Worksheetsलोकोक्ति कक्षा 7
Total questions: 10
Worksheet time: 6mins
1.'उलटा चोर कोतवाल को डाँटे' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
बिना हानि उठाए काम बन जाना
अपराधी, निर्दोष को दोष दे
सबकी राय भिन्न होना
अनिर्णय की स्थिति
2.'ऊपर से मित्रता अंदर से कपट' अर्थ के लिए उचित लोकोक्ति कौन-सी है?
अक्ल बड़ी या भैंस
मुँह में राम बगल में छुरी
नाच न जाने आँगन टेढ़ा
मान-न-मान, मैं तेरा मेहमान
3. रहीमदास जी बचपन से ही कविता रचने लगे थे। सच ही है कि ........................................। (रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प चुनिए)
कहाँ राजा भोज कहाँ गंगू तेली
दूध का दूध पानी का पानी
थोथा चना बाजे घना
होनहार बिरवान के होत चीकने पात
4. 'एक मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है'लोकोक्ति के लिए उचित वाक्य कौन-सा है?
मैं तुम्हें नहीं जानता फिर भी तुम मेरी कार में आकर बैठ गए। यह तो वही बात हुई..........................................।
दहेज देने की मुसीबत से बचने के लिए राधिका ने विवाह न करने का निश्चय किया। उसने सोचा - ........................................।
कोई ऐसा उपाय करो कि हड़ताल भी समाप्त हो जाए और हमारी बात भी रह जाए। मतलब ........................................।
सेना की सूचना लीक करने का काम तो जयसिंह ने किया, किन्तु बदनाम सारा गाँव हो गया। सच ही है कि ........................................।
5. 'जो गरजते हैं वे बरसते नहीं' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है?
किसी कार्य के कारण को समाप्त कर देना
जो डींगे मारते हैं वे प्रायः काम नहीं करते
मूर्ख व्यक्ति गुणों की परख नहीं कर सकता
दुष्ट व्यक्ति समझाने-बुझाने से नहीं मानते
6. 'ताकतवर से सब डरते हैं ' अर्थ के लिए उचित लोकोक्ति कौन-सी है?
साँप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे
मान ना मान मैं तेरा मेहमान
जिसकी लाठी उसकी भैंस
एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है
7.सदा अपने संगीत की तारीफ़ करने वाला मोहन कल पिकनिक पर गा ही ना सका, गला खराब होने का बहाना करने लगा। इसे कहते हैं ......................। (रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प चुनिए)
अपनी-अपनी ढपली, अपना-अपना राग
नाच ना जाने आँगन टेढ़ा
होनहार बिरवान के होत चीकने पात
जो गरजते हैं वो बरसते नहीं
8. 'लातों के भूत बातों से नहीं मानते' लोकोक्ति के लिए उचित वाक्य कौन-सा है?
वीर सदा कहता था कुश्ती में वो ही जीतेगा लेकिन वह तो पहले राउन्ड में ही हार गया । यह तो वही बात हुई ................।
सम्राट विक्रमादित्य न्याय करते समय ........................................ कर दिया करते थे।
जब तक उसकी पिटाई नहीं होगी, वह अपना अपराध स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि ............................।
रोहन पहले झूठ बोलता था, अब चोरी भी करने लगा। इसे कहते हैं - ........................................।
9. 'अनिर्णय की स्तिथि' अर्थ के लिए उचित लोकोक्ति कौन-सी है?
लातों के भूत बातों से नहीं मानते
जिसकी लाठी उसकी भैंस
मुँह में राम बगल में छुरी
इधर कुआँ ,उधर खाई।
10. 'वाह-वाह, गलती की तुमने और दोष लगा रहे हो मुझ पर? इसे कहते हैं - ........................। (रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उचित विकल्प चुनिए)
एक पंथ दो काज
एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा
उलटा चोर कोतवाल को डाँटे
कंगाली में आटा गीला
