wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

कविता 4 कठपुतली

Total questions: 14

Worksheet time: 7mins

Name
Class
Date
1.

1)‘कठपुतली’ शब्द का क्या अर्थ है ?

a)

काठ की पुतली

b)

कठ हुई पुतली

c)

गाठ की पुतली

d)

काठ की गुड़िया

2.

2)कठपुतली का जीवन कैसा था ?

a)

धागे से बंधा

b)

परतंत्रता का

c)

दूसरे के हाथों में

d)

दिए गए सभी

3.

3) कठपुतली गुस्से से क्यों उबल पड़ी ?

a)

वह स्वतंत्र थी।

b)

भाग जाना चाहती थी।

c)

परतंत्रता से परेशान थी।

d)

इनमे से कोई नहीं।

4.

4) कठपुतली धागे तोड़ने का आग्रह क्यों करती है?

a)

आत्मनिर्भर होना चाहती है ।

b)

अपने पैरों पर चलना चाहती है।

c)

पड़ोसियों से बातें करना चाहती है।

d)

ऊंची उड़ान भरना चाहती है।

5.

5 ) कठपुतली को किस बात का दुःख था ?

a)

हरदम नाचने का

b)

दूसरों के इशारे पर नाचने का

c)

धागे में बंधने का

d)

धागे खिंचने का

6.

6) ‘ हमें अपने मन के छंद छुए ‘ से क्या तात्पर्य है ?

a)

अपने लिए जीना

b)

अपने मन की बात सुनना

c)

इशारों पर न नाचना

d)

नया जीवन जीना

7.

7) पहली कठपुतली क्या सोचने लगी ?

a)

क्या बंधन टूट जाएंगे

b)

क्या स्वतंत्र होना सुखमय होगा

c)

क्या आगे बढ़ पाएंगे

d)

क्या लक्ष्य पा लेंगे

8.

8) क्या कठपुतलियां स्वतंत्र हो पाई ? यदि हो पाई तो कौन -सी ?

a)

नहीं ,कोई भी नहीं

b)

हां

c)

आधी हो गई

d)

सबसे छोटी वाली हो गई

9.

9) कविता के कवि का नाम क्या है ?

a)

केदारनाथ अग्रवाल

b)

सुमित्रानंदन पंत

c)

शिवमंगल सिंह सुमन

d)

भवानी प्रसाद मिश्र

10.

10) कविता से हमें क्या सीख मिलती हैं ?

a)

हमें कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच- विचार करना चाहिए

b)

हमें तुरंत निर्णय ले लेना चाहिए

c)

हमें अपने मित्रों को नहीं बताना चाहिए.

d)

हमें अपने माता-पिता को नहीं बताना चाहिए

11.

11) पीछे- आगे इन दोनों शब्दों के बीच में कौनसा विराम चिन्ह आया है ?

a)

अल्पविराम

b)

प्रश्नचिन्ह

c)

योजक चिन्ह

d)

पूर्णविराम

12.

12) कविता में आए तुकवाले शब्दों की पहचान कीजिए।

a)

रानी -पानी ,आनी- जानी

b)

शान -आन , अहो -कहो

c)

धागे -आगे , हुए -छुए ,लगी- जगी

13.

13) इन्हें तोड़ दो ; मुझे मेरे पाँवो पर छोड़ दो।

इसमें प्रयोग किया गया विराम चिन्ह कौन सा है ?

a)

अर्धविराम

b)

अल्पविराम

c)

पूर्णविराम

14.

14) हां ,बहुत दिन हुए हमें अपने मन के छंद छुए ।

यह वाक्य किसने किससे कहा है पहचानिए।

a)

दूसरी कठपुतलियों ने पहली कठपुतली से

b)

पहली कठपुतली ने दूसरी कठपुतलियों से

c)

पहली कठपुतली ने अन्य कठपुतलियों से