Worksheetsवाक्य एवं पदबंध
Total questions: 10
Worksheet time: 7mins
1. नन्हा बच्चा घुटनों के बल चलता हुआ धीरे-धीरे अपनी माँ की गोदी में बैठ गया |पदबंध होगा -
क्रिया -विशेषण पदबंध
क्रिया पदबंध
विशेषण पदबंध
सर्वनाम
2. शेर की तरह दहाड़कर लड़ने वाले वीर सैनिकों ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए - पदबंध होगा
संज्ञा
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया विशेषण
3. संयुक्त वाक्य होते हैं -
दो या दो से अधिक क्रियाओं वाले होते हैं
योजक शब्द से वाक्य जुड़े होते हैं
अलग करने पर वाक्य स्वतंत्र हो जाते हैं
उपर्युक्त सभी
4. मैं ठीक समय पर पहुंच गया, परंतु सुरेश नहीं आया |वाक्य भेद चुनिए -
सरल वाक्य
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
निषेध वाक्य
5. जो परिश्रम करता है, उसकी पराजय नहीं होती | साधरण वाक्य में बदलिए -
यदि परिश्रम करोगे, तो पराजय नहीं होगी |
उसकी पराजय नहीं होती, क्योंकि वह परिश्रम करता है |
परिश्रम करने वालों की पराजय नहीं होती |
वह परिश्रम करता है इसलिए उसकी पराजय नहीं होती है |
6. भारतीय सैनिक ऐसे हैं कि कोई उनकी बराबरी नहीं कर सकता | वाक्य भेद है -
संयुक्त वाक्य
मिश्र वाक्य
सरल वाक्य
संदेहवाचक वाक्य
7. हमारा आचरण ऐसा हो, जिसे लोग पसंद करें | वाक्य भेद है -
मिश्र वाक्य
संयुक्त वाक्य
सरल वाक्य
आश्रित उपवाक्य
8. जैसे ही राम घूमकर आया, वैसे ही नहाने चला गया | संयुक्त वाक्य में बदलिए -
जब राम घूमकर आया, तब वह नहाने चला गया |
राम घूमकर आया और वह नहाने चला गया |
राम नहाने चला गया क्योंकि वह घूमने गया था ||
घूमकर आते ही राम नहाने चला गया |
9. धनी व्यक्ति मनचाहा सामान खरीद सकता है | मिश्रित वाक्य में बदलिए -
वह धनी व्यक्ति है इसलिए मनचाहा सामान खरीद सकता है |
धनी व्यक्ति होने के कारण वह मनचाहा सामान खरीद सकता है |
जो व्यक्ति धनी है, वह मनचाहा सामान खरीद सकता है |
मनचाहा सामान खरीदने के कारण वह व्यक्ति धनी है |
10. घर से भागा हुआ लड़का वापस आ गया | पदबंध है -
विशेषण पदबंध
संज्ञा पदबंध
क्रिया पदबंध
क्रियाविशेषण पदबंध
