wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

सहर्ष स्वीकारा है - मुक्तिबोध

Total questions: 25

Worksheet time: 13mins

Name
Class
Date
1.

कौनसा रमणीय उजाला कवि के लिए असहनीय है ?

a)

सूर्य का उजाला

b)

चाँद का उजाला

c)

प्रिय के स्नेह का उजाला

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

2.

'गरबीली गरीबी ' शब्द में 'गरबीली' शब्द का क्या अर्थ है ?

a)

स्वाभिमान से युक्त

b)

हीन भावना से युक्त

c)

दुःख से युक्त

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

3.

'ममता के बादल की मंडराती कोमलता' इन पंक्तियों में किसका मानवीकरण किया गया है ?

a)

ममता का मानवीकरण

b)

कोमलता का मानवीकरण

c)

बादलों का मानवीकरण

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

4.

कविता में कवि का अज्ञात प्रिय कैसा है ?

a)

अत्यंत प्रेरक

b)

व्यक्तित्व का निर्माता

c)

सुख -दुःख में साथ देने वाला

d)

उपरोक्त सभी

5.

'सहर्ष स्वीकारा है' कविता में किस शैली का प्रयोग हुआ है ?

a)

संबोधन शैली

b)

प्रश्नोत्तर शैली

c)

अभिनय शैली

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

6.

कवि ने अपनी प्रेरणा स्रोत किसे बताया है ?

a)

अपनी माँ को

b)

अपनी बहन को

c)

अपनी प्रिय को

d)

उपरोक्त सभी

7.

कवि अपने प्रिय प्रेरणास्रोत को भूलना क्यों चाहता है ?

a)

वह उसके बिना जीवन जीने का साहस प्राप्त करना चाहता है

b)

कवि आत्मनिर्भर बनना चाहता है

c)

कवि आत्मविश्वासी होना चाहता है

d)

उपरोक्त सभी

8.

'सहर्ष स्वीकारा है' कविता किस विषय पर आधारित है ?

a)

देशभक्ति के भावों पर

b)

कवि के निजी अनुभवों पर

c)

हास्य-व्यंग्य की बातों पर

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

9.

'पल -पल' में कौनसा अलंकार प्रयुक्त हुआ है ?

a)

वीप्सा

b)

पुनरुक्तिप्रकाश

c)

यमक

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

10.

कवि अपने जीवन को सहर्ष क्यों स्वीकार करता है ?

a)

उसके जीवन की प्रेरणा स्रोत उसकी प्रिया है

b)

उसकी हर सफलता -असफलता उसकी प्रिया के कारण है

c)

उसके व्यक्तित्व की निर्माता उसकी प्रिया है

d)

उपरोक्त सभी

11.

'जाने क्या रिश्ता है , जाने क्या नाता है' ?इन पंक्तियों में प्रश्न और संदेह अलंकार से क्या प्रभाव आ गया है ?

a)

रचनात्मकता

b)

रहस्यात्मकता

c)

व्यंग्यात्मकता

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

12.

कवि कौनसा दंड प्राप्त करना चाहता है ?

a)

मृत्यु दंड

b)

प्रिया से वियोग का दंड

c)

आजीवन कारावास

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

13.

'दक्षिणी ध्रुवी अंधकार अमावस्या' इन पंक्तियों में अमावस्या का विशेषण दक्षिणी ध्रुवी अंधकार क्यों कहा गया है ?

a)

अंधकार की सघनता दिखाने के लिए

b)

कवि के दुःख को घनीभूत करने के लिए

c)

दुःख की अत्यधिक मात्रा दिखाने के लिए

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

14.

'भीतर की सरिता' भावनाओं के प्रवाह के लिए कैसा प्रयोग है ?

a)

व्यंग्यात्मक प्रयोग

b)

लाक्षणिक प्रयोग

c)

सामान्य प्रयोग

d)

उपरोक्त में से कोई भी नहीं

15.
 'सहर्ष स्वीकारा है' कविता के कवि कौन है ?
a)
धर्मवीर
b)
गजानन माधव मुक्तिबोध
c)
हजारी प्रसाद द्विवेदी
d)
जयशंकर प्रसाद
16.
 प्रस्तुत कविता के अनुसार आत्मचिंतन किसके द्वारा किया जाता है ?
a)
बादलों के द्वारा
b)
कवि के द्वारा
c)
चाँद के द्वारा
d)
तारों के द्वारा
17.
 कवि ने 'ऊपर तुम' की तुलना किससे की है ?
a)
सूर्य से
b)
चाँद से
c)
आकाश से
d)
नक्षत्र से
18.
 कवि किस अपराध के लिए दंड भोगता है ?
a)
प्रभु को भूल जाने के
b)
कोई कार्य न करने के
c)
गलत कार्य करने के
d)
सबसे लड़ने के
19.
 कवि की आत्मा कैसी हो गई है ?
a)
सशक्त
b)
भावशून्य
c)
कमजोर
d)
पीड़ा से भरी हुई
20.
 प्रस्तुत कविता में कवि किससे भयभीत है ?
a)
वर्तमान से
b)
अतीत से
c)
भविष्य से
d)
शासन से
21.
 प्रस्तुत पंक्ति को पूरा करो :- 'लापता कि वहाँ भी तो ............' | ?
a)
वह तुन्हें प्यारा है
b)
तुम्हारा ही सहारा है
c)
सहर्ष स्वीकारा है
d)
उपरोक्त सभी
22.
 कवि को कैसी आत्मीयता सहन नहीं होती है ?
a)
समझने वाली
b)
संवेदनरहित
c)
संवेदना देने वाली
d)
विचारात्मक
23.
 कवि प्रभु के प्रति क्या समर्पित करना चाहता है ?
a)
धन
b)
संपत्ति
c)
प्राण
d)
सर्वस्व
24.
 'भीतर की सरिता' से कवि का क्या तात्पर्य है ?
a)
ह्रदय की सरिता
b)
शरीर की सरिता
c)
नगर के बीच से बहने वाली सरिता
d)
नगर के बाहर बहने वाली सरिता
25.

कवि ने क्या सहर्ष स्वीकारा है?

a)

मां

b)

जिन्दगी मे दुख सुख जो कुछ भी है

c)

दुख

d)

पत्नी