wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 89-90)

Total questions: 26

Worksheet time: 1hrs 4mins

Name
Class
Date
1.

सरस्वती तट पर सत्रयज्ञ के लिए एकत्रित महर्षियों ने ब्रह्मा, विष्णु, शिव में से सर्वोच्च का पता लगाने के लिए किसे नियुक्त किया? (अध्याय 89)

a)

ब्रह्माजी के पुत्र नारद मुनि

b)

ब्रह्माजी के पुत्र भृगु मुनि

c)

अत्रि मुनि के पुत्र महर्षि दुर्वासा

d)

महर्षि जमदाग्नि के पुत्र भगवान् परशुराम

2.

भृगु मुनि ने एक के बाद एक गुरुतर अपराध करते हुए किन के साथ कैसे व्यवहार किया? (अध्याय 89)

a)

ब्रह्माजी - उपेक्षा - मन से अपराध

b)

शिवजी - कटुवचन - वाणी से अपराध

c)

भगवान् विष्णु - छाती पर अपना पैर स्पर्श - शरीर से अपराध

3.

भृगुमुनि द्वारा भगवान् की छाती पर पैर स्पर्श करने जैसे भारी अपराध पर भगवान् ने क्या किया? (अध्याय 89)

a)

सुदर्शन चक्र से भृगुमुनि का पांव काट दिया

b)

ब्राह्मणों को निर्धन होने का शाप दिया

c)

भृगुमुनि को क्षमा मांगने को कहा

d)

क्रुद्ध हुए बिना उठ कर क्षमा माँगी, उनके चरण सहलाये

4.

सरस्वती तट पर महर्षियों की सभा में भृगुमुनि ने छोटा दीपक के थोड़ी वायु से विचलित और महान दीपक अथवा सूर्य के झंझावात से भी नहीं हिलने के उदाहरण से क्या निर्णय सुनाया?(अध्याय 89)

a)

उत्तेजित करने वाली परिस्थितियों को सहन कर सकने की क्षमता के द्वारा ही व्यक्ति की महानता का आंकलन करना चाहिए

b)

उत्तेजित करने वाली परिस्थितियों में तो कोई भी विचलित हो सकता है, अतः दोबारा परीक्षा लेनी होगी

5.

वास्तविक धर्म, शक्ति, कीर्ति क्या है? (अध्याय 89)

a)

धर्म = वैष्णव धर्म, यदि श्रीविष्णु को समझने के अतिरिक्त कोई अन्य नियम पालन करता है तो वह निष्फल जाता है

b)

भगवान् की कृपा से शक्ति भक्त के पीछे चलती है जैसे महाराज अम्बरीश से महायोगी दुर्वासा हार गए

c)

भगवान् श्रीकृष्ण के शुद्ध भक्त के रूप में विख्यात होना ही आदर्श कीर्ति है

6.

श्रीभगवान के विषय में चिंतन करने के कारण भौतिक जगत के साथ दोषपूर्ण सम्बन्ध के दूषण से मुक्त हुए भक्त के क्या लक्षण हैं? (अध्याय 89)

a)

ऐसा शांत भक्त पशुओं, मानवों तथा समस्त जीवों के प्रति समभाव नहीं होता

b)

भक्त को अपनी आवश्यकता से अधिक प्राप्त करने की लालसा होती है

c)

भक्त सर्वोच्च भौतिक गुण सतोगुण से आकर्षित होते हैं, रजो व तमो के प्रभाव से विचलित नहीं होते

7.

भौतिक प्रकृति के द्वारा वर्गीकृत मानवों में किन के भगवान् के धाम वापस लौटने की अधिक संभावना है? (अध्याय 89)

a)

तमोगुणप्रधान राक्षस

b)

रजोगुणप्रधान असुर

c)

सतोगुणप्रधान सुर

8.

पद्मपुराण, हरिवंश, श्रीमद्भागवत, श्री चैतन्यचरितामृत के अनुसार हमें केवल किसकी उपासना और उनके मन्त्र का जप करना चाहिए क्योंकि वही एकमात्र स्वामी हैं और अन्य उनके सेवक? (अध्याय 89)

a)

श्रीकृष्ण

b)

ब्रह्माजी

c)

शिवजी

d)

देवराज इंद्र

9.

अपने शिशु की मृत्यु से दुखी ब्राह्मण ने राजा उग्रसेन पर क्या आरोप लगाए जो किसी भी राजा की अयोग्यता बताते हैं? (अध्याय 89)

a)

ब्रह्म-द्विष : जो योग्य ब्राह्मण जाति के प्रति द्वेष रखता है

b)

शठधी : दुर्बुद्धि, जो नागरिकों की सुविधा का ध्यान न रखे

c)

लुब्ध : लालची, लोभी तथा स्वार्थी

d)

विषयात्मनः : भौतिक सुखों के प्रति मोहित

e)

क्षत्र-बन्धु : क्षत्रिय परिवार में उत्पन्न पर गुणों से रहित

10.

दुखी ब्राह्मण अपनी कौन सी मृत संतान का दोष देने द्वारका के राजमहल में आया था जब अर्जुन ने उसे रक्षा का वचन दिया? (अध्याय 89)

a)

7

b)

8

c)

9

d)

10

11.

अर्जुन ने ब्राह्मण की पत्नी के प्रसूतिगृह की ओर जाते हुए किसका स्मरण किया जो अंततः सफल नहीं हुआ? (अध्याय 89)

a)

श्रीकृष्ण

b)

ब्रह्माजी

c)

शिवजी

d)

दुर्गा देवी

12.

अग्निदेवताओं का लोक कौन सा है जहां अर्जुन ब्राह्मण की संतानों को खोजने गए? (अध्याय 89)

a)

यमलोक

b)

चंद्रलोक

c)

रसातल लोक

d)

ब्रह्मलोक

e)

नैरऋति

13.

भगवान् रामचंद्र ने किस धनुष से रावण की सेना को भेद दिया था? (अध्याय 89)

a)

शिव

b)

पाशुपत

c)

शार्ङ्ग

d)

गाण्डीव

14.

अपने त्रिगुणातीत रथ, अश्व एवं अर्जुन सहित भगवान् श्रीकृष्ण जिस ब्रह्मज्योति में प्रविष्ट हुए, उसके विषय में क्या सही है? (अध्याय 89)

a)

भौतिक ब्रह्माण्ड के भीतर स्थित एक विशाल अंधकारमय क्षेत्र

b)

अव्यक्त, अनंतपारम - निर्विशेषवादियों का लक्ष्य

c)

श्रीकृष्ण के शरीर से निकलने वाली देदीप्यमान कांति

15.

चित्कणों का संयोग, ब्रह्ज्योति को पार करके श्रीकृष्ण में अर्जुन के साथ कहाँ प्रवेश किया? (अध्याय 89)

a)

ब्रह्मलोक

b)

रुद्रलोक

c)

व्रज

d)

महाविष्णुलोक (कारणार्णव)

16.

कारण सागर के जल में विशाल राजमहल व रत्ननिर्मित हजारों स्तम्भों के बीच विशाल अनन्तशेष का रूप कैसा था? (अध्याय 89)

a)

प्रत्येक फण में दो भयंकर आँखें व कांतिवान रत्नों से सज्जित सहस्त्रों फणों वाले विशाल सर्प

b)

कैलाश पर्वत के शिखरों की भाँती विशाल श्वेत शरीर

c)

नीले कण्ठ व जिह्वाएँ

17.

श्रीकृष्ण के स्वांश महाविष्णु का कैसा वर्णन किया गया है? (अध्याय 89)

a)

वर्षाऋतु के नवीन मेघ की भांति श्याम रंग

b)

8 आजानुलम्बित भुजाएं

c)

नन्द, सुनन्द व मूर्तिमान सुदर्शन साथ खड़े हैं

d)

असंख्य शक्तियां मूर्तिमान रूप में उपस्थित हैं

18.

मथुरा में श्रेष्ठ श्रीकृष्ण, द्वारका में श्रेष्ठतर, वृन्दावन में श्रेष्ठतम किन-किन अंशों में अपनी लीलाएं करते हैं? (अध्याय 90)

a)

मथुरा में वासुदेव अंश

b)

द्वारका में वासुदेव अंश

c)

वृन्दावन में श्रीकृष्ण का मूल प्रकाश

19.

श्रीकृष्ण किस कारण से महाविष्णु के सम्मुख आने को बाध्य हुए? (अध्याय 90)

a)

महाविष्णु का उनका दर्शन करने की तीव्र उत्कंठा के कारण

b)

ब्राह्मण के बार-बार के तानों से तंग आकर

c)

घनिष्ठ मित्रता के कारण अर्जुन की सुरक्षा के लिए

20.

द्वारका के जलाशयों के स्फटिक के समान स्वच्छ जलों में कौन-कौन से रंग के प्रस्फुटित पद्म पुष्प थे? (अध्याय 90)

a)

नील

b)

पीत

c)

श्वेत

d)

रक्त

21.

भगवान् श्रीकृष्ण के 1,61,080 अतुल बलशाली पुत्रों में से कितने महारथी थे? (अध्याय 90)

a)

8

b)

10

c)

18

d)

108

22.

यदुवंश के विशाल परिवार के बालकों को शिक्षा देने के लिए 388 लाख शिक्षक थे व अकेले राजा उग्रसेन के पास _____ खरब व्यक्तिगत अंगरक्षक थे | (अध्याय 90)

a)

1

b)

10

c)

100

d)

1000

23.

इनमें से कौन सी शुकदेव गोस्वामी द्वारा बतायी गयी भगवान् की पांच विशेष विशिष्टताओं में से एक नहीं है? (अध्याय 90)

a)

यदुवंश शुद्ध करने में गंगाजल से अधिक प्रभावशाली

b)

भक्तों तथा असुरों दोनों को आध्यात्मिक मुक्ति

c)

गोपियों को महत्त्व देने से श्रीदेवी स्वामिभक्त नहीं रहीं

d)

विष्णु-नामों में कृष्णनाम सर्वाधिक शक्तिशाली है

e)

20 प्रकार के धार्मिकसिद्धांतों की बजाय एकमात्र उनकी शरण

24.

भगवान् के दिव्य राज्य में, अनंतकाल तक, आनंदमय अस्तित्व में भगवान् श्रीकृष्ण का संग प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा? (अध्याय 90)

a)

इस पुस्तक लीला पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्ण का श्रवण, पठन, स्मरण

b)

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे - महामंत्र का जप

c)

सस्ती लोकप्रियता के लिए, अपरिपक्व अवस्था में ही, तुरंत वृन्दावन गमन

25.

महाराज परीक्षित की गृहत्याग करके श्रीकृष्ण की खोज के लिए वनगमन की क्या योग्यता थी? (अध्याय 90)

a)

गर्भ में ही भगवान् श्रीकृष्ण का दर्शन किया

b)

बाल्यकाल से भगवान् श्रीकृष्ण के विग्रह की उपासना की

c)

गृहस्थ जीवन में भी वे अनासक्त थे

d)

मृत्यु की पूर्वसूचना पाते ही सब त्यागकर भक्त संग में भागवत श्रवण

26.

आज श्रीकृष्ण पुस्तक पूरी पढ़ लेने पर आपका क्या साक्षात्कार व संकल्प है?

4 lines