NEW
Font size
Worksheetsमुहावरे
Total questions: 10
Worksheet time: 3mins
मुहावरे किसे कहते हैं ?
एक वाक्य को
एक वाक्यांश को
एक वाक्यांश के सामान्य अर्थ को
एक वाक्यांश के विशेष अर्थ को
" अक्ल पर पत्थर पड़ना " का क्या अर्थ है ?
धोखा देना
बहुत शोर करना
बुद्धि से काम न लेना
नियम विरुद्ध कार्य करना
" गागर में सागर भरना " का क्या अर्थ है ?
संक्षेप में अधिक बात कह देना
दर जाना या घबरा जाना
होश आना
दुष्ट से दुष्टता का व्यवहार करना
" चुल्लू भर पानी में डूब मरना " का क्या अर्थ है ?
पराजित होना
चुप कर देना
भय के कारण डर कर रह जाना
शर्म महसूस होना
" दांतो तले उंगली दबाना " का क्या अर्थ है ?
बहुत शोर करना
हैरान होना
बहुत प्रसन्न होना
चुप कर देना
" काया पलट होना " का क्या अर्थ है ?
भारी परिवर्तन
तेजी से बढ़ोतरी
अपनी आदत ना छोड़ना
सफल न होना
" दाल न गलना " का क्या अर्थ है ?
सफल न होना
पराजित होना
चुगली करना
मारा मारा फिरना
" ताँता बँधा रहना " का क्या अर्थ है ?
हार मान लेना
बहुत मूर्ख
आने जाने वालों का क्रम जारी रहना
हताश होना
" अपने पैरों पर खड़ा होना " का क्या अर्थ है ?
मधुर वचन बोलना
दया आ जाना
मैदान छोड़कर भागना
स्वावलम्बी होना
" पाँव उखड़ना "का क्या अर्थ है ?
बहुत थक जाना
शर्मिंदा होना
मैदान छोड़कर भागना
कठिन कार्य
