wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Hindi

Total questions: 11

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

'मोहन घर से लौटकर कहने लगा कि उसका मन नहीं लग रहा है' इस वाक्य में रेखांकित पदबंध है

a)

संज्ञा पदबंधक

b)

क्रिया पदबंधक

c)

क्रिया विशेषण पदबंध

d)

समुच्चय बोधक पदबंध

2.

निम्नलिखित में से 'क्रिया विशेषण' उपवाक्य है

a)

मेरे पास एक गुड़िया है जो नाचती है

b)

मेरी इच्छा है कि मैं एक उपन्यास लिखें

c)

जब बारिश हो रही थी तब मैं घर में था

d)

कविता ने कहा कि सुनीता ने शादी कर ली

3.

निम्नलिखित में से 'इच्छार्थक' वाक्य है

a)

सौरभ को बुलाओ

b)

तुम्हारा मंगल ही

c)

तुमने सुना होगा

d)

आज महाविद्यालय में अवकाश है

4.

'झूठ मत बोलो' यह किस प्रकार का वाक्य है

a)

प्रश्नवाचक

b)

नकारात्मक

c)

निषेधात्मक

d)

विधिवाचक

5.

मयंक सुन्दर है, वह हँसमुख भी है, इस वाक्य का सरल वाक्य में रूपान्तरण होगा

a)

मयंक सुन्दर है तथा हँसमुख भी है।

b)

मयंक सुन्दर है लेकिन हँसमुख हे।

c)

मयंक सुन्दर और हँसमुख है।

d)

मयंक सुन्दर भी है और हँसमुख भी।

6.

'छात्रों ने परिश्रम कियाए वे उत्तीर्ण हो गए' इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपान्तरण होगा.

a)

छात्रों ने परिश्रम किया और उत्तीर्ण हो गए।

b)

परिश्रम करने वाले छात्र उत्तीर्ण हो गए।

c)

जिन छात्रों ने परिश्रम किया वे उत्तीर्ण हो गए।

d)

छात्र परिश्रम करके उत्तीर्ण हो गए।

7.

'मैंने यह कुर्सी सौ रुपये की खरीदी है।' इस वाक्य में दोष है

a)

विशेषण का

b)

परसर्ग का

c)

क्रिया का

d)

क्रिया विशेषण का

8.

'मैं इतना मीठा चाय नहीं पी सकता।' इस वाक्य में दोष है

a)

अन्विति का

b)

सर्वनाम का

c)

क्रिया का

d)

पदक्रम का

9.

किशन भी परीक्षा में उत्तीर्ण होगा और हरि भी क्योंकि दोनों बहुत पढ़ते हैं, वाक्य है

a)

संयुक्त - मिश्र

b)

मिश्र -संयुक्त

c)

केवल मिश्र

d)

मिश्र - मिश्र

10.

सरल वाक्य का प्रारूप नहीं है

a)

कर्तृपूरक

b)

सकर्मक

c)

प्रेरणार्थक

d)

अकर्मक

11.

तुम जैसा गुणवान व्यक्ति मिलना कठिन है - रंगीन पदों में कौन सा पदबंध है ?

a)

संज्ञा पदबंध

b)

सर्वनाम पदबंध

c)

क्रिया पदबंध

d)

विशेषण पदबंध