Worksheetsगोस्वामी तुलसीदास
Total questions: 25
Worksheet time: 13mins
तुलसीदास ने ''किसबी, किसान -कुल'' वाले कवित्त में किसका वर्णन किया है ?
राम नाम की महिमा का
अपने युग की बेरोज़गारी का
लोगों की आलोचना का
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
कवित्त में भूख और गरीबी का सबसे मार्मिक दृश्य कौन सा है ?
कूड़े में से भोजन उठाकर खाना
गरीबों का भूखे सो जाना
पैसों के लिए अपने बच्चों को बेचना
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
' पेट की अग्नि' से क्या तात्पर्य है ?
एसिडिटी
भूख
पेट दर्द
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
'पेट की आग' की तुलना किस अग्नि से की गई है ?
दावाग्नि
बडवाग्नि
जठराग्नि
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
तुलसीदास के अनुसार पेट की आग का शमन कौन कर सकता है ?
भोजन
धनवान
ईश्वर कृपा
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
'राम घनश्याम' में कौन सा अलंकार है ?
उपमा अलंकार
रूपक अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार
यमक अलंकार
विभिन्न वर्गों के लोग भुखमरी के शिकार क्यों हैं ?
अन्न उत्पन्न न होने के कारण
अकाल पड़ने के कारण
बेरोजगारी होने के कारण
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
तुलसीदास ने 'रावण' की तुलना किससे की है ?
गरीबी से
भुखमरी से
बेरोजगारी से
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
''आगि बडवागितें बड़ी है आगि पेटकी'' पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?
उपमा अलंकार
व्यतिरेक अलंकार
विभावना अलंकार
विशेषोक्ति अलंकार
तुलसी के स्वर में क्षोभ किस कारण प्रतीत होता है ?
जीवन में जातीय अपवाद सहन करने के कारण
लोगों के द्वारा भला -बुरा कहे जाने के कारण
जीवन में प्राप्त कष्टों के कारण
उपरोक्त सभी
''लैबोको एक न दैबको दोऊ'' यह हिंदी का कौनसा मुहावरा है ?
न ऊधो का लेना . न माधो का देना
लेना एक न देना दो
उपरोक्त सभी
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
हनुमान भरत की किस बात से प्रभावित हुए ?
बाहुबल
मृदु स्वभाव
राम के प्रति अखंड प्रेम
उपरोक्त सभी
तुलसीदास राम के किस रूप की आराधना करते हैं ?
सामान्य मनुष्य का रूप
राजा का रूप
मर्यादा पुरुषोत्तम रूप
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
राम ने भाई के प्रेम की तुलना में किनको हीन माना है ?
पुत्र
धन
पत्नी
उपरोक्त सभी
हनुमान पवन पुत्र होते हुए भी भरत के बाण पर जाना क्यों स्वीकार कर लेते हैं ?
विनम्रता के कारण
व्यवहार कुशलता के कारण
भक्त होने के कारण
उपरोक्त सभी
लक्ष्मण मूर्छा और राम का विलाप में कौन से रस की अभिव्यक्ति प्रमुख रूप से हुई है ?
हास्य
वीर
करुण
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
राम लक्ष्मण के बिना कैसा अनुभव करते हैं ?
पंखों के बिना पक्षी की तरह
मणि के बिना सर्प की तरह
सूंड के बिना हाथी की तरह
उपरोक्त सभी
लक्ष्मण की माता का क्या नाम था ?
कौशल्या
सुमित्रा
कैकेई
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
हनुमान के द्वारा संजीवनी बूटी लाने पर करुण रस के बीच कौन से रस की उत्पत्ति हो गई ?
वीर रस
हास्य रस
वात्सल्य रस
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
रावण सिर क्यों धुनने लगा ?
मेघनाद की मृत्यु का समाचार पाकर
लक्ष्मण के होश में आने का समाचार पाकर
राम के लंका में आने का समाचार पाकर
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
कुंभकरण ने जगत जननी किसे कहा ?
अपनी भाभी मंदोदरी को
सीता को
अपनी माता को
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
कुंभकरण से मिलते समय रावण की दशा कैसी थी ?
घबराया हुआ था
चेहरे पर हवाइयाँ उड़ रही थी
मुँह सूख रहा था
उपरोक्त सभी
'सिर धुनना' मुहावरे का अर्थ क्या होता है ?
सिर पीट लेना
पछताना
सिर दर्द होना
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
सोए हुए कुंभकरण को किसके समान बताया है ?
हाथी के समान
साक्षात् काल के समान
विशालकाय घड़े के समान
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
लक्ष्मण के होश में आने का समाचार सुनकर घबराया हुआ रावण किसके पास गया ?
कुंभकरण के पास
मेघनाद के पास
अपनी सेना के पास
उपरोक्त में से कोई भी नहीं
