wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

दीपदान

Total questions: 21

Worksheet time: 11mins

Name
Class
Date
1.

पन्ना कुँवर को लेकर जाना चाहती थी -

a)

कुसुमगढ़

b)

कुम्हारगढ़

c)

कुम्भलगढ़

d)

कमलगढ़

2.

विक्रमदित्य की हत्या की -

a)

रणवीर ने

b)

बनवीर ने

c)

कर्मवीर ने

d)

सुखवीर ने

3.

कुँवर व चन्दन के लिए भोजन बनाया था -

a)

पन्ना ने

b)

सज्जा ने

c)

सामली ने

d)

सोना ने

4.

विक्रमादित्य की हत्या से पहले बनवीर ने ये योजनाएँ बनाई थीं -(गलत विकल्प चुनिए )

a)

बनवीर ने नगर भर में नाच गान का त्योहार मनवाया ।

b)

उसने विक्रमादित्य से मित्रता करके ,अंतःपुर जाने का मार्ग साफ

कर लिया था ।

c)

नगर निवासियों का ध्यान नाच रंग में लगाए रखा ।

d)

बनवीर बागड़ से हाथी घोड़े की झूल लाया था ।

5.

निम्नलिखित में कौन सा संवाद सोना ने नहीं कहा है-

a)

------कोई युक्ति ही काम दे सकती है ।

b)

------द्रोपदी के चीर की तरह

c)

-----क्या तुलजा भवानी के सामने नाचना बुरी बात है ।

d)

-----कटार झोंक देती कटार

6.

राजमहल पर बोझ बन जाओगी -

प्रस्तुत कथन सोना ने धाय माँ से कहा था - क्यों

a)

पन्ना धाय ने सोना की बात मानने से स्पष्ट मना कर दिया था ।

b)

पन्ना धाय अरावली पहाड़ के समान मेवाड़ व कुँवर की ढाल बनी हुई थीं ।

c)

पन्ना धाय ने कुंँवर को दीपदान उत्सव में भेजने से मना कर दिया ।

d)

उपर्युक्त सभी ।

7.

पन्ना के विषय में गलत कथन चुनिए-

a)

पन्ना निर्भीक स्वाभिमानी स्त्री थी ।

b)

पन्ना विश्वासपात्र और देशभक्त थी ।

c)

पन्ना ने सोना को फटकार लगाई थी ।

d)

पन्ना ने सामंतों के समान बनवीर का साथ देने का फैसला किया था ।

8.

अन्नदाता. प्यार कहने में जबान पर कैसे आए? वह तो दिल की बात है, मौके पर ही देखी जाती है.

प्रस्तुत कथन किसने किससे कहा था?

a)

बनवीर ने, पन्नाधाय से l

b)

विक्रमादित्य ने, पन्नाधाय से l

c)

कीरत ने ,पन्नाधाय से l

d)

सामली ने , पन्नाधाय से l

9.

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प एकांकी का संदेश नहीं है -

a)

देश के लिए स्वेच्छा से आत्म बलिदान कर देना

b)

सबसे पहले अपने बारे में सोचना फिर किसी और के बारे में

c)

कर्तव्य के समक्ष निजी निजी जीवन का कोई महत्व नहीं है

d)

भारत के अतीत के गौरव को दर्शाना

e)

पाठकों में देशभक्ति और कर्तव्य परायणता को जगाना

10.

सोना के विषय में गलत कथन चुनिए ।

a)

सोना बहुत उदार थी और उसने दूरदर्शिता भी थी ।

b)

सोना रावल स्वरूप सिंह की अत्यंत रूपवती और नटखट बेटी थी ।

c)

सोना में बहुत चंचलता थी और वह बनवीर की बातों में आ गई थी।

d)

उसने बहुत उद्दंडता से पन्ना से बात की थी ।

11.

चंदन की माँ का नाम है

a)

सामली

b)

पन्ना

c)

कर्णावती

d)

सोना

12.

कुंवर उदयसिंह के बारे में कौन सी बात सही है

a)

उनके पिता का नाम महाराणा सांगा था

b)

पन्ना उनकी संरक्षिका थी

c)

इस पाठ के अंतर्गत उनकी उम्र 14 वर्ष थी

d)

उपर्युक्त सभी

13.

दीपदान उत्सव का आयोजन किया गया था

a)

तुलजा भवानी मंदिर के सामने वनराज पक्ष कुंड में

b)

तुलजा भवानी मंदिर के सामने मयूर पक्ष कुंड में

c)

मीनाक्षी मंदिर के सामने अग्नि पक्ष कुंड में

d)

माता रानी मंदिर के सामने बने कुंड में

14.

कुंवर उदयसिंह मचल रहे थे-

a)

दीपदान उत्सव में शामिल होने के लिए

b)

वहां चल रहे नृत्य को देखने के लिए

c)

कुंड में ' नाच रहे ' दीपकों देखने के लिए

d)

उपर्युक्त सभी

15.

चारों तरफ जहरीले सर्प घूम रहे हैं - यहाँ जहरीले सर्प से तात्पर्य है

a)

उदय सिंह के दुश्मनों से

b)

चंदन के दुश्मनों से

c)

बनवीर के दुश्मनों से

d)

पन्ना के दुश्मनों से

16.

महाराणा सांगा के भाई का नाम क्या था?

a)

पृथ्वीराज

b)

रवि राज

c)

रतन सिंह

d)

विक्रमादित्य

17.

महाराणा सांगा कहाँ के शासक थे

a)

बूँदी

b)

अजमेर

c)

चितौड़

d)

अलवर

18.

पन्ना के बारे में गलत विकल्प चुनिए।

a)

पन्ना वीर, साहसी और निर्भीक राजपूत वीरांगना थी

b)

पन्ना कर्तव्यनिष्ठ महिला थी।

c)

पन्ना ने अपने पुत्र का बलिदान कर स्वामी भक्ति की अद्भुत मिसाल स्थापित की है।

d)

दीपदान का आयोजन पन्ना ने करवाया था

19.

चित्तौड़ राग रंग की भूमि नहीं है यहां आग की लपटें नाचती है पंक्ति का तात्पर्य है-

a)

चित्तौड़ में संगीत का आयोजन होता रहता है

b)

चित्तौड़ में दीपदान का आयोजन होता है

c)

चित्तौड़ वीरभूमि है, यहाँ रणभूमि में शूरवीर प्रलय का नित्य करते हैं

d)

उपरोक्त सभी

20.

कुंवर उदयसिंह की माला कैसे टूट गई थी?

a)

चंदन द्वारा खींचने पर

b)

सोना के द्वारा खींचने पर

c)

युद्ध खेल में

d)

उपरोक्त सभी

21.

बनवीर पन्ना को महल में अरावली पर्वत की तरह बैठी हुई क्यों मानता था?

a)

चित्तौड़ अरावली पर्वत से घिरा हुआ है।

b)

अरावली पर्वत श्रृंखला बहुत ही प्रसिद्ध है

c)

क्योंकि उदय सिंह की रक्षा करने के कारण, बनवीर मेवाड़ की राजा बनने की योजना में बाधक थी।

d)

इनमें से कोई नहीं