NEW
Font size
S
M
L
XL
Worksheetsखूशबू रचते हाथ MCQ
Total questions: 26
Worksheet time: 13mins
Name
Class
Date
1.
कवि के अनुसार शहर में हर दिन क्या होता है?
a)
शोर-शराबा
b)
मकानों का निर्माण
c)
त्यौहार
d)
इनमें से कुछ नहीं
2.
रोज-रोज नये बनते मकानों के कारण क्या होता है?
a)
शोर-शराबा
b)
भीड़
c)
त्यौहार
d)
कोई भी व्यक्ति रास्ता भूल सकता है
3.
पुराने निशानों के मिट जाने से कवि को क्या परेशानी होती है?
a)
यह उन्हें याद करता है
b)
पुराने निशान पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं
c)
निशानों के मिट जाने से रास्ता खोजना मुश्किल है
d)
इनमें से कुछ नहीं
4.
अपना रास्ता ढूँढ़ने के लिए कवि किसका सहारा लेता था?
a)
पीपल के पेड़ का
b)
पुराने गिरे हुए मकान का
c)
जमीन के खाली टुकड़े का
d)
उपरोक्त सभी
5.
कवि के अनुसार रास्ता ढ़ूँढ़ने के लिए आप अपनी याददाश्त पर भरोसा क्यों नहीं कर सकते?
a)
शोर-शराबे के कारण
b)
यादाश्त कमजोर होने के
c)
अधिक मकानों के बन जाने के कारण
d)
इनमें से कुछ नहीं
6.
एक ही दिन में सबकुछ इतना कैसे बदल जाता है?
a)
शोर-शराबे के कारण
b)
हर दिन नए मकानों के निर्माण के कारण
c)
पेड़ों को काटने के कारण
d)
इनमें से कुछ नहीं
7.
कवि के अनुसार सही घर ढूंढ़ने का क्या उपाय है?
a)
हर दरवाजे को खटखटा कर पूछना
b)
हर इंसान से पूछना
c)
किसी परिचत का इंतज़ार करना
d)
इनमें से कुछ नहीं
8.
कवि को अंत में क्या उम्मीद है?
a)
शोर-शराबा कम होने का
b)
मकानों का निर्माण कम होने का
c)
अपना घर मिल जाने का
d)
किसी परिचत के आने का
9.
कविता में कौन- कौन से पुराने निशानों का उल्लेख किया गया है?
a)
पीपल का पेड़
b)
ढ़हा हुआ मकान
c)
लोहे का बिना रंगवाला गेट
d)
उपरोक्त सभी
10.
‘वसंत का गया पतझड़’ और ‘बैसाख का गया भादों को लौटा’ से क्या अभिप्राय है?
a)
महीनों बाद लौटने से
b)
महीनों के बीतने से
c)
नया महीना आने से
d)
इनमें से कुछ नहीं
11.
कवि का 'खुशबू रचते हैं हाथ' से क्या अभिप्राय है?
a)
अगरबत्ती बनाने वाले हाथों से
b)
गुलदस्ता बनाने वालों से
c)
इत्र बनाने वालों से
d)
इनमें से कुछ नहीं
12.
अगरबत्ती का कारखाना अकसर कहाँ होता है?
a)
किसी तंग गली में
b)
घरों और सड़कों के किनारे गंदे पानी के बहाव के लिए बनाए गए रास्ता के पार
c)
बदबूदार कूड़े के ढेर के समीप
d)
उपरोक्त सभी
13.
अगरबत्ती बनाने वाले कारीगरों के हाथ कैसे होते हैं?
a)
हाथों में उभरी हुई नसें
b)
हाथों के नाखून घिसे हुए
c)
कोमल और खुशबूदार
d)
उपरोक्त सभी
14.
कवि के अनुसार तंग गलियों में कितनी अगरबत्तियां बनती है?
a)
हजारों
b)
लाखों
c)
पूरे देश की
d)
इनमें से कुछ नहीं
15.
गंदे मुहल्ले के गंदे लोग (गरीब लोग) किसकी खुशबू वाली अगरबत्तियाँ बनाते हैं?
a)
केवड़ा
b)
गुलाब
c)
रातरानी
d)
उपरोक्त सभी
16.
दूसरी बार आने पर क्या होता है?
a)
कोई कवि को पहचानता नहीं
b)
इलाके में भारी अंतर आ जाता है
c)
सभी लोग कवि को पहचान लेते हैं
d)
कवि अक्सर अपने मित्र का घर भूल जाता है।
17.
समाज को सुंदर बनाने वाले लोग अक्सर कैसी जगहों में रहते हैं?
a)
अच्छी जगहों में
b)
आलीशान बंगलों में
c)
गंदी जगहों में
d)
शहर के बीच में।
18.
समाज को खूशबू देने वाले लोग गंदी जगहों पर रहने के लिए क्यों मजबूर हैं?
a)
उनके पास इतना पैसा नहीं कि वे अच्छी जगह पर मकान बना सकें।
b)
उनको उपेक्षित नज़रों से देखा जाता है।
c)
उनका शोषण होता है।
d)
उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।
19.
खूशबू रचते हाथ कविता में कैसे-कैसे हाथों का उल्लेख हआ है?
a)
उभरी नसों वाले हाथों का
b)
जख्म से फटे हाथों का
c)
जूही की डाल से खुशबूदार हाथों का
d)
उपर्युक्त सभी का।
20.
बसंत का गया पतझड़ ; में लौटने से क्या अभिप्राय है?
a)
एक साल बाद लौटना
b)
जवानी में जाकर बुढ़ापे में लौटना
c)
भारी अंतर का आ जाना
d)
उपर्युक्त सभी ठीक हैं।
21.
पुराने निशान धोखा क्यों दे देते हैं?
a)
लोग उन निशानों को मिटा देते हैं
b)
लोग उस जगह पर नए मकान बना लेते हैं
c)
लेखक को याद ही नहीं रहता
d)
इनमें से कोई नहीं।
22.
कवि पीपल, लोहे के दरवाजों, खाली ज़मीन के आधार पर क्या पहचानना चाहता है?
a)
उस स्थान को जहाँ पर उसे जाना है
b)
अपने खाली पड़े प्लाट को
c)
अपने पड़ोसियों के मकान को
d)
अपनी पैतृक ज़मीन को।
23.
नए इलाके में जाने पर कवि क्या भूल जाता है?
a)
सामान
b)
रास्ता
c)
पढना
d)
फोन करना।
24.
अरुण कमल का जन्म कब हुआ?
a)
सन् 1950 में
b)
सन् 1952 में
c)
सन् 1954 में
d)
सन् 1956 में
25.
खुशबू रचते हाथ कविता के कवि कौन हैं?
a)
जयशंकर प्रसाद
b)
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला।
c)
सियाराम शरण गुप्त
d)
अरुण कमल।
26.
नए इलाके में कविता के कवि कौन हैं?
a)
अरुण कमल
b)
हरिवंशराय बच्चन
c)
नज़ीर अकबराबादी
d)
रामधारी सिंह दिनकर।
Reset
