति को आमतौर पर क्या दिक्कत आएगी ?
(क) दिन भर हल्का बुखार
(ख) जल्द थकान एवं कमजोरी
(ग) बार बार दस्त
(घ) बार बार संक्रमण
किस प्रकार से अपने खाने में लौह का अवशोषण बढ़ा सकते हैं ?
(क) खट्टे भोज्य पदार्थों का खाने में समावेश कर , जैसे – नींबू, नारंगी, आंवला आदि
(ख) घी और तेल का खाने में समावेश कर
(ग) खाना खाने के एक घंटे बाद एवं पहले चाय एवं कॉफी के सेवन से परहेज कर
(घ) (क) एवं (ग)
एक सामान्य महिला को गर्भावस्था के दौरान कितने अतिरिक्त लौह की आवश्यकता होती है ?
(क) 50 मि ॰ ग . प्रति दिन
(ख) 15 मि ॰ ग . प्रति दिन
(ग) 5 मि ॰ ग. प्रति दिन
(घ) इनमें से कोई नहीं
हमारे रक्त में उपस्थित हेमोग्लोबिन का मुख्य कार्य क्या है ?
(क) संक्रमण से लड़ना
(ख) शारीरिक एवं मानसिक विकास करना
(ग) फेफड़ों से शरीर की सभी कोशिकायों तक आक्सीजन पहुंचाना
(घ) हड्डियों के विकास में सहायक
अल्बेण्डाज़ोल की गोली का क्या कार्य है ?
(क) संक्रमण से बचाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास
(ख) आंत में उपस्थित कीड़ा को मारना
(ग) भूख बढ़ाना
(घ) उपर्युक्त सभी
एक महिला में प्रति मासिक चक्र कितने रक्त की क्षति होती है ?
(क) 60 -70 मि ॰ ली.
(ख) 30 -40 मि ॰ ली.
(ग) 10 -20 मि ॰ ली.
(घ) इनमें से कोई नहीं
इनमें से किस समान्य बीमारी द्वारा खून की क्षति अथवा अनीमिया हो सकता है ?
(क) कृमि संक्रमण
(ख) बवासीर
(ग) मलेरिया
(घ) उपर्युक्त सभी
लौह युक्त भोज्य पदार्थों के साथ इनमें से किस किस प्रकार के भोज्य पदार्थों का समावेश करने से लौह तत्व का अवशोषण बढ़ता है ?
(क) विटामिन ‘ए’ युक्त भोज्य पदार्थ
(ख) वसा एवं तेल युक्त भोज्य पदार्थ
(ग) विटामिन ‘बी ’ युक्त भोज्य पदार्थ
(घ) विटामिन ‘सी’ युक्त भोज्य पदार्थ
