wayground logo

Free Printable Worksheets

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

Bhagavad Gita As It Is DAY-04 (1.31-40)

Total questions: 25

Worksheet time: 1hrs 8mins

Name
Class
Date
1.

कितने प्रकार के मनुष्य परम शक्तिशाली तथा जाज्वल्यमान सूर्यमण्डल में प्रवेश करने के योग्य होते हैं? (1.31)

a)

1

b)

2

c)

3

d)

4

2.

सारे बद्धजीव क्या सोचकर शरीर पर आधारित संबंधों के प्रति आकर्षित होते हैं? (1.31)

a)

इसी से वे प्रसन्न हो सकेंगे

b)

देहात्मबुद्धि के कारण वे शरीर के भीतर वास्तविक जीव को नहीं जानते और शरीर को ही सबकुछ समझते हैं

3.

अर्जुन के शत्रुओं को मारने से विमुख होकर वन में जाकर एकांत में निराशापूर्ण जीवन काटने की इच्छा में क्या गलत है? (1.31)

a)

वह क्षत्रिय के नैतिक धर्म को भूल रहा है

b)

क्षत्रिय के जीवननिर्वाह के लिए आवश्यक व अपने पिता के उत्तराधिकार रूपी राज्य को त्यागना चाह रहा है

c)

वह अपने शत्रुओं को भी मारने से विमुख हो रहा है

4.

"श्रेयः" शब्द का अर्थ बताइये | (1.31)

a)

कल्याण

b)

सम्बन्धी

c)

सुख

d)

विजय

5.

अर्जुन ने भगवान् को किस नाम से सम्बोधित किया? (1.32)

a)

कृष्ण

b)

गोविन्द

c)

मधुसूदन

d)

जनार्दन

6.

भगवान् किसी जीव की इन्द्रियों की तुष्टि या इच्छाओं की पूर्ति कहाँ तक करते हैं? (1.32)

a)

जितना वह चाहता है

b)

जितने का वह पात्र होता है

7.

भगवान् कब जीव की सारी इच्छाओं को पूरा कर देते हैं? (1.32)

a)

जब वह अपनी इन्द्रियों की तृप्ति के साथ-साथ भगवान् की इन्द्रियों को भी तुष्ट करने का प्रयास करता है

b)

जब वह अपनी इन्द्रियों की तृप्ति करने का जी-तोड़ भरसक प्रयास करता है

c)

जब वह अपनी इन्द्रियों की तृप्ति न करके भगवान् की इन्द्रियों को तुष्ट करने का प्रयास करता है

8.

युद्धभूमि में, अपने धन व प्राण को भी त्यागने को तत्पर, कौन-कौन अर्जुन के सामने खड़े हैं? (1.33)

a)

गुरुजन

b)

पितृगण

c)

पुत्रगण

d)

पितामह

9.

अर्जुन किनको नहीं मारना चाहता, भले ही वे उसे क्यों न मार डालें? (1.34)

a)

मामा लोग

b)

श्वसुर

c)

पौत्र

d)

साले

10.

"मधुसूदन" शब्द का अर्थ बताइये | (1.34)

a)

एक घी का ब्रांड

b)

शहद का भण्डार

c)

ब्रजमण्डल का एक वन

d)

मधु असुर को मारने वाले श्रीकृष्ण

11.

"जनार्दन" शब्द का अर्थ बताइये | (1.35)

a)

इन्द्रियों को प्रसन्न करने वाले

b)

मधु असुर के हन्ता

c)

लक्ष्मीपति

d)

जीवों के पालक

12.

इनमें से क्या सही है? (1.35)

a)

असली भक्त होने के कारण अर्जुन अपने अत्याचारी बंधु-बांधवों से प्रतिशोध चाहता था

b)

भगवान् दुष्टों द्वारा भक्त के उत्पीड़न को सहन कर लेते हैं

c)

भगवद्भक्त दुष्टों से प्रतिशोध लेना चाहते हैं

d)

कोई भक्तों को हानि पहुंचाता है तो भगवान् उसे क्षमा नहीं करते

13.

वैदिक आदेशानुसार कितने प्रकार के आततायी होते हैं? (1.36)

a)

4

b)

5

c)

6

d)

8

14.

अर्जुन आततायियों को क्यों मारना नहीं चाहता था? (1.36)

a)

ऐसा करने से पाप लगेगा

b)

वह स्वभाव से साधू है और साधू को क्षमाशील होता है

c)

क्षणिक शारीरिक सुख के लिए ऐसा करना लाभप्रद नहीं होगा

d)

उसे यह कार्य केवल अनिष्ट का कारण दिख रहा था

15.

क्षत्रिय को आततायी के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए? (1.36)

a)

क्षमा

b)

वध

16.

"लोभ उपहत चेतसः" पद का अर्थ बताइये | (1.37)

a)

लोभ से मुक्त चित्त वाले

b)

लोभ से अभिभूत (ग्रस्त) चित्त वाले

17.

"पातकं" शब्द का अर्थ बताइये | (1.37)

a)

पताका

b)

पदक

c)

पापफल

18.

दोनों श्लोकों के कौन से शब्द समान हैं? (1.37-38)

a)

पश्यन्ति

b)

लोभोपहतचेतसः

c)

कुलक्षयकृतं दोषं

d)

पातकं

19.

क्षत्रिय से क्या अपेक्षा की जाती है? (1.37-38)

a)

युद्ध छोड़कर भाग जाए

b)

ललकारने पर युद्ध करने या जुआ खेलने से भी मना न करे

20.

इन तीनों को बढ़ते क्रम में लगाएं | (1.39)

1 - कुल नाश, 2 - सनातन कुल परम्पराओं का नाश, 3 - शेष कुल अधर्म में प्रवृत्त

a)

1, 2, 3

b)

2, 1, 3

c)

1, 3, 2

d)

3, 1, 2

21.

परिवार में जन्म से लेकर मृत्यु तक के सारे संस्कारों के उत्तरदायी होते हैं? (1.39)

a)

तरुण

b)

वयोवृद्ध

c)

बालक

22.

वर्णाश्रम व्यवस्था में धार्मिक परम्पराओं का क्या उद्देश्य है? (1.39)

a)

भौतिक उन्नति

b)

आध्यात्मिक मूल्यों की उपलब्धि

23.

बालक और स्त्रियों में क्या समानता है? (1.40)

a)

दोनों सरलता से कुमार्गगामी या पतनोन्मुखी बन जाते हैं

b)

दोनों को ही समाज के वयोवृद्धों का संरक्षण आवश्यक है

c)

दोनों ही अधिक बुद्धिमान नहीं होते अतएव विश्वसनीय नहीं होते

24.

मानव समाज में जीवन में शांति, सुख तथा आध्यात्मिक उन्नति का मुख्य सिद्धांत क्या है? (1.40)

a)

औद्योगिक क्रान्ति

b)

धन ऐश्वर्य

c)

अच्छी संतान

d)

चिकित्सा सुविधाएं

25.

एक भक्त दुष्टों द्वारा उत्पीड़न किये जाने पर कैसे प्रतिक्रिया करता है?

4 lines