wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Bhagavad Gita As It Is DAY-03 (1.21-30)

Total questions: 20

Worksheet time: 58mins

Name
Class
Date
1.

रथ को दोनों सेनाओं के बीच ले चलने के लिए कहते हुए अर्जुन ने भगवान् श्रीकृष्ण को कैसे सम्बोधित किया? (1.21)

a)

हृषीकेश

b)

अच्युत

c)

कृष्ण

d)

सारथी

2.

भगवान् को कब विशेष आनंद मिलता है? (1.21)

a)

जब उनके भक्त उनकी आज्ञानुसार कार्य करते हैं

b)

जब उनके भक्त उनकी सेवा करते हैं

c)

जब उनके शुद्ध भक्त उन्हें आज्ञा देते हैं

d)

जब कोई अभक्त उन्हें चुनौती देते हैं

3.

अर्जुन ने अपना रथ दोनों सेनाओं के बीच ले चलने के लिए क्यों कहा? (1.22)

a)

उसे अपने बन्धु-बान्धवों से युद्ध करने की तीव्र इच्छा थी

b)

वह युद्धभूमि में भी शान्तिप्रयास करना चाहता था

c)

वह देखना चाहता था कि युद्ध के लिए तुले हुए कौन-कौन अग्रणी व्यक्ति वहां उपस्थित हैं

4.

अर्जुन ने दुर्योधन के लिए क्या शब्दों का प्रयोग किया? (1.23)

a)

राजा

b)

भाई

c)

कौरवश्रेष्ठ

d)

धृतराष्ट्र का दुर्बुद्धि पुत्र

5.

अर्जुन को गुडाकेश कहने का क्या अर्थ है? (1.24)

a)

उसने नींद को जीत लिया था

b)

उसने कृष्ण की मित्रता के कारण अज्ञान पर विजय प्राप्त की थी

c)

भक्त स्वभावनुसार वह कृष्ण को क्षणभर भी नहीं भुला पाया

d)

वह प्रत्येक जीव की इन्द्रियों व मन का निर्देशक है

6.

भगवान् कृष्ण ने अर्जुन के रथ को प्रमुखतः किसके सामने रोका? (1.25)

a)

दुर्योधन व दुःशासन

b)

अश्वत्थामा

c)

भीष्म व द्रोणाचार्य

d)

शकुनि

7.

इस श्लोक में अर्जुन को किस नाम से सम्बोधित किया गया है? (1.25)

a)

पाण्डव

b)

भारत

c)

पार्थ

d)

कुरु

8.

पार्थ कहने का क्या अभिप्राय है? (1.25)

a)

अर्जुन पृथा/कुंती का पुत्र था

b)

कृष्ण अपनी बुआ पृथा के लिए ही अर्जुन के सारथी बने

c)

उससे कृष्ण को आशा नहीं थी कि युद्धभूमि में जाकर पलायन करे

9.

अर्जुन ने युद्धभूमि में किन पितामह को देखा? (1.26)

a)

भूरिश्रवा

b)

सोमदत्त

c)

शल्य

d)

कृतवर्मा

10.

युद्धभूमि में विपक्षी दल में विभिन्न श्रेणी के मित्रों तथा सम्बन्धियों को देखकर अर्जुन को कैसा अनुभव हुआ? (1.27)

a)

अत्यंत हर्षित हो गया

b)

उनसे युद्ध करने के लिए लालायित हो उठा

c)

उनके प्रति क्रोध व द्वेष से भर गया

d)

अत्यधिक करुणा से अभिभूत हो गया

11.

सम्बन्धियों को युद्धभूमि में देखकर अर्जुन में उत्पन्न हुए लक्षणों का क्या कारण था? (1.28)

a)

ईश्वरीय गुणों की विहीनता

b)

शारीरिक दुर्बलता

c)

हृदय की कोमलता

12.

श्लोक के चारों भागों को क्रम से लगाएं | (1.28)

A - यस्यास्ति भक्तिर्भगवत्यकिंचना, B - सर्वैगुणैस्तत्र समासते सुराः, C - हरावभक्तस्य कुतो महद्गुणा, D - मनोरथेनासति धावतो बहिः

a)

ABCD

b)

BACD

c)

ABDC

d)

BADC

13.

ईश्वरीय गुण से युक्त होने के लिए क्या योग्यता है? (1.28)

a)

शिक्षा तथा संस्कृति के द्वारा भौतिक योग्यताओं में उन्नति

b)

भगवान् के प्रति अविचल भक्ति

14.

इस श्लोक में अर्जुन के शरीर में उपस्थित कितने लक्षणों का वर्णन किया गया है? (1.28)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

15.

इस श्लोक में अर्जुन में उत्पन्न कितने लक्षणों का वर्णन है? (1.29)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

16.

अर्जुन के शरीर में उत्पन्न कम्पन आदि लक्षण किस कारण से हैं? (1.29)

a)

आध्यात्मिक परम आनंद के कारण

b)

भौतिक भय अर्थात जीवन की हानि के कारण

17.

शरीर में रौंगटे खड़े होने के कितने प्रकार के कारण होते हैं? (1.29)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

18.

मनुष्य का वास्तविक स्वार्थ क्या है? (1.30)

a)

अपने व अपने से सम्बंधित व्यक्ति-वस्तुओं का पोषण

b)

दूसरे को लूटकर खुद का पेट भरना

c)

विष्णु या कृष्ण की प्रेममयी सेवा

d)

जो मन में आये वो करने की आजादी

19.

कोई भय तथा मानसिक असंतुलन की मोहमय स्थिति में कैसे पड़ जाता है? (1.30)

a)

भौतिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक आसक्ति के कारण

b)

भौतिक परिस्थितियों से ग्रस्त होने पर

c)

अपने वास्तविक स्वार्थ के प्रति अज्ञान से

d)

मन की दुर्बलता के कारण

20.

भक्तों का ऐसा कौन सा एक विशेष गुण है जो आपको भक्ति के प्रति आकर्षित करता है?

4 lines