wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कक्षा-5,पाठ-6,जलवायु(हमारी दुनिया)

Total questions: 10

Worksheet time: 5mins

Name
Class
Date
1.

किसी स्थान की जलवायु किस बात पर निर्भर करती है?

a)

उस स्थान की विषुवत वृत्त से दूरी।

b)

उस स्थान की मकर रेखा से दूरी।

c)

उस स्थान की कर्क रेखा से दूरी।

d)

इनमें से कोई नहीं।

2.

तमिलनाडु , केरल तथा अन्य दक्षिणी राज्यों में लोग सफेद सूती के वस्त्र क्यों पहनते हैं?

a)

सफेद कपड़े पहनना वहां की संस्कृति है।

b)

शरीर को शीतल रखने के लिए।

c)

वहां सिर्फ सफेद रंग के कपड़े ही मिलते हैं।

d)

इनमें से कोई नहीं।

3.

हिमाचल प्रदेश के लोगों के घरों की छतें ढालू क्यों होती है?

a)

ताकि उन पर बंदर जैसे जानवर ना बैठ सकें।

b)

ताकि उन पर बर्फ ना जम सके।

c)

ताकि उन पर रेत ना जम सके।

d)

इनमें से कोई नहीं

4.

असम राज्य में लोग अपने घरों को बांस के खंभों पर क्यों बनाते हैं?

a)

अत्यधिक बारिश के कारण वे गीली जमीन से ऊपर रह सकें।

b)

चीटियों तथा अन्य कीड़े मकोड़ों से बचने के लिए।

c)

वहां इस तरह के घर बनाना एक फैशन है।

d)

पता नहीं।

5.

कौन सी काल्पनिक रेखा के पास पृथ्वी सबसे चौड़ी होती है?

a)

कर्क रेखा

b)

मकर रेखा

c)

भूमध्य रेखा

d)

ध्रुव

6.

पृथ्वी और सूर्य की किरणों के बीच की दूरी सबसे कम कहां होती है?

a)

भूमध्य रेखा के पास

b)

कर्क रेखा के पास

c)

मकर रेखा के पास

d)

उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पर

7.

कौनसे कटिबंध में पूरे साल मौसम लगभग एक जैसा रहता है?

a)

उत्तरी शीत कटिबंध

b)

उष्ण कटिबंध

c)

दक्षिणी शीतोष्ण कटिबंध

d)

दक्षिणी शीत कटिबंध

8.

पृथ्वी की सतह का कितना हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है?

a)

एक दहाई हिस्सा

b)

एक चौथाई हिस्सा

c)

एक तिहाई हिस्सा

d)

तीन चौथाई हिस्सा

9.

पृथ्वी पर पाई जाने वाली बर्फ का कितना प्रतिशत हिस्सा ध्रुवीय क्षेत्रों में है?

a)

90%

b)

80%

c)

70%

d)

65%

10.

कितने मीटर की ऊंचाई बढ़ने पर तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट हो जाती है?

a)

160 मीटर

b)

165 मीटर

c)

140 मीटर

d)

190 मीटर