Wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kangra DRG - Module 10,11 & 12

Total questions: 19

Worksheet time: 10mins

Name
Class
Date
1.

बच्चे को किस उम्र से स्तनपान करना चाहिए ?

a)

A. शिशु के जन्म के एक सप्ताह बाद से

b)

B. जन्म के तुरंत बाद से

c)

C. जब भी आप को यह लगे कि शिशु अस्वस्थ है

d)

D. (B) एवं (C)

2.

शिशु को स्तनपान कराने का उपयुक्त आसन इनमे से क्या है ?

a)

A. माँ द्वारा केवल बैठ कर

b)

B. माँ द्वारा केवल लेट कर

c)

C. माँ द्वारा बैठ एवं लेट कर दोनों ही प्रकार से

d)

D. शिशु की सुविधा के अनुसार

3.

एक कमजोर नवजात शिशु की पहचान हम निम्न में से किस स्थिति द्वारा कर सकते हैं ?

a)

A. जब शिशु 8.5 माह से पहले ही जन्म लिया हो

b)

B. जन्म के समय शिशु का वजन 2 किलो या उससे कम होने पर

c)

C. जन्म के समय शिशु का स्तनपान करने में सक्षम न होना

d)

D. उपर्युक्त सभी

4.

शिशु को बोतल द्वारा दूध पिलाने के खतरों हेतु इनमें से कौन सा कथन सत्य है ?

a)

A. बोतल एवं चुसनी की सफाई भली भांति नहीं हो पाती है |

b)

B. बोतल द्वारा दूध पिलाने से शिशु का विकास तीव्रता से होता है एवं वे अधिक स्वस्थ होते हैं

c)

C. बोतल एवं चुसनी में सफाई के अभाव में ये कीटाणुओं द्वारा संक्रमित हो जाते हैं और कई प्रकार की बीमारियाँ फैलाते हैं

d)

D. (A) एवं (C)

5.

कमजोर शिशु को जीवित रखने में हम किस तरह मदद कर सकते हैं ?

a)

A. अतरिक्त स्तनपान देकर

b)

B. कंगारू मदर केयर देकर

c)

C. अतरिक्त स्तनपान, अतरिक्त गर्माहट एवं अतरिक्त साफ सफाई देकर

d)

D. शिशु को जीवन रक्षक दवा देकर

6.

साफ सफाई बनायें रखने के लिए परिवार को क्या परामर्श दिया जा सकता हैं ?

a)

A. शिशु को छूने से पूर्व हाथ धोना

b)

B. शिशु को साफ एवं किटाणु रहित बोतल से दूध पिलाना

c)

C. नाल को साफ एवं सूखा रखना

d)

D. A एवं C

7.

7-8 माह के बच्चे को किस तरह का खाद्य सामाग्री दिया जा सकता हैं ?

a)

A. दाल का पानी

b)

B. मुलायम बिस्कुट चाय के साथ

c)

C. खिचड़ी

d)

D. चावल का पानी

8.

शारीरिक विकास के लिए कौन सा खाद्य समूह महत्वपूर्ण हैं ?

a)

A. अनाज, बाजरा एवं खाद्य तेल

b)

B. दाल, फलियाँ, नट्स एवं मांसाहारी

c)

C. हरे पत्तेदार सब्जियाँ

d)

D. उपरोक्त सभी

9.

समयपूर्व जन्मे बच्चे की पहचान कैसे की जाती हैं?

a)

A. परिपक्वता तिथि के बाद जन्म

b)

B. प्रसव की संभावित तिथि के पहले जन्म

c)

C. परिपक्वता तिथि के पहले जन्म

d)

D. प्रसव की संभावित तिथि के बाद जन्म

10.

सही उम्र पर ऊपरी आहार की शुरूआत सुनिश्चित करने हेतु हम परिवार की मदद कैसे कर सकते हैं ?

a)

A. शिशु के 5 माह की उम्र की शुरुआत से AWW एवं आशा के द्वारा परिवार को सलाह दिया जाना चाहिए

b)

B. परिवार को सलाह दिया जाना चाहिए जब शिशु 6 माह का हो जाये

c)

C. परिवार को सलाह दिया जाना चाहिए जब शिशु 7 माह का हो जाये

d)

D. A एवं B

11.

ऊपरी आहार कैसे दिया जाना चाहिए?

a)

A. अलग कटोरी में चम्मच की मदद से खिलाना

b)

B. अच्छी तरह से मसला भोजन। शुरुआत में नरम एवं आसानी से निगलने लायक ऊपरी आहार ।

c)

C. भोजन बनाने एवं खिलाने से पूर्व साबुन से हाथ धोना

d)

D. उपरोक्त सभी

12.

किस तरह का भोजन शुरुआत में दिया जाना चाहिए ?

a)

A. अर्धठोस चावल, दाल या खिचड़ी से शुरुआत किया जाना चाहिए

b)

B. घर में उपलब्ध अच्छी तरह से पका, नरम एवं मसला भोजन

c)

C. A एवं B

d)

D. दाल का पानी, माड़, चाय कॉफी जैसा तरल खाद्य पदार्थ

13.

बच्चो को स्तनपान के साथ ऊपरी आहार कम से कम किस उम्र तक दिया जाना चाहिये?

a)

A. 6 माह तक

b)

B. 12 माह तक

c)

C. 18 माह तक

d)

D. 24 माह तक

14.

अंतिम मासिक श्राव की तारीख (LMP) की गणना कैसे करते है?

a)

A. अंतिम मासिक श्राव का पहला दिन

b)

B. अंतिम मासिक श्राव का अंतिम दिन

c)

C. अंतिम मासिक श्राव का तीसरा दिन

d)

D. अंतिम मासिक श्राव का पॉचवा दिन

15.

परिवार को शिशु के छः माह पूरे करने पर घर भ्रमण करते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिये?

a)

A. पता लगाये कि यदि ऊपरी आहार की शुरुआत की गई है तो बच्चे को क्या दिया जा रहा है

b)

B. पता लगाये कि क्या शिशु को अलग कटोरी या थाली मे खिलाया जा रहा है?

c)

C. घर पर बने हुए खाने को शिशु को खिलाने योग्य बनाने का प्रदर्शन

d)

D. उपरोक्त सभी

16.

कमज़ोर शिशुओं की पहचान और देखभाल क्यों ज़रूरी है ?

a)

A. कमज़ोर शिशुओं की मृत्यु की सम्भावना बहुत अधिक होती है

b)

B. उचित देखभाल से कमज़ोर शिशु का जीना सुनिश्चित किया जा सकता है

c)

C. दोनों A एवं B

d)

D. इनमे से कोई नहीं

17.

गृह भेंट योजना पंजी में 1 से 5 माह तक के शिशु किस कॉलम में मिलेंगे ?

a)

A. कॉलम संख्या - 5

b)

B. कॉलम संख्या -9

c)

C. कॉलम संख्या -8

d)

D. कॉलम संख्या -10

18.

गृह भेंट योजना पंजी के कॉलम संख्या 9 में शिशु के किस जन्म काल की जानकारी प्राप्त होगी ?

a)

A. 6 से 8 महीने तक के बच्चे

b)

B. 1 से 3 महीने तक के बच्चे

c)

C. 4 से 6 महीने तक के बच्चे

d)

D. 8 से 12 महीने तक के बच्चेD. 8 से 12 महीने तक के बच्चे

19.

इनमे से कौन Pre Mature/ अपरिपकव शिशु है ?

a)

A. जिसका जन्म DOM के पहले हो

b)

B. जिसका जन्म EDD के पहले हो.

c)

C. जिसका जन्म EDD के बाद हो.

d)

D. जिसका जन्म DOM के बाद हो