wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Kṛṣṇa Book Practice Quiz (Chapter 59-60)

Total questions: 23

Worksheet time: 59mins

Name
Class
Date
1.

भौमासुर ने क्या-क्या उत्पात किये थे जिसे श्रीकृष्ण को सूचित करने स्वर्ग के राजा इंद्र द्वारका आये? (अध्याय 59)

a)

बलपूर्वक वरुणदेव के सिंहासन का छत्र छीन लिया

b)

देवताओं की माता अदिति के कर्णफूल ले लिए

c)

स्वर्गलोक के मेरुपर्वत के एक भाग पर विजय

d)

मणिपर्वत नामक भूभाग पर अधिकार

e)

राजकन्याओं को माता के समान सम्मान

2.

भगवान् श्रीकृष्ण अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ गरुड़ पर सवार होकर भौमासुर की राजधानी ________ में गए | (अध्याय 59)

a)

प्राग्ज्योतिपुर

b)

प्राणज्योतिपुर

c)

प्रागमतीपुर

d)

प्राग्ज्योतिषपुर

3.

भौमासुर के नगर की सुरक्षा के लिए विद्युतीकृत तारों के जाल बनाने वाले व श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र द्वारा मारे जाने वाले, सात पुत्रों के पिता मुर असुर के कितने सिर थे? (अध्याय 59)

a)

1

b)

3

c)

5

d)

7

e)

11

4.

मुर असुर के मारे जाने पर भौमासुर ने किसे युद्ध में अपना सेनानायक बनाया? (अध्याय 59)

a)

नरकासुर

b)

पीठ

c)

अंतरिक्ष

d)

विभावसु

5.

भौमासुर द्वारा पूर्ण शक्ति से किया गया प्रहार गरुड़ को कैसा प्रतीत हुआ? (अध्याय 59)

a)

वज्राघात से भी तीक्ष्ण

b)

चूहे पर हाथी का पांव

c)

हाथी पर पुष्पाघात

d)

प्रलय के समय की अग्नि

6.

भौमासुर की माता कौन हैं? (अध्याय 59)

a)

भूमि देवी

b)

यमुना देवी

c)

श्री देवी

d)

वृंदा देवी

7.

भौमासुर का पुत्र कौन है जिसने भगवान् की शरण स्वीकार की और जिसे भगवान् ने कहा - "भयभीत न हो" ? (अध्याय 59)

a)

शिवदत्त

b)

संजय दत्त

c)

ब्रह्मदत्त

d)

भगदत्त

8.

श्रीकृष्ण ने भौमासुर द्वारा बंदी बनाई गयी 16100 राजकुमारियों को पत्नी रूप में स्वीकार करके व साथ ही 4 दांतों वाले ____ सफ़ेद हाथियों को भीअसीम सम्पदा सहित द्वारका भेज दिया | (अध्याय 59)

a)

10

b)

16

c)

49

d)

64

9.

स्वर्ग की राजधानी कौन सी है? (अध्याय 59)

a)

इंदिरापुरम

b)

भोगवती

c)

संयमनी

d)

अमरावती

10.

सत्यभामा ने स्वर्ग में, शची देवी व माता अदिति से मिलकर लौटते हुए, बिना अनुमति लिए कौन सा पौधा उखाड़ लिया?(अध्याय 59)

a)

तमाल

b)

कदम्ब

c)

पारिजात

d)

कल्पवृक्ष

11.

भौतिकतावादी मानव का कैसा स्वभाव होता है? (अध्याय 59)

a)

वे सदैव अपने ही लाभ में रूचि रखते हैं

b)

व्यक्तिगत लाभ पूर्ण होते ही मैत्री समाप्त

c)

अत्यधिक संपत्ति के कारण स्वार्थी बन जाते हैं

d)

स्वार्थवश कृष्णभक्ति अपनाने को तत्पर नहीं होते

12.

श्रीकृष्ण और उनकी रानियां कैसे व्यवहार करते थे जिससे उनका दाम्पत्य सम्बन्ध दिनोदिन विकसित होता रहा? (अध्याय 59)

a)

परस्पर मुस्कुराते थे

b)

परस्पर वार्तालाप करते थे

c)

एक दूसरे से विनोद करते थे

d)

परस्पर आलिंगन करते थे

13.

श्रीकृष्ण की पत्नियां, दासियों की प्रतीक्षा किये बिना कैसे उनकी सेवा करके आदर्श गृहस्थ जीवन का प्रदर्शन कर रही थीं? (अध्याय 59)

a)

प्रवेश करते समय स्वागत, उत्तम आसन,चरण धोना व दबाना

b)

सुगन्धित पुष्पतेल अर्पित करना, पुष्पमालाओं से सज्जा

c)

पंखा झलना, केश संवारना, विश्राम कराना

d)

पान देना, स्नान कराना, स्वादिष्ट भोजन कराना

14.

रुक्मिणी देवी के अनुसार वो भौतिक जगत के राजा कौन हैं जिससे श्री कृष्ण के कथनानुसार भयभीत होकर उन्होंने सागर के जल में आश्रय लिया? (अध्याय 60)

a)

तथाकथित राजपरिवार, जिन्होंने बारम्बार श्रीकृष्ण पर आक्रमण करके उन्हें भागने पर मज़बूर कर दिया

b)

प्रकृति के तीन गुण, जिनसे उदासीन रहकर श्रीकृष्ण प्रत्येक प्राणी के हृदय के अन्तःस्थल में निवास करते हैं

15.

रुक्मिणी देवी के अनुसार वे राजा कौन हैं जिनसे श्रीकृष्ण सदैव ही शत्रुता रखते हैं? (अध्याय 60)

a)

इन्द्रियाँ, क्योंकि श्रीकृष्ण कभी भी उनके वश में नहीं रहते हैं

b)

यदुवंशी, क्योंकि श्रीकृष्ण उनके संहार की स्वयं व्यवस्था करेंगे

16.

रुक्मिणी देवी के अनुसार भगवान् और उनके भक्त दोनों किस राजसी शक्तियों से हीन हैं? (अध्याय 60)

a)

भौतिक जगत की प्रभुता, जो आध्यात्मिक प्रगति में बाधा है

b)

वे किसी भी राज्य के राजा नहीं बन पाते

17.

रुक्मिणी देवी के अनुसार श्रीकृष्ण का स्वयं को धनहीन कहना कैसे सही है? (अध्याय 60)

a)

श्रीकृष्ण की धनहीनता दरिद्रता की दशा नहीं है

b)

श्रीकृष्ण के अतिरिक्त किसी वस्तु का अस्तित्व नहीं है, अतः उन्हें कुछ प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है

c)

श्रीकृष्ण की दया प्राप्त करने की इच्छा से महान देवता भी उनकी उपासना करते हैं

18.

मानव समाज का सम्पन्न वर्ग श्रीकृष्ण की उपासना क्यों नहीं करता है? (अध्याय 60)

a)

धन-संपत्ति के गर्व में लोग इन्द्रिय-तृप्ति का विचार रखते हैं

b)

जब दरिद्र व्यक्ति संपन्न होता है तो वह भी इन्द्रियतृप्ति सोचता है

c)

उन्हें कठोर श्रम से अर्जित धन का उचित उपयोग ज्ञात नहीं है

d)

बहिरंगा शक्ति के प्रभाव से वे दिव्य सेवा की उपेक्षा करते हैं

19.

रुक्मिणी ने शिशुपाल, जरासंध, दन्तवक्र जैसे राजाओं की तुलना किससे की? (अध्याय 60)

a)

कठोर श्रम में रत कोल्हू का बैल

b)

भार ढ़ोने वाले गधे

c)

कुत्तों की भांति तिरस्कृत

d)

बिल्लियों की भांति कृपण

e)

पत्नियों के हाथों बिके हुए दास

20.

भगवान को प्राप्त करने की बजाय, जो कुत्तों-सूअरों को प्राप्य भौतिक सुख के पीछे रहते हैं, उनके लिए कहाँ रहना उत्तम है? (अध्याय 60)

a)

स्वर्ग

b)

नर्क

21.

किसके विवाहोत्सव पर बलराम जी ने रुक्मिणी के बड़े भाई रुक्मी का वध कर दिया था? (अध्याय 60)

a)

श्रीकृष्ण

b)

प्रद्युम्न

c)

अनिरुद्ध

d)

वज्र

22.

श्रीकृष्ण रुक्मिणी को ऐसा क्यों कहते हैं कि वे उनके वश में हैं और खरीद लिए गए हैं व उनकी भक्ति का बदला चुकाने में असमर्थ हैं? (अध्याय 60)

a)

रुक्मी के वध पर उन्होंने आपत्ति का एक भी शब्द नहीं बोला कि कहीं श्रीकृष्ण से वियोग न हो जाए

b)

केवल श्रीकृष्ण के विषय में सुनकर अन्य गुणी राजपुरुषों की उपस्थिति में उन्हीं का वरण किया

c)

श्रीकृष्ण द्वारा उनका हरण करने में विलम्ब होते देख उन्होंने आत्महत्या का निर्णय कर लिया ताकि और कोई उन्हें स्पर्श न कर सके

23.

रुक्मिणी देवी की तरह आप अवसर मिलने पर भगवान् से क्या वरदान चाहेंगे?

4 lines