wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 11-15)

Total questions: 34

Worksheet time: 46mins

Name
Class
Date
1.

कभी कभी यशोदा माता कृष्ण से _____ लाने के लिए कहतीं | (अध्याय 11)

a)

खड़ाऊं

b)

पीढ़ा

c)

मटकी

d)

ऊखल

2.

यदि कोई भगवान् को कुछ देता है तो उसे _____ (अध्याय 11)

a)

घाटा होता है

b)

यूं का यूं वापस मिल जाता है

c)

दोगुना होकर वापस मिलता है

d)

लाखों गुना लाभ मिलता है

3.

माता यशोदा ने गोकुल (महावन) में कृष्ण का अंतिम जन्मदिवस कैसे मनाया? (अध्याय 11)

a)

मैक्डोनाल्ड्स में केक काटकर

b)

घर में

c)

कृष्ण को सुन्दर वस्त्र आभूषण पहनाकर

d)

ब्राह्मणों को गाय दान करके

4.

गोकुल (महावन) को छोड़कर वृन्दावन जाने का सुझाव किसने दिया? (अध्याय 11)

a)

नन्द महाराज

b)

उपनन्द

c)

सदानन्द

d)

शतानन्द

5.

वत्सासुर क्या रूप धारण करके कृष्ण बलराम को मारने आया था? (अध्याय 11)

a)

गाय

b)

बछड़ा

c)

सांड

d)

कुत्ता

6.

कृष्ण ने विशाल बक की चोंच को दो भागों में कैसे चीरा? (अध्याय 11)

a)

जैसे बढई लकड़ी को चीरता है

b)

जैसे बच्चा तिनके के टुकड़े कर देता है

c)

जैसे जादूगर एक लड़की की दो बना देता है

d)

जैसे मां चाकू से सेब के दो टुकड़े कर देती है

7.

कृष्णभावनाभावित लोग तीनों तापों से मुक्त होकर सुखोपभोग कैसे कर सकते हैं? (अध्याय 11)

a)

कृष्ण-बलराम के आश्चर्यजनक कार्यों की चर्चा करके

b)

कंस की भांति निरंतर कृष्ण का स्मरण करके

8.

कृष्ण के साथ खेलने वाले ग्वाल-बाल असुरों से भयभीत नहीं थे, जबकि अमृतपान करने वाले देवता अघासुर से भयभीत थे | क्यों? (अध्याय 12)

a)

मृत्यु से रक्षा के सारे भौतिक प्रबंध अनिश्चित होते हैं

b)

कृष्णभावनाभावित के लिए अमरता निश्चित है

9.

अघासुर-पूतना-बकासुर भाई बहनों में सबसे छोटा कौन था? (अध्याय 12)

a)
b)
c)
10.

अघासुर ने ____ योगसिद्धि के द्वारा __ मील लम्बे मोटे सर्प का रूप धारण किया | (अध्याय 12)

a)

अणिमा, 8

b)

लघिमा, 12

c)

महिमा, 8

d)

कामवशयिता, 12

11.

अघासुर को मारने के बाद कृष्ण ग्वाल-बालों के साथ कहाँ से बाहर आये? (अध्याय 12)

a)

उसके पेट को चीर कर

b)

उसके सिर के छेद से

c)

उसकी पूँछ से

d)

उसके मुख से

12.

अघासुर का वध करते समय कृष्ण तथा ग्वाल बाल किस आयु के थे? (अध्याय 12)

a)

कुमार ( < 5)

b)

पौगण्ड (> 5, < 10)

c)

किशोर (> 10, < 15)

d)

तरुण ( > 15)

13.

अघासुर को भगवान् के नित्य शरीर के साथ तदाकार होने का अवसर कैसे प्राप्त हुआ? (अध्याय 12)

a)

अघासुर सबसे बड़ा पापी था और पापीे के लिए ही यह संभव है

b)

स्वयं भगवान् कृष्ण के उसके शरीर में प्रवेश करने से वह पाप मुक्त हो गया था

14.

भौतिक विषय और दिव्य विषय में क्या अंतर है? (अध्याय 13)

a)

भौतिक कथावस्तु बासी पड़ जाती है

b)

दिव्य कथावस्तु नित्य-नवायमान रहती है

15.

यमुना किनारे कलेवे का आनंद लूटते समय ग्वाल-बालों का बछड़ों के ओझल होने का भय कब दूर हुआ? (अध्याय 13)

a)

"कृष्ण-कृष्ण" चिल्लाते ही

b)

जब उन्हें अंततः अपने बछड़े मिल गए

16.

कृष्ण ने यशोदा के साथ-साथ अन्य वयोवृद्ध गोपिकाओं को भी दूध पिलाने का अवसर कब तक प्रदान किया? (अध्याय 13)

a)

1 महीने

b)

6 महीने

c)

1 वर्ष

d)

कभी नहीं

17.

ब्रह्मा का एक क्षण = ____________ (अध्याय 13)

a)

12 सौर महीने

b)

12 सौर वर्ष

c)

100 सौर वर्ष

d)

10000 सौर वर्ष

18.

बलराम ने कैसे अनुमान लगाया कि कृष्ण ने ग्वाल-बालकों व बछड़ों के रूप में विस्तार किया है? (अध्याय 13)

a)

गायें दूसरों के बछड़ों को, जो घास से तृप्त थे, दूध पिला रही थीं |

b)

गायें अपने बछड़ों को छोड़कर कृष्ण के पास आ रही थीं |

c)

पिता पुत्रों को गोद में उठा, आलिंगन व सिर सूंघने लगे |

d)

वयोवृद्ध गोपिकाएं अपने पुत्रों के बजाय कृष्ण को देख रही थी

19.

ब्रह्मा को आश्वस्त करने के लिए सभी बालक, बछड़े कैसे विष्णु रूप में रूपांतरित हुए? (अध्याय 13)

a)

द्विभुजी विष्णु बिना श्रीवत्स चिह्न के

b)

द्विभुजी विष्णु श्रीवत्स चिह्न सहित

c)

चतुर्भुजी विष्णु बिना श्रीवत्स चिह्न के

d)

चतुर्भुजी विष्णु श्रीवत्स चिह्न सहित

20.

बालकों तथा बछड़ों के विष्णुरूप किसके समान थे? (अध्याय 13)

a)

अग्नि

b)

अग्नि का ताप

c)

जलपात्रों में प्रतिबिंबित सूर्य

d)

वास्तविक सूर्य

21.

जब ब्रह्मा ने हंसवाहन से उतरकर दण्डवत किया तो उनका रंग कैसा बताया गया है? (अध्याय 13)

a)

सोने जैसा

b)

चांदी जैसा

c)

पीतल जैसा

d)

तपते हुए तांबे जैसा

22.

दण्डवत करते समय ब्रह्मा के कितने सिर भगवान् के चरण कमलों का स्पर्श कर रहे थे? (अध्याय 13)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

23.

कौन जन्म-मृत्यु के चक्र से छूटकर भगवद्धाम जाने का अधिकारी बन जाता है? (अध्याय 14)

a)

भगवान् की दिव्य लीलाओं के विषय में थोड़ा भी समझ ले

b)

जो भक्तों को असीमित कष्ट पहुंचाए

c)

किसी को भक्ति करने ही न दे

d)

जो अभक्तों से कृष्ण का बखान सुने

24.

भगवान् को जानने की कल्याणदायी विधि क्या है? (अध्याय 14)

a)

मानसिक चिंतन

b)

भक्तिविहीन ध्यान

c)

भौतिक विज्ञान

d)

भक्ति

25.

भौतिक जगत में रहने का अर्थ है ________ (अध्याय 14)

a)

चिंताओं से परिपूर्ण

b)

मात्र दुःख

c)

केवल क्लेश

d)

असीमित आनंद

26.

माया के विषय में क्या-क्या सही है? (अध्याय 14)

a)

माया का अस्तित्व केवल मन के भीतर होता है

b)

माया भगवान् के प्रति अज्ञानता के अतिरिक्त कुछ नहीं है

c)

भगवान् के व्यक्तित्व को भूल जाना माया है

d)

भगवान् की सर्वोच्च शक्ति माया है

27.

मुकुंद शब्द का क्या अर्थ है? (अध्याय 14)

a)

मोक्ष देने वाले

b)

कुंद पुष्प के समान मुस्कुराते मुख वाले

28.

वृन्दावन में भौतिक और आध्यात्मिक वस्तुओं में अंतर नहीं है, क्यों? (अध्याय 14)

a)

क्योंकि प्रत्येक वस्तु भगवान् की सेवा में समर्पित है

b)

क्योंकि प्रत्येक वस्तु जीव के भोग के लिए प्रयोग होती है

29.

ब्रह्मा ने भगवान् की स्तुति करने के बाद उनकी कितनी परिक्रमा की? (अध्याय 14)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

30.

ब्रह्मा द्वारा बालकों को लौटाने के बाद वे किस अवस्था में घर वापस आये? (अध्याय 15)

a)

कौमार

b)

पौगण्ड

c)

किशोर

d)

तरुण

31.

वृन्दावन के जंगल में उत्पन्न वृक्ष अपने पूर्व जन्म में किस धारणा में स्थित थे? (अध्याय 15)

a)

शुद्ध भक्ति

b)

निर्गुण धारणा

c)

परमात्मा पर ध्यान

d)

भौतिक परोपकार

32.

तालवन में जाकर गधे के रूप में धेनुकासुर को मारने के लिए कृष्ण बलराम को किसने प्रेरित किया? (अध्याय 15)

a)

सुदामा

b)

सुबल

c)

स्तोक कृष्ण

d)

नन्द महाराज

33.

कौन सी ऋतु में यमुना का विषैला जल पीकर गायें तथा बालक प्रभावित हुए? (अध्याय 15)

a)

शीत

b)

ग्रीष्म

c)

शिशिर

d)

वसंत

34.

कृपया अपना आज का उत्साही अनुभव लिखें

4 lines