wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

अलंकार भाग 2 कक्षा 9

Total questions: 25

Worksheet time: 19mins

Name
Class
Date
1.

चमचम चपला -सी चमक रही। इस काव्य पंक्ति में अलंकार है

a)

उपमा

b)

अनुप्रास

c)

यह दोनों ही

d)

यह दोनों ही नहीं

2.

ले चला साथ मैं तुझे कनक , ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक।।इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?

a)

उपमा

b)

रूपक

c)

मानवीकरण

d)

उत्प्रेक्षा

3.

जान पड़ता है नेत्र देख बड़े-बड़े, हीरो में गोल नीलम है जड़े।।इस पंक्ति में अलंकार है

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

मानवीकरण

4.

बीती विभावरी जाग री।।

अंबर -पनघट में डुबो रही ,तारा -घट उषा नागरी।। इसमें कौन सा अलंकार है?

a)

उत्प्रेक्षा

b)

उपमा

c)

रूपक

d)

यमक

5.

मनो- मानो, जनु- जानो,मनहुं-जनहुं, और मनो किस अलंकार के वाचक शब्द होते हैं।

a)

उपमा

b)

रूपक

c)

उत्प्रेक्षा

d)

यमक

6.

कर का मनका डारि दै मन का मनका फेर।। इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है

a)

रूपक

b)

यमक

c)

उपमा

d)

मानवीकरण

7.

वह दीपशिखा- सी शांत भाव में लीन। इस पंक्ति में अलंकार है-

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

यमक

8.

सोहत ओढ़े पीत पट श्याम सलोने गात। मनो नीलमणि सैल पर ,आतप परयौ प्रभात। इस पंक्ति में अलंकार होगा

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

मानवीकरण

9.

सागर के ऊपर नाच -नाच करती हैं लहरें मधुर गान।। इस पंक्ति में अलंकार है-

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

मानवीकरण

d)

यमक

10.

पोथी पढि पढ़ि जग मुवा,पंडित भया न कोय।। इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है

a)

अनुप्रास

b)

उपमा

c)

रूपक

d)

उत्प्रेक्षा

11.

इतना रोया था मैं उस दिन ,ताल -तलैया सब भर डाले।। इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?

a)

रूपक

b)

अतिशयोक्ति

c)

उपमा

d)

उत्प्रेक्षा

12.

मखमल के झूल पड़े हाथी -सा टीला। इस पंक्ति में अलंकार होगा

a)

उत्प्रेक्षा

b)

रूपक

c)

उपमा

d)

यमक

13.

बाण नहीं पहुंचे शरीर तक ।।

शत्रु गिरे पहले ही भू पर।। इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

a)

रूपक

b)

श्लेष

c)

अतिशयोक्ति

d)

यमक

14.

थोथे बादर क्वार के ज्यों रहीम घहरात।।

धनी पुरुष निर्धन भए करें पाछिली बात।। इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है।।

a)

यमक

b)

उत्प्रेक्षा

c)

उपमा

d)

रूपक

15.

घुटनों पर पड़ी है नदी चादर -सी।। इस पंक्ति में अलंकार होगा

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

श्लेष

16.

1)उपमेय-जिसकी उपमा दी जाए।

2)उपमान-जिससे उपमा दी जाए।।

a)

पहली परिभाषा सही है दूसरी गलत है

b)

दूसरी परिभाषा सही है पहली गलत है

c)

दोनों परिभाषाएं गलत हैं

d)

दोनों परिभाषाएं सही हैं।

17.

जब उपमेय में उपमान की संभावना व्यक्त की जाती है ,तो वहां कौन सा अलंकार होता है?

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

श्लेष

18.

नीचे दी गई मानवीकरण अलंकार की कौन सी एक परिभाषा गलत है?

a)

कविता में जब निर्जीव पदार्थों को मानव की तरह कार्य करते हुए दिखाया जाता है तो वहां मानवीकरण अलंकार होता है।

b)

जो काम मनुष्य करता है अगर वही प्रकृति को करता हुआ दिखाया जाए तो वहां मानवीकरण अलंकार होता है

c)

कविता में प्रकृति को मनुष्य बना देना ही मानवीकरण अलंकार की पहचान होती है।

d)

जब किसी व्यक्ति या गुण का वर्णन बहुत बढ़ा चढ़ाकर किया जाए वहां मानवीकरण अलंकार होता है।

19.

बीती विभावरी जाग री!

अंबर- पनघट में डुबो रही

तारा- घट ऊषा नागरी।। इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है

a)

रूपक

b)

यमक

c)

उपमा

d)

उत्प्रेक्षा

20.

ओ चिंता की पहली रेखा,

अरी, विश्व -वन की व्याली।। इस पंक्ति में अलंकार होगा।।

a)

यमक

b)

रूपक

c)

उपमा

d)

उत्प्रेक्षा

21.

वन -शारदी चंद्रिका -चादर ओढ़े।। इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

श्लेष

22.

जहां किसी व्यक्ति गुण या स्थिति का वर्णन बहुत बढ़ा चढ़ाकर किया जाए, वहां कौन सा अलंकार होता है?

a)

उत्प्रेक्षा

b)

मानवीकरण

c)

अतिशयोक्ति

d)

रूपक

23.

कलियां दरवाजे खोल खोल जब झुरमुट में मुसकाती हैं।। इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?

a)

मानवीकरण

b)

यमक

c)

उपमा

d)

उत्प्रेक्षा

24.

तुम्हारी यह दंतुरित मुसकान।

मृतक में भी डाल देगी जान।। इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

a)

रूपक

b)

अतिशयोक्ति

c)

उपमा

d)

यमक

25.

कोटि- कुलिस- सम वचन तुम्हारा।। इस पंक्ति में कौनसा अलंकार है?

a)

रूपक

b)

उपमा

c)

उत्प्रेक्षा

d)

श्लेष