wayground logo

Free Printable Worksheets

NEW

Font size

S
M
L
XL
Worksheets

हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 06/09/2021

Total questions: 30

Worksheet time: 15mins

Name
Class
Date
1.

साथी हाथ बढ़ाना गीत किसने लिखा ?

a)

साहिर लखनवी

b)

हसरत जयपुरी

c)

फ़िराक गोरखपुरी

d)

साहिर लुधियानवी

2.

जिन शब्दों से किसी कार्य के होने या करने का पता चलता है वह क्या कहलाते हैं ?

a)

कारक

b)

क्रिया विशेषण

c)

सर्वनाम

d)

क्रिया

3.

Classroom को हिंदी में क्या कहते हैं ?

a)

कक्ष

b)

कक्षा

c)

कक्षा कक्ष

d)

कमरा कक्ष

4.

586399 को शब्दों में कैसे लिखेंगे ?

a)

अठावन लाख छ हजार तीन सौ निन्यानवे

b)

पाँच लाख छियासी हजार तीन सौ निन्यानवे

c)

पाँच लाख तिरेसठ हजार आठ सौ निन्यानवे

d)

उपरोक्त में से कोई नहीं

5.

"श्र" संयुक्ताक्षर किन दो वर्णों से मिलकर बना है ?

a)

स्+र्

b)

श्+र्

c)

क्ष+र्

d)

ष्+र्

6.

निम्नलिखित में से संज्ञा का कौन सा प्रकार नहीं है ?

a)

भाववाचक संज्ञा

b)

जातिवाचक संज्ञा

c)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

d)

पुरुषवाचक संज्ञा

7.

हिन्दी शब्द किस भाषा का शब्द है ?

a)

फारसी भाषा

b)

उर्दू भाषा

c)

संस्कृत भाषा

d)

प्राकृत भाषा

8.

Text Book को हिंदी में क्या कहते हैं ?

a)

अभ्यास पुस्तक

b)

पाठ्य पुस्तक

c)

पाठ्य पंजिका

d)

अभ्यास पुस्तिका

9.

Admission number को हिंदी में क्या कहते हैं ?

a)

एडमिशन संख्या

b)

परिचय संख्या

c)

प्रवेशांक

d)

क्रम संख्या

10.

इस लोकोक्ति को पूरा कीजिए |


झूठ बोले .......... काटे ।

a)

चिड़िया

b)

कौआ

c)

साँप

d)

नाई

11.

संरक्षक को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?

a)

Guardian

b)

Parents

c)

Care taker

d)

None Of These

12.

निम्नलिखित में से किस मुहावरे का अर्थ है- भाग जाना ।

a)

तीन-पाँच करना

b)

एक और एक ग्यारह होना

c)

नौ दो ग्यारह होना

d)

निन्यानवे का फेर होना

13.

हिंदी व्याकरण के अनुसार कारक की कितनी विभक्ति होती है ?

a)

तीन

b)

पाँच

c)

आठ

d)

दस

14.

" ज्ञ " संयुक्ताक्षर किन दो वर्णों से मिलकर बना है ?

a)

ज् + य्

b)

घ् +अ

c)

घ् + य्

d)

ग् + य्

15.

भारतीय संविधान के अनुसार हिंदी हमारे देश की ...............है |

a)

राष्ट्रभाषा

b)

राजभाषा

c)

रागभाषा

d)

संपर्क भाषा

16.

Deputy Commissioner को हिंदी में क्या कहते हैं ?

a)

सहायक आयुक्त

b)

सह आयुक्त

c)

संयुक्त आयुक्त

d)

उपायुक्त

17.

किसी अक्षर को बोलने में लगने वाले समय को क्या कहते हैं ?

a)

पद

b)

अन्वय

c)

मात्रा

d)

समय

18.

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ?

a)

14 सितम्बर

b)

05 सितम्बर

c)

26 जनवरी

d)

29 नवम्बर

19.

निम्नलिखित में से कौन हिंदी के कवि नहीं थे ?

a)

मैथिलीशरण गुप्त

b)

सुमित्रानंदन पन्त

c)

हजारीप्रसाद द्विवेदी

d)

महादेवी वर्मा

20.

हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है ?

a)

कैथी

b)

गुरुमुखी

c)

देवनागरी

d)

महाजनी

21.

प्रसिद्ध फिल्मी गीत की इस पंक्ति "हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए" में कौनसा अलंकार है ?

a)

रुपकातिशयोक्ति

b)

मानवीकरण

c)

विभावना

d)

श्लेष

22.

हिन्दी का स्वर्ण काल किसे कहा जाता है ?

a)

आदिकाल

b)

भक्तिकाल

c)

रीतिकाल

d)

आधुनिक काल

23.

निम्नलिखित में से कौनसा पानी का पर्यायवाची शब्द नहीं है ?

a)

पाणि

b)

नीर

c)

सलिल

d)

वारि

24.

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती ,

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती ||


यह कविता हिंदी साहित्य जगत के किस प्रसिद्ध कवि की रचना है ?

a)

हरिवंश राय बच्चन

b)

रामधारी सिंह दिनकर

c)

सोहन लाल द्विवेदी

d)

भारतेंदु हरिश्चन्द्र

25.

इनमें से कौनसा शिक्षक शब्द का पर्यायवाची शब्द है ?

a)

उपाध्याय

b)

सारंग

c)

सारथी

d)

वाचक

26.

निम्नलिखित पंक्ति में कौनसा अलंकार है ?

सुनो मेरे लाल ! ये लाल गुलाब मत तोड़ो !

a)

पुनरोक्ति प्रकाश अलंकार

b)

यमक अलंकार

c)

वीप्सा अलंकार

d)

अतिशयोक्ति अलंकार

27.

संगोष्ठी कक्ष को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?

a)

Conference Hall

b)

Meeting Room

c)

Seminar Hall

d)

Auditorium

28.

निम्नलिखित में से वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द कौनसा है ?

a)

उज्ज्वल

b)

वैराग्य

c)

प्रयोगिक

d)

अनुपयोगी

29.

कृष्ण भक्त नरोत्तमदास ने सुदामा चरित काव्य किस छंद में लिखा गया है ?

a)

त्रिभंगी

b)

उपेंद्रवज्रा

c)

कुंडलिया

d)

सवैया

30.

भक्तिकाल की प्रसिद्ध ग्रन्थ रामचरित मानस की रचना किस भाषा में की गई ?

a)

अवधी भाषा

b)

ब्रज भाषा

c)

मैथिली भाषा

d)

खड़ी बोली हिंदी