wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

HHS12_ANC,BP,Birth History_Batch1

Total questions: 31

Worksheet time: 33mins

Name
Class
Date
1.

मीना ने गर्भावस्था के साढ़े 5 महीने में पहली बारTHR के लिए पैसे प्राप्त किये थे तो “गर्भावस्था के किस महीने मे आँगनवाड़ी केन्द्र से पहली बार कोई राशन प्राप्त किया था?” में क्या दर्ज करेंगे

a)

5

b)

4

c)

6

2.

मीना देवी पहली बार PHC गयी और वहां उसका मूत्र जाँच कर के बताया गया कि वो गभर्वती हैं I फिर डॉक्टर ने वजन लेकर टी.टी. की सुई देकर अगले महीने आने को कहाI मीना देवी ने VHSND पर टी.टी. का दूसरा सुई लिया जहाँ उसको IFA भी मिलाI उसके बाद जब वो प्रसव कराने अस्पताल गयी तो वहां उसका खून जाँच और बी पी लिया गया तो मीना देवी का कितना ANC हुआ?.

a)

3

b)

2

c)

4

3.

मीना देवी PHC जाकर जांच कारवाई तो क्या उनका गर्भावस्था का रजिस्ट्रेशन मानेगे?

a)

हाँ

b)

नहीं

4.

मीना देवी को गर्भावस्था के 8 वें महीने में आंगनवाड़ी दीदी उनके घर आकर श्रृंगार का सामान औरIFA की गोली देकर चली गयी तो क्या मीना देवी का गोदभराई कार्यक्रम हुआ?

a)

हाँ

b)

नहीं

5.

चांदनी ने बताया कि कोरोना के डर से वो इस बार कही और जाने का सोची भी नहीं थी| तो क्या उन्होंने प्रसव कहाँ कराना है इसकी योजना बनाई थी? (दी गई जानकारी के आधार पर उत्तर दें)

a)

घर पर ही

b)

सरकारी अस्पताल मे

c)

प्राइवेट अस्पताल मे

6.

शांति देवी 4 महिना 10 दिनों की गर्भवती थी तभी वो VHSND पर जाकर tt का सुई ली थीI उसका प्रेगनेंसी का रजिस्ट्रेशन का महिना क्या थाI

a)

3 माह

b)

5 माह

c)

4 माह

7.

Expected Date of Delivery (EDD)/ प्रसव की अनुमानित तिथि कैसे निकालते है?

a)

DOM से 21 दिन घटाकर

b)

LMP मे 9 महिना जोड़ कर

c)

LMP मे 9 महिना 7 दिन जोड़ कर

d)

A और C दोनों सही है

8.

एक सामान्य गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान IFA की कितनी गोलियां खानी चाहिए ?

a)

200

b)

180

c)

360

d)

इनमे से कोई नहीं

9.

अनीता देवी ने बताया की घर में तो पैसा नहीं था लेकिन बैंक के सेविंग अकाउंट में पैसा रखे थे जो प्रसव के समय काम आ सके, तो क्या उन्होंने पैसे की व्यवस्था की थी ?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

जानकारी अधूरी है

10.

रमा देवी ने बताया की उनके पति के दोस्त का ऑटो है और प्रसव के लिए उसी से जाने का सोचे थे, पति को बोले थे तो वो बोले की दोस्त तो घर का ही आदमी है कभी भी साथ चला जायेगा, तो क्या आप या आपके परिवार ने गाड़ी/वाहन का चयन करके रखा था?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

जानकारी अधूरी है

11.

सीता देवी ने बताया की टीटी का इंजेक्शन उसे तीसरे माह में प्राइवेट क्लिनिक में मिला| प्रत्येक माह वो ए.एन.सी. हेतु पास के प्राइवेट क्लिनिक में जाती थी, केवल एक बार वो VHSND पर बच्चे के टीकाकरण हेतु चौथे महीने में गयी थी, तो क्या सीता देवी ने अपनी गर्भावस्था का पंजीकरण करवाया था?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

जानकारी अधूरी है

12.

श्यामा देवी डेलीवेरी कराने आशा दीदी के साथ जा रही थी और रास्ते मे आशा दीदी ने उनको दर्द बढ़ाने वाली सुई लगवाई? तो आपको सुई कहाँ लगी थी मे क्या जबाव मार्क करेंगे ?

a)

घर पर

b)

अस्पताल पर

c)

इनमे से कोई नहीं

13.

एक महिला प्रसव कराने के लिए PHC पहुंची और वापस घर आ गई और घर आकर 2 घंटे मे उनकी डेलीवेरी हो गई तो उनको प्रसव कराने के लिए कितनी जगह पर जाना पड़ा ?

a)

0

b)

1

c)

2

d)

Aऔर B दोनों सही है

14.

एक महिला प्रसव कराने के लिए नौवतपुर की PHC पहुंची पर नर्स दीदी ने कहा कि अभी डिलीवरी मे देरी है| पर लौटते समय दर्द बढ़ गया तो महिला दानापुर केPHC मे चली गई और वहाँ उनकी डिलीवरी हो गई| तो उनको प्रसव कराने के लिए कितनी जगह पर जाना पड़ा ?

a)

0

b)

1

c)

2

d)

Aऔर B दोनों सही है

15.

एक महिला प्रसव कराने के लिए नौवतपुर की PHC पहुंची पर नर्स दीदी ने कहा कि अभी डिलीवरी मे देरी है| पर लौटते समय दर्द बढ़ गया तो महिला वापस उसीPHC मे चली गई और वहाँ उनकी डिलीवरी हो गई | तो उनको प्रसव कराने के लिए कितनी जगह पर जाना पड़ा ?

a)

0

b)

1

c)

2

d)

Aऔर B दोनों सही है

16.

एक महिला प्रसव कराने के लिए जैसे ही अस्पताल पहुंची तभी उसका एम्बुलेंस मे ही डिलीवरी हो गया तो ऐसे मे बच्चे का जन्म कहाँ हुआ ?

a)

अस्पताल मे

b)

घर मे

c)

रास्ते मे

d)

एम्बुलेंस मे

17.

सरकारी एम्बुलेंस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किस टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जाता है ?

a)

104

b)

102

c)

101

d)

इनमे से कोई नहीं

18.

स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करने के लिए किस नंबर पर कॉल करते है?, (जैसे कि डॉक्टर, दवाइयां आदि उपलब्ध न हो तो)

a)

104

b)

102

c)

101

d)

इनमे से कोई नहीं

19.

रूबी देवी ने बताया की PHC में प्रसव के बाद बच्चे को तुरंत उनके पेट पर रखा गया, ऐसे में क्या रूबी देवी ने अस्पताल में रहने के दौरान बच्चे को नग्न करके माता या किसी अन्य की खुली छाती पर रखा था?

a)

हाँ

b)

नहीं

20.

निम्न मे से कौन कौन से लक्षण माता के लिए खतरे का लक्षण है?

a)

योनि से बहुत खून बहना/

b)

पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द

c)

बदबूदार स्राव

d)

चमकी

e)

A,B,C,D चारों सही है

21.

निम्न मे से कौन कौन से लक्षण नवजात के लिए खतरे का लक्षण है?

a)

बेहोशी या उसे जगाने में कठिनाई होना

b)

साँस लेने में कठिनाई या तेजी से साँस लेना

c)

स्तनपान में रूचि नहीं लेना या स्तनपान करना बन्द कर देना

d)

शरीर का ठंढ़ा होना

e)

A,B,C,D चारों सही है

22.

रमा देवी ने बताया की उनका प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था | आशा साथ में नहीं गयी थी पर वह 2 घंटे बाद अस्पताल पहुँची | वापस घर लौटते समय आशा रस्ते में ही उतर गयी उसके तीन दिनों के बाद आशा घर आई और रमा देवी से पूछा की बच्चा ठीक-ठाक है ना |क्या आशा आपको छोड़ने के लिए अस्पताल से आपके घर तक आई थी?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

लागु नहीं

23.

किरण देवी ने बताया की उनका प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था | आशा साथ में नहीं गयी थी पर वह 2 घंटे बाद अस्पताल पहुँची | वापस घर लौटते समय आशा रस्ते में ही उतर गयी उसके तीन दिनों के बाद आशा घर आई और किरण देवी से पूछा की बच्चा ठीक-ठाक है ना |तो क्या बच्चे के जन्म के बाद कभी भी आशा आपके घर पर आई थी? (अस्पताल से घर छोड़ने आई थी, को शामिल नहीं करना है)

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

लागु नहीं

24.

शांति देवी ने बताया की उनका प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था | आशा साथ में नहीं गयी थी पर वह 2 घंटे बाद अस्पताल पहुँची | वापस घर लौटते समय आशा रस्ते में ही उतर गयी उसके तीन दिनों के बाद आशा घर आई और शांति देवी से पूछा की बच्चा ठीक-ठाक है ना |बच्चे के जन्म होने के बाद अस्पताल से घर आने के दिन(24 घंटे के अन्दर) क्या वह घर पर मिलने आई थी? (अस्पताल से घर छोड़ने आई थी, को शामिल नहीं करना है)

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

लागु नहीं

25.

मंजू देवी ने बताया की उनका प्रसव स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था | आशा साथ में नहीं गयी थी पर वह 2 घंटे बाद अस्पताल पहुँची | वापस घर लौटते समय आशा रस्ते में ही उतर गयी उसके तीन दिनों के बाद आशा घर आई और मंजू देवी से पूछा की बच्चा ठीक-ठाक है ना | अब तक के मिलने की कुल संख्या ? (सभी गृह भेंट को शामिल करें अस्पताल से घर छोड़ने को भी शामिल करना है)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

इनमे से कोई नहीं

26.

राखी देवी को गर्भावस्था के दौरान बुखार हुआ था और बच्चे के जन्म के बाद पेट के निचले हिस्सा में हल्का-हल्का दर्द रहता था साथ ही साथ योनि से बहूत ज्यादा खून बहता था I तो बताइए कि (नाम) के जन्म के बाद राखी देवी को किन किन स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव हुआ था?

a)

योनि से बहुत खून बहना

b)

पेट के निचले हिस्से में गंभीर दर्द

c)

बुखार

d)

Aऔर Bदोनों

27.

गीता अपने 2 माह के बच्चे को अपना दूध पिलाती है पर सुबह से बच्चा तबीयत खराब होने के कारण दूध नहीं पी रहा है तो क्या गीता वर्तमान में बच्चे को स्तनपान करा रही है?

a)

हाँ

b)

नहीं

c)

प्रोब की जरूरत है

28.

शबाना ने BMLE को बताया कि जन्म के तुरंत बाद सोनू को अपना दूध पिलाने से पहले उबले पानी के साथ जन्म घुट्टी दिया था| अभी सोनू 1 माह का है और वो सोनू को पाउडर वाला दूध भी पिलाती है | तो शबाना ने सोनू को कभी भी स्तनपान के अलावा क्या क्या दिया?

a)

उबला पानी

b)

जन्म घुट्टी

c)

पाउडर वाला दूध

d)

तीनों

29.

सीमा ने बताया कि राजू के जन्म के 15 दिन के बाद वो सुस्त सुस्त हो गया था और उसको सांस लेने मे भी परेशानी थी | BMLE के द्वारा पूछने पर उसने बताया कि उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर गए, तब से राजू बिल्कुल स्वस्थ है | तो जन्म के पश्चात् राजू को शुरू के एक महीनें में कितनी बार स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव हुआ?

a)

0

b)

1

c)

2

30.

. सीमा ने बताया कि राजू के जन्म के 15 दिन के बाद वो सुस्त सुस्त हो गया था और उसको सांस लेने मे भी परेशानी थी | BMLE के द्वारा पूछने पर उसने बताया कि उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर गए, तब से राजू बिल्कुल स्वस्थ है | तो जन्म के पश्चात् राजू को शुरू के एक महीनें में कितनी बार स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव हुआ?

a)

0

b)

1

c)

2

31.

सीमा ने बताया कि राजू के जन्म के 15 दिन के बाद वो सुस्त सुस्त हो गया था और उसको सांस लेने मे भी परेशानी थी |BMLE के द्वारा पूछने पर उसने बताया कि उसे तुरंत ही जिला अस्पताल लेकर गए, तब से राजू बिल्कुल स्वस्थ है | तो बताइए कि बीमारी के शुरूआत के कितने दिन बाद सीमा ने पहली बार स्वास्थ्य प्रदाता से परामर्श किया?

a)

0

b)

1

c)

2