NEW
Font size
S
M
L
XL
WorksheetsCapacity Building of CHC Part-1
Total questions: 35
Worksheet time: 18mins
Name
Class
Date
1.
आयरन (IFA) की गोली गर्भावस्था के कौन से माह से शुरू करना चाहिए ?
a)
दूसरा माह
b)
तीसरा माह
c)
चौथा माह
d)
छठा माह
e)
इनमे से कोई नहीं
2.
गर्भावस्था के पहले एवं दूसरे तिमाही में इनमे से क्या करना जरूरी नही है ?
a)
TT की सुई लगवाना
b)
दिन में आराम करना
c)
प्रसवपूर्व तैयारी करना
d)
अतिरिक्त भोजन करना
e)
इनमे से कोई नहीं
3.
गर्भवती महिला को आयरन (IFA) की गोली सेवन करने से क्या लाभ होता है ?
a)
खून की कमी नहीं होती
b)
बच्चे का दिमाग तेज होता है
c)
प्रसव आसानी से होता है
d)
प्रसव समय पर होता है
e)
इनमे से कोई नहीं
4.
एक सामान्य गर्भवती महिला को गर्भावस्था से प्रसव होने तक कितनी आयरन (IFA) की गोली का सेवन करना चाहिए ?
a)
100
b)
120
c)
180
d)
360
e)
इनमे से कोई नहीं
5.
आयरन (IFA) की गोली के सम्बंध में कौन सा कथन सही है ?
(क) साधारणत: IFA का सेवन खाली पेट करना चाहिए
(ख) कब्ज होने या मल का रंग काला होने पर सेवन बन्द कर देना चाहिए
(ग) IFA के साथ दुघ का सेवन नहीं करना चाहिए
a)
केवल (क)
b)
केवल (क) एवं (ख)
c)
केवल (क) एवं (ग )
d)
सभी कथन सही हैं
e)
इनमे से कोई नहीं
6.
किसी गर्भवती महिला को प्रसवपूर्व तैयारी के बारे में सलाह देने का सबसे सही समय क्या है ?
a)
पहली तिमाही में
b)
दूसरी तिमाही में
c)
तीसरी तिमाही में
d)
इनमे से कोई नहीं
7.
प्रसव के बाद नवजात शिशु की देखभाल बारे में सलाह देने का सबसे सही समय क्या है ?
a)
पहली तिमाही में
b)
दूसरी तिमाही में
c)
तीसरी तिमाही में
d)
इनमे से कोई नहीं
8.
प्रसव के तुरंत बाद अपनाए जाने वाले परिवार नियोजन के कौन-कौन से साधन हैं ?
(क) महिला बंध्याकरण (ऑपरेशन)
(ख) कॉपर-टी
(ग) छाया गोलियां
(घ) अंतरा सुई
a)
केवल (क) एवं (ख)
b)
केवल (क) एवं (ग)
c)
केवल (क) , (ख) एवं (ग )
d)
उपरोक्त सभी
9.
प्रसव के बाद परिवार नियोजन के बारे में क्या गलत है ?
a)
माहवारी आने के पहले भी दोबारा गर्भधारण हो सकता है
b)
प्रसव के 7 दिनों के अन्दर महिला बंध्याकरण हो सकता है
c)
प्रसव के 48 घण्टे के अन्दर कॉपर-टी लगाया जा सकता है
d)
प्रसव के 42 दिनों के अन्दर अन्तरा सुई लगायी जा सकती है
e)
इनमे से कोई नहीं
10.
प्रसवपूर्व तैयारी में क्या-क्या तैयारी जरूरी है ?
(क) प्रसव के लिए अस्पताल का चयन
(ख) अस्पताल जाने के लिए गाड़ी/ड्राइवर का नम्बर
(ग) अस्पताल साथ जाने वाले व्यक्ति का चयन
(घ) नया धागा, नया ब्लेड, साफ-सूखा कपड़ा एवं साबुन तैयार रखना
a)
केवल (क) , (ख) एवं (ग )
b)
केवल (क) , (ख) एवं (घ )
c)
केवल (ख) , (ग) एवं (घ )
d)
सभी कथन सही हैं
11.
एक सामान्य महिला को प्रसव होने के बाद कितनी आयरन (IFA) की गोली का सेवन करना चाहिए ?
a)
100
b)
120
c)
180
d)
360
e)
इनमे से कोई नहीं
12.
शिशु को जन्म से 6 माह तक केवल स्तनपान क्यों करवाना चाहिए ?
(क) शिशु के विकास के लिए माँ के दूध में पर्याप्त पोषण होता है
(ख) माँ के दूध मे शीशु के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, अत: ऊपर से पानी देने की जरूरत नहीं होती
(ग) माँ के दूध के अलावा कुछ भी देने पर संक्रामण का खतरा रहता है
a)
केवल (क)
b)
केवल (क) एवं (ख)
c)
केवल (क) एवं (ग)
d)
सभी कथन सही हैं
13.
इनमें से कौन सा साधन परिवार नियोजन का स्थायी साधन है ?
a)
अन्तरा सुई
b)
छाया गोली
c)
माला-एन
d)
कॉपर-टी
e)
इनमे से कोई नहीं
14.
पेंटावेलेंट का पहला टीका जन्म के कितने दिन बाद लगता है ?
a)
एक माह बाद
b)
डेढ़ माह बाद
c)
दो माह बाद
d)
ढ़ाई माह बाद
e)
इनमे से कोई नहीं
15.
LMP क्या होता है ?
a)
अन्तिम मासिक का पहला दिन
b)
अन्तिम मासिक का आखिरी दिन
c)
पहली मासिक का पहला दिन
d)
पहली मासिक का आखिरी दिन
e)
इनमे से कोई नहीं
16.
LMP से EDD निकालने के लिए LMP की तारीख में कितना समय जोड़ा जाता है ?
a)
9 माह 7 दिन
b)
7 माह 9 दिन
c)
9 माह 6 दिन
d)
6 माह 9 दिन
e)
इनमे से कोई नहीं
17.
शिशु को ऊपरी आहार देने के शुरुआत जन्म के कितने दिनों के बाद से करनी चाहिए ?
a)
120 दिन
b)
180 दिन
c)
100 दिन
d)
360 दिन
e)
इनमे से कोई नहीं
18.
अन्नप्राशन दिवस के सम्बंध मे कौन सा कथन सही है ?
(क) प्रत्येक माह के 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित होता है
(ख) इस दिन 4-11 माह पूरा करने वाले शिशु के माता-पिता को ऊपरी आहार के बारे मे सलाह दी जाती है
(ग) इस दिन अंगनबाड़ी केंद्र पर टिककरण होता है
a)
केवल (क)
b)
केवल (ख)
c)
केवल (ग)
d)
केवल (क) एवं (ख)
e)
सभी कथन सही हैं
19.
नवजात शिशु को जन्म के कितने समय तक स्नान नहीं करवाना चाहिए ?
a)
24 घण्टा
b)
48 घण्टा
c)
72 घण्टा
d)
7 दिन
e)
30 दिन
20.
नवजात शिशु को जन्म के बाद स्तनपान शुरू करवाने के सम्बंध मे कौन सा कथन सबसे सही है ?
a)
जन्म के 1 घण्टे के अन्दर
b)
जन्म के बाद जितना जल्द हो सके
c)
जन्म के 2 घण्टे के अन्दर
d)
जन्म के 12 घण्टे के अन्दर
21.
नवजात शिशु के गर्भनाल (cord) पर क्या लगाना चाहिए ?
a)
पाउडर
b)
सरसों का तेल
c)
GV पेन्ट (स्याही वाली दवा)
d)
कुछ नहीं
22.
खसरा का पहला टीका जन्म के कितने दिन बाद लगता है ?
a)
डेढ़ माह बाद
b)
ढ़ाई माह बाद
c)
साढ़े तीन माह बाद
d)
नौ माह बाद
e)
सोलह माह बाद
23.
शिशु को ऊपरी आहार के साथ-साथ लगातार स्तनपान कम से कम किस उम्र तक करवाना चाहिए ?
a)
1 वर्ष
b)
2 वर्ष
c)
3 वर्ष
d)
5 वर्ष
e)
इनमे से कोई नहीं
24.
जन्म के समय कमजोर शिशु के निम्न में से क्या लक्षण होते हैं ?
(क) वजन 2000 ग्राम या कम
(ख) 37 सप्ताह से पहले जन्म
(ग) कमजोर स्तनपान
a)
केवल (क)
b)
केवल (ख)
c)
केवल (ग)
d)
केवल (क) एवं (ख)
e)
(क) , (ख) या (ग) में से कोई भी एक
25.
शिशु को KMC (कंगारू मदर केयर) करते समय एक बार में कम से कम कितना देर तक त्वचा से सटा कर रखना चाहिए ?
a)
15 मिनट
b)
30 मिनट
c)
60 मिनट
d)
120 मिनट
26.
VHSND सत्र पर CHC/FLW Coordinator की क्या भूमिका है ?
a)
सत्र पर उपलब्ध दवाइयाँ की जाँच करना
b)
सत्र पर उपलब्ध टीकों की जाँच करना
c)
सत्र पर उपलब्ध रजिस्टर की जाँच करना
d)
IPC Card के माध्यम से सलाह में सहायता करना
e)
इनमें से कोई नहीं
27.
एक आंगनबाड़ी सेविका IPC Card का उपयोग कहाँ कर सकती है ?
a)
VHSND सत्र पर
b)
THR के दिन
c)
गृह-भ्रमण के समय
d)
अन्नप्राशन दिवस के दिन
e)
वर्णित सभी स्थान पर
28.
कमजोर नवजात शिशु की खास देखभाल जरूरी है, क्योंकि -
a)
इनकी संख्या बहुत कम होती है
b)
इनके मृत्यु की संभावना अधिक होती है
c)
इनको पहचानना आसान होता है
d)
वर्णित सभी उत्तर सही हैं
e)
इनमें से कोई नहीं
29.
सामान्य नवजात शिशु की तुलना मे कमजोर नवजात शिशु की खास देखभाल के संबंध में कौन सा कथन सही है ?
(क) कंगारू मदर केयर करना
(ख) अतिरिक्त साफ-सफाई रखना
(ग) सात दिनों तक स्नान नहीं करवाना
(घ) अतिरिक्त स्तनपान करवाना
(ङ) गर्भनाल (cord) पर कुछ नहीं लगाना
a)
केवल (क) एवं (ख)
b)
केवल (ख) एवं (घ)
c)
केवल (क), (ग) एवं (घ)
d)
केवल (क) , (ख), (ग) एवं (ङ)
e)
सभी कथन सही हैं
30.
एक आंगनबाड़ी सेविका के पास कुल कितने IPC Card का सेट है ?
a)
4 कार्ड
b)
5 कार्ड
c)
6 कार्ड
d)
3 कार्ड
e)
7 कार्ड
31.
एक आंगनबाड़ी सेविका के पास निम्न किस लाभार्थी समूह से संबन्धित IPC Card उपलब्ध नहीं है ?
a)
गर्भवती महिला
b)
डेढ़ एवं ढ़ाई माह के शिशु की माता
c)
साढ़े तीन माह के शिशु की माता
d)
नौ माह के शिशु की माता
e)
इनमें से सभी के लिए उपलब्ध है
32.
शिशु को ऊपरी आहार में किस प्रकार के आहार को शामिल करना चाहिए ?
(क) दाल का पानी
(ख) अर्धठोस मसाला हुआ भोजन
(ग) घी अथवा तेल का प्रयोग
(घ) मांस, मछ्ली, अंडा
(ङ) हरी पत्तेदार सब्जी एवं फल
a)
केवल (क) , (ख), (ग) एवं (ङ)
b)
केवल (ख), (ग), (घ) एवं (ङ)
c)
केवल (क), (ग) एवं (घ)
d)
केवल (ख), (ग) एवं (ङ)
e)
सभी कथन सही हैं
33.
दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम कितने समय का अंतराल होना चाहिए ?
a)
2 वर्ष
b)
3 वर्ष
c)
1 वर्ष
d)
5 वर्ष
34.
किशोर /किशोरी की उम्र सीमा क्या होती है ?
a)
10-19 वर्ष
b)
9-18 वर्ष
c)
12-18 वर्ष
d)
11-18 वर्ष
35.
नवजात शिशु की उम्र सीमा क्या होती हैं ?
a)
0-1 वर्ष
b)
0-28 दिन
c)
0-2 वर्ष
d)
0-5 वर्ष
Reset