NEW
Font size
WorksheetsHealth and ICDS training on IYCF & Maternal Nutrition
Total questions: 10
Worksheet time: 10mins
आयु के अनुसार पर्याप्त आहार में क्या विशेषताएं होनी चाहिए ?
आयु के अनुसार बारम्बारता व मात्रा
आयु के अनुसार भोजन में खाद्य समूहों की विविधिता
उपरोक्त दोनों
बच्चों को दिये जाने वाले ऊपरी आहार को हम विविध कब कहते हैं ?
दिन भर के आहार में कम से कम 3 खाद्य समूह शामिल हों
हर बार के आहार में कम से कम 4 खाद्य समूह शामिल हों
दिन भर के आहार में कम से कम 4 खाद्य समूह शामिल हों
दिन भर के आहार में और हर बार के खाने में कम से कम 4 खाद्य समूह शामिल हों
हम यह कैसे सुनिष्चित करें कि देखभालकर्ता बच्चे को सक्रियता से भोजन करा रहे हैं ?
देखभालकर्ता शिशु के साथ बाते करते है व खेलते हुए अलग कटोरी चम्मच से खिलाते है।
देखभालकर्ता शिशु को सही मात्रा में खाना मिले इसके लिए जबर्दस्ती करते हैं
देखभालकर्ता शिशु को अपने साथ अपनी ही थाली से खाना खिलाते हैं
उपरोक्त सभी
11 माह की बच्ची को दिन में कितनी बार खिलाना चाहिए ?
स्तनपान के साथ साथ कम से कम 2 बार खाना और 1-2 बार नाश्ता
स्तनपान के साथ साथ कम से कम 3 बार खाना और 1-2 बार नाश्ता
कम से कम 3 बार खाना तथा 2 बार नाश्ता
उपरोक्त में से कोई भी नही
कब कहेंगें कि 8 माह के शिशु को पर्याप्त मात्रा में खाना मिल रहा है ?
स्तनपान के साथ साथ दिन में कम से कम 2 बार खाना जिसमें 4 खाद्य समूह शामिल हों
स्तनपान के साथ साथ दिन में कम से कम 3 बार खाना जिसमें 5 खाद्य समूह शामिल हों
बिना स्तनपान कराए कम से कम 2 बार खाना जिसमें 4 खाद्य समूह शामिल हों
उपरोक्त में से कोई भी नही
गर्भावस्था के दौरान कितनी अतिरिक्त उर्जा व प्रोटीन की आवष्यकता होती है
200 कैलोरी, 5 ग्राम प्रोटीन
350 कैलोरी, 19 ग्राम प्रोटीन
1000 कैलोरी , 7 ग्राम प्रोटीन
कोई अतिरिक्त अवश्यकता नहीे
गर्भावस्था के दौरान सामान्य गर्भवती को कुल कितनी आयरन व कैल्शियम की गोलियों की आवष्यकता होती है?
100 आयरन, 100 कैल्शियम
100 आयरन, 180 कैल्शियम
180 आयरन, 180 कैल्शियम
180 आयरन, 360 कैल्शियम
गोदभराई का मुख्य उद्देश्य क्या है?
गर्भवती महिला को शीघ्र पंजीकरण के बारें में बतायें
गर्भवती महिला को समेकित स्वास्थ्य देखभाल व पोषण आवश्यकता के बारे में बतायें
गर्भवती को एम0सी0पी0 कार्ड की महत्वता से परिचित करें
उपरोक्त सभी
गोदभराई का प्राथमिक लक्षित समूह कौन है ?
आखिरी त्रैमास की गर्भवती महिलायें
तीसरे व चौथे माह की गर्भवती महिलायें
उपरोक्त में कोई भी नहीं
गर्भावस्था के दौरान एक गर्भवती महिला को कम से कम कितने खाद्य समूह का सेवन करना चाहिये?
2
4
5
10
