Worksheetsसंवदिया
Total questions: 25
Worksheet time: 13mins
संवदिया कहानी के लेखक कौन हैं ?
रेणु गुप्ता
फ्लेंदरनाथ रेणु
फणीश्वर नाथ रेणु
आचार्य शुक्ल
संवदिया पाठ में संवदिया का क्या नाम है ?
गोविंद
हरगोबिन
हरिओम
हरनाम
‘काबुली कायदा’ सुनते ही कौन गुस्से में आ जाता था ?
बड़ी बहुरिया की माँ
बड़ी बहुरिया
मोदियाइन काकी
गाँव वाले
जब हरगोबिन बड़ी हवेली पहुँचा तो बड़ी बहुरिया क्या कर रही थी?
खाना बना रही थी
सूप पी रही थी
सूप से अनाज झटक कर साफ़ कर रही थी
हिसाब कर रही थी
गुल मुहम्मद आगा क्या बेचता था?
मेवा
जडी-बूटी
राशन
कपड़ा
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए: बड़ी हवेली अब...................... को ही बड़ी हवेली हैl
बेचने
नाम मात्र
खरीदने
कहने
बड़ी बहूरिया के कितने देवर थे?
दो
चार
तीन
पाँच
बड़ी बहुरिया के पति की मृत्यु के बाद उसके साथ हुए दुर्व्यवहार की तुलना हरगोबिन ने किस से की है?
द्रौपदी का चीर हरण
सीता हरण
निर्भया का हरण
अत्याचार की पराकाष्ठा
बड़ी बहुरिया क्या खाकर जी रही है ?
बाजरे की रोटी
मक्की की रोटी
बथुआ साग
पालक साग
हरगोबिन किस गांव का रहने वाला है?
जलाल खेड़ी
बाबूगढ़
रामगढ़
जलालगढ़
बड़ी बहुरिया के देवर देवरानी साल में कितनी बार गांव आया करते थे ?
एक बार
दो बार
तीन बार
चार बार
बड़ी बहूरिया ने अपने आंचल से कितने रुपए का नोट निकालकर हरगोविंद को आने जाने के किराए के रूप में देने की कोशिश की?
₹5
₹10
₹20
₹50
गांव वालों की संवदिया के बारे में क्या आम राय थी
सबका सहायक
निट्ठल्ला, कामचोर और पेटू
निट्ठल्ला, उचक्का
परिश्रमी, गाढे का साथी
बड़ी बहुरिया का मायका किस गांव में था?
सोनपुर
सोनितपुर
बिहपुर
रामपुर
हरगोबिन को किस रेलवे जंक्शन पर पहुंच कर लगा कि सचमुच स्वराज हुआ है?
जलालगढ़
बरौनी
कटिहार
खगड़िया
हरगोबिन बड़ी बहुरिया का संवाद उसकी माता जी को क्यों नहीं सुना पाया?
वह भूल गया था
उसका दिमाग खराब हो गया था
वह अपने गांव की इज्जत को बचाना चाहता था
उसे पैसे नहीं मिले थे
हरगो बिन बड़ी बहूरिया को अपने गांव में किस रूप में मानता था?
दुर्गा के रूप में
लक्ष्मी के रूप में
मैया के रूप में
मालकिन के रूप में
बड़ी बहुरिया अपना गांव छोड़कर अपने मायके क्यों जाना चाहती थी
उसका नौकर भाग गया था और काम करने वाला कोई नहीं था l
उसे दो वक्त के खाने के भी लाले पड़े हुए थे
उसके पति की मृत्यु हो गई थी और रात को से बुरे बुरे सपने आते थेl
वह अपने को बहुत अकेला समझती थी
बड़ी बहुरिया की माताजी ने गांव लौटते समय हरगो बिनको के हाथों अपनी बेटी के लिए क्या भेजा था?
हवेली के कागजात
सोने के आभूषण
बासमती धान का चूड़ा
आने जाने का किराया
हरगोबिन जब गांव वापस लौट रहा था तो किसका गीत सुनकर उसका मन कुछ शांत हुआ?
सूरदास का निर्गुण गीत
राधा कृष्ण का भक्ति गीत
मोहम्मद रफी का दर्द भरा गीत
लता मंगेशकर का गीत
कटिहार जंक्शन पर जलालगढ़ गांव की दूरी कितनी थी?
10 मील
15 मील
20 मील
25 मील
हरगोबिन को अपने गांव की सीमा के पास आते हुए झोपड़े कैसे लग रहे थे?
छतरी के समान
टेंट के समान
ऊंट के समान
हाथी के समान
बड़ी बहुरिया ने हरगोबिन को होश में लाने के लिए क्या किया?
वैद्य को बुलाया
उसे गर्म दूध पिलाया
उसे होश में लाने की दवा दी
उस पर पानी के छींटे मारे
बड़ी बहुरिया को जब पता चला कि हरगोबिन उसका संवाद उसके मायके तक पहुंचा कर नहीं आया है तो उसकी क्या प्रतिक्रिया थी?
वह बहुत नाराज हुई
वह संदेश भेज कर पछता रही थी
उसने हरगोबिन को भला बुरा कहा
उसने चैन की सांस ली
हरगोबिन ने बड़ी बहुरिया से क्या वादा किया?
वह उसका संदेश दोबारा लेकर जाएगा
वह उसका बेटा बन कर उसकी देखभाल करेगा
वह उसे उसके मायके छोड़कर आएगा
वे उसके खेतों की देखभाल करेगा
